28/06/2026
"भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीया डॉ. अर्चना गुप्ता जी के गुरुग्राम आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊर्जा, नई दिशा और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा।
भारतीय जनता पार्टी के समर्पित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं सफल बनाया।
हम सभी संगठन की विचारधारा, जनसेवा और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।