Dr. Ashok Vij

Dr. Ashok Vij दिल के जो अल्फ़ाज़ दिल तक पहुँचते हैं वह?

26/05/2026

किसी और से आगे बढ़ने की जगह खुद से आगे बढ़ने का प्रयास करें। जीवन सफल होगा।
#

22/05/2026

हमने तुमको संगमरमर का
मुजस्सिम क्या कहा
एक मासूम दिल को तुमने
संगदिल ही कर लिया*AV

How true !!!!!आज के समाज की सच्चाई !!!
19/05/2026

How true !!!!!

आज के समाज की सच्चाई !!!

जीवन मेंइतने मीठे भी न रहिएकि लोग आपको काट कर खा जाएंवैसे इस चित्र को देखकर तो खाने का मन करता है न!!!
17/05/2026

जीवन में
इतने मीठे भी न रहिए
कि लोग आपको काट कर खा जाएं

वैसे इस चित्र को देखकर तो
खाने का मन करता है न!!!

Spicy Sugars presents — ek aisa experience jo dil ko chhoo jaaye aur yaadon mein hamesha bas jaaye. ✨Thaali mein paros k...
14/05/2026

Spicy Sugars presents — ek aisa experience jo dil ko chhoo jaaye aur yaadon mein hamesha bas jaaye. ✨

Thaali mein paros kar mil raha hai yeh experience… miss kar diya to truly your loss! 🤤🔥

Yeh sirf ek play nahi… ek ehsaas hai. ✨
Aur jab isse jeene aate hain ek behtareen adaakaar…
toh har pal amar ho jaata hai — Anupam Kher. 🎭

First time in Agra — and trust me, yeh ek lifetime memory banne wala hai.

🗓 1st June
📍 Sursadan, Agra

Legends say it all:
✨ “Very refreshing and moving” — Dilip Kumar
✨ “Unbelievable” — Amitabh Bachchan
✨ “Absolutely Fabulous” — Anil Kapoor
✨ “Wonderfully performed, poignant” — The Times of India

Miss kiya… toh sirf regret reh jaayega. ❤️
More updates coming soon 💕

10/05/2026
07/05/2026

क्या 70 साल पहले वाला दौर वापिस आएगा जब पढ़े लिखे लोग ही सत्ता में होते थे

कोल्हू में जुता हुआ बैलआँखों पर पट्टी बाँध दिन भर घुमाया जाता हैताकि दिखे नहीं उसको आकाशसुप्त रहें उसकी आकांक्षाएंऔर वह ...
01/05/2026

कोल्हू में जुता हुआ बैल
आँखों पर पट्टी बाँध
दिन भर घुमाया जाता है
ताकि दिखे नहीं उसको आकाश
सुप्त रहें उसकी आकांक्षाएं
और वह श्रम के बाद
मिलने वाले भोजन की आशा में
घूमता रहता है।
उसको इतना थका दिया जाता है
कि फर्श पर लेटते ही
गहरी नींद में डूब जाता है।
उसका आज
आज में ही समाप्त हो जाता है
उसके आज में
कल का कोई अंकुर नहीं होता ।
जानते हो न
मजदूर की नींद में कोई स्वप्न नहीं होता ।

#अशोकविज
#दिलसेदिलतक
1/5/26

गुज़रे हुए पल ,कैद रखते हैं यादें ...साँसों का कैदखाना है ...आज़ादी संभव नहीं इनकी उम्र कैद से...जलते ही रहना है,सुलगते कट...
01/05/2026

गुज़रे हुए पल ,
कैद रखते हैं यादें ...
साँसों का कैदखाना है ...
आज़ादी संभव नहीं
इनकी उम्र कैद से...
जलते ही रहना है,
सुलगते कटेगी
विरह की रात ...
सूर्य
रोशन होने के इंतज़ार में है ।

#अशोकविज
#दिलसेदिलतक

*****संवाद चेतन अवचेतन का*******************..एक बात कहूँ !..कहो ।..कुछ माँगूँ तो दोगे ?..कह भी दो।..यह विश्वास दे दो कि...
12/04/2026

*****
संवाद चेतन अवचेतन का
*******************..एक बात कहूँ !..कहो ।
..कुछ माँगूँ तो दोगे ?..कह भी दो।
..यह विश्वास दे दो कि तुम केवल मेरे हो ?..विश्वास दिलाने से नहीं आना।
विश्वास अपने अंदर होता है जगाना ।
और फिर पूरी तरह कौन किसका हो सका ?
श्याम राधा के न हुए , राम सीता के न हुए
कर्तव्य, परिवार और समाज ने दोनों से
समय छीना । कोई कुछ न कर सका ।
..अच्छा छोड़ो । बताओ प्रेम करते हो मुझसे ?..हाँ। अवश्य ।
क्योंकि तुम्हीं में मैं अपनी
प्रतिछाया देखता हूँ ।
..फिर वही इधर-उधर की बातें !
मैंने अपनी बात की है ।..तुम तुम हो । मेरी प्रेरणा हो ।
मेरी कल्पना हो ।
तुम्हारे किसी भौतिक रूप का मुझे
किंचित आकर्षण नहीं है ।
मुझे प्रेम तुम्हारी रूह से है ।
और रूहानी संबंधों को किसी सत्यापन
अथवा सुबूतों की ज़रूरत नहीं होती ।
..माना कि प्रेम को सत्यापन की ज़रूरत नहीं
होती परन्तु प्रेम भौतिक हो या रूहानी
प्यार के दो मीठे बोल सुनने को ,
कुछ लाड़ , कुछ मनुहार होने की इच्छाएं तो
गर्भवती होती ही हैं । उन्हीं आकांक्षाओं के
सदके एक बार कह दो न कि तुम मुझमें हो ।
..कहा तो है पर शब्दावली तुम्हारी पसंद की
नहीं न । तो सुनो जो तुम सुनना चाहते हो ।
मुझे...प्रेम...है...तुमसे ... और ..रहेगा ...
हमेशा... बस्स ।

#अशोकविज #दिलसेदिलतक

Address

Agra

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Ashok Vij posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr. Ashok Vij:

Shortcuts

Share