17/08/2026
माननीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी द्वारा लखनऊ में 78 हजार से अधिक उचित दर विक्रेताओं के लाभांश को ₹90 से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल किए जाने तथा सिंगल स्टेज डोर-स्टेप डिलीवरी के अंतर्गत ई-पॉस आधारित उचित दर विक्रेता फीडबैक प्रणाली का शुभारंभ किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित कोटेदारों के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर माननीय मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। सरकार का यह निर्णय उचित दर विक्रेताओं के हितों को सशक्त करने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित कोटेदारों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके योगदान के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।