Bike doctor Taneja

Bike doctor Taneja Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Bike doctor Taneja, Haryana.

हम आपको कुछ ऐसे ज़रूरी टिप्स बताते हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी बाइक को हमेशा दुरुस्त रख सकते हैं।इंजन:इंजन की रेग्युलर...
07/03/2020

हम आपको कुछ ऐसे ज़रूरी टिप्स बताते हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपनी बाइक को हमेशा दुरुस्त रख सकते हैं।

इंजन:

इंजन की रेग्युलर सर्विसिंग कराते रहें। सर्विसिंग के वक्त कार्बियुरेटर और वॉल्व की सफाई ज़रूर कराएं। हर 2000 किलोमीटर के बाद कार्ब्युरेटर को साफ करें। बाइक की स्पार्क प्लग का भी ध्यान रखें। 4-स्ट्रोक बाइक में हर 5000 किलोमीटर के बाद स्पार्क प्लग को बदल दें।

इंजन ऑयल:

बाइक का सबसे ज़रूरी हिस्सा उसका इंजन होता है। इसलिए इसकी देखभाल बहुत ज़रूरी है। बेहतर इंजन परफॉर्मेंस के लिए अच्छे इंजन ऑयल का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। साथ ही तय वक्त पर इंजन ऑयल बदलना भी उतना ही ज़रूरी है। इंजन ऑयल के लेवल को हमेशा चेक करें। साथ ही, इसका भी ध्यान रखें कि इंजन ऑयल कहीं से लीक ना कर रहा हो। गंदे इंजन ऑयल के साथ बाइक चलाने से ना सिर्फ माइलेज पर असर पड़ता है बल्कि इससे इंजन की लाइफ और परफॉरमेंस पर भी असर पड़ता है।

एयर फिल्टर:

एयर फिल्टर भी बाइक का एक ज़रूरी हिस्सा है। बाइक की एयर फिल्टर को समय समय पर साफ करते रहें। तय वक्त पर एयर फिल्टर को ज़रूर बदलें।

क्लच:

क्लच का एडजस्टमेंट सही होना बेहद जरूरी है। क्लच को बहुत ज्यादा टाइट ना रखें। क्लच में फ्री प्ले रखें ताकि बाइक चलाते वक्त क्लच दबा ना रहे। इससे क्लच पर ज़ोर पड़ता है जिसका असर माइलेज पर भी पड़ सकता है।

ट्रांसमिशन:-
बाइक में लगी चेन का रख-रखाव भी बहुत ज़रूरी है। चेन को समय समय पर साफ करते रहें। सॉफ्ट ब्रश की मदद से उस पर लगी मिट्टी को साफ करें। चेन को कभी भी पानी से ना धोएं इससे चेन पर जंग लगने का डर बना रहता है। चेन को बहुत ज्यादा टाइट या बहुत ज्यादा ढीला कभी ना रखें। मेकैनिक से समय समय पर चेन की जांच कराते रहें।

टायर:-
टायर के कंडिशन और एयर प्रेशर का खास ख्याल रखें। समय समय पर व्हील बैलेंसिंग कराते रहें। बिना ग्रिप वाले टायर का इस्तेमाल कभी ना करें।

बैटरी:

बाइक की बैटरी को समय समय पर साफ करते रहें। बैटरी में अगर किसी तरह की लीकेज हो तो उसे तुरंत बदल दें। अगर बाइक ज्यादा नहीं चलती तो बैटरी को समय समय पर चार्ज करवाए .

बाइक के इन 5⃣ पार्ट्स को रखें फिट, लम्बे समय तक बाइक नहीं मांगेगी खर्चा1. इंजन ऑयल को समय-समय पर आप खुद भी चेक करते रहें...
04/03/2020

बाइक के इन 5⃣ पार्ट्स को रखें फिट, लम्बे समय तक बाइक नहीं मांगेगी खर्चा

1. इंजन ऑयल को समय-समय पर आप खुद भी चेक करते रहें। अगर इंजन अॉयल कम हो रहा है तो टॉप-अप करा सकते हैं। engine oil खराब हो गया हो तो चेंज करवाए !कई बार इंजन ऑयल सूख जाता है। जिसकी वजह से इंजन को काफी नुकसान पहुंचता है और गाड़ी गर्म भी होने लगती है। इसलिए सही मात्रा में इंजन ऑयल रहना अति आवश्यक है।

2. एयर फिल्टर
आपकी बाइक में एयर फिल्टर भी बड़ा अहम पार्ट होता है। इसकी बाइक के एयर फिल्टर को समय समय पर साफ करते रहें। और तय वक्त पर एयर फिल्टर को जरूर बदलें। वर्ना इससे बाइक को नुकसान पहुंच सकता है।

3.बैटरी को करें चैक
बाइक की बैटरी को भी समय-समय चैक करें तो साफ़ करते रहें। यह भी देखिये की बैट्री में कहीं कोई लीकेज तो नहीं है अगर ऐसा है तो तुरन्त ठीक करा लें। ऐसा करने से बाइक की उम्र लम्बी रहेगी।

4. स्पार्क प्लग पर दें ध्यान
सर्विस के दौरान बाइक के स्पार्क प्लग को भी चैक करा ले!

