23/10/2026
आज अपनी पुरानी डायरी के कुछ पन्ने पलटे, तो गोलूवाला से हनुमानगढ़ और फिर WHO तक के अपने चिकित्सकीय सफर की कुछ यादें ताजा हो गईं। उस दौर में कई बार महसूस हुआ कि किसी की बीमारी का सही निदान और उपचार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है उसके मन में उम्मीद जगाना। कभी एक सही सलाह, कभी भरोसे के दो शब्द और कभी किसी का मनोबल बढ़ाना भी लंबे समय से चली आ रही चिंता को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मेरा मानना है कि हर घर में कम-से-कम एक बच्चा ऐसा होना चाहिए, जिसे चिकित्सा सेवा का ज्ञान हो। यह जरूरी नहीं कि हर कोई डॉक्टर ही बने; नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े पेशे भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। ये हमें केवल उपचार करना नहीं, बल्कि इंसान के दर्द को समझना, संवेदनशील बनना और मुश्किल समय में किसी का सहारा बनना सिखाते हैं।
आज उन्हीं पन्नों को पढ़कर लगा कि एक चिकित्सक के रूप में जो सेवा का भाव मन में लेकर चला था, उसकी कुछ छोटी-छोटी झलकियां आज भी मेरे लिए अनमोल हैं। मेरा विश्वास है कि चिकित्सा सेवा हो या प्रशासनिक सेवा या समाज सेवा, वास्तविक उद्देश्य एक ही है - मानव जीवन को बेहतर बनाना।
✍️ IAS Dr. SP Singh