5. टायर की देख भाल सबसे जरूरी
समय-समय पर बाइक के टायर्स में सही एयर प्रेशर जरूर रखें। इसके साथ ही व्हील बैलेंसिंग भी कराते रहें। अगर बाइक के टायर्स घिस गयें है तो बदल डालें और हमेशा ग्रिप वाले टायर्स का इस्तेमाल करें।

मोटरसाइकिल ( Motorcycle ) के लिए बेहद जरूरी Engine Oil को अक्सर नजरंदाज किया जाता है, जिसके चलते कई बार न सिर्फ राइडिंग ...
01/03/2020

मोटरसाइकिल ( Motorcycle ) के लिए बेहद जरूरी Engine Oil को अक्सर नजरंदाज किया जाता है, जिसके चलते कई बार न सिर्फ राइडिंग का मजा खराब हो जाता है बल्कि इंजन पर भी बुरा असर पड़ता है।
अक्सर देखा जाता है कि लोग बाइक ( Bike ) तो चलाते हैं लेकिन गाड़ी में इंजन ऑयल ( Engine Oil ) का ख्याल नहीं रखते जिसकी वजह से इसके कम होने या खराब होने पर इंजन को काफी नुकसान होता है। दरअसल इंजन ऑयल उच्च ताप पर मोटरसाइकिल ( Motorcycle ) के इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है साथ ही इंजन के कंपोनेंट में रगड़ को भी कम करता है।

इसके अलावा इंजन ऑयल इंजन में मौजूदा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है। यानि इंजन ऑयल का सही लेवल आपकी राइडिंग को स्मूद बनाने के साथ बाइक की कंडीशन भी ठीक रखता है। इसीलिए हर राइडर को बाइक के इंजन ऑयल के बारे में सही जानकारी होनी जरूरी होती है। इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि मोटरसाइकिल में इंजन ऑयल कैसे चेक करते हैं !

मानसून में Road Accident से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
मोटरसाइकिल स्टार्ट करने से पहले हर रोज इंजन ऑयल चेक करें।
ऑयल लेवल को ऑयल लेवल डिपस्टिक पर स्थित ऊपरी व निचले लेवल के चिह्नों के बीच में बनाए रखा जाना चाहिए। ये डिपस्टिक राईट क्रैंककेस कवर पर रखी होती है।

1.इंजन स्टार्ट करें और इसे 3-5 मिनटों के लिए चलने दें।
2.इंजन बंद करे और मोटरसाइकिल को मुख्य स्टैंड पर खड़ी करें।
3.ऑयल लेवल डिपस्टिक को हटाएं व इसे पोछ कर साफ कर लें।
4.ऑयल लेवल डिपस्टिक को फिर से डालें लेकिन इसे घुमाएं नहीं और ऑयल लेवल चेक करें।
5.ऑयल लेवल डिपस्टिक को फिर से डालें और ऑयल चेक करें।
6.अगर ऑयल लेवल निचले चिह्न की ओर पहुंच जाता है तो engine oil चेंज करवाए

निश्चित समय के बाद ऑयल बदलना क्यों जरूरी है?-इंजन का ऑयल बेहद उच्च तापमान पर इंजन को लुब्रिकेट (चिकना) करता है। अधिक ताप...
29/02/2020

निश्चित समय के बाद ऑयल बदलना क्यों जरूरी है?

-इंजन का ऑयल बेहद उच्च तापमान पर इंजन को लुब्रिकेट (चिकना) करता है। अधिक तापमान होने के कारण समय के साथ तेल अपनी चिकनाहट खो देता है और पतला हो जाता है। वहीं जलने के कारण ऑयल कम भी हो जाता है। लगातार इंजन की गंदगी निकालते-निकालते ऑयल गंदा हो जाता है। ऐसे में तय समय के बाद इंजन ऑयल बदलना जरूरी हो जाता है।

गाड़ी में इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना क्यों जरूरी है?किसी भी गाड़ी में इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है, ...
28/02/2020

गाड़ी में इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना क्यों जरूरी है?

किसी भी गाड़ी में इंजन ऑयल का सही मात्रा में होना बेहद जरूरी है, कई बार लोग इस पर ध्यान नहीं देते जिसकी वजह से इसके कम होने या खराब होने पर इंजन को काफी नुकसान होता है। इंजन ऑयल उच्च ताप पर इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है साथ ही इंजन के कंपोनेंट में रगड़ को भी कम करता है। इतना ही नहीं इंजन ऑयल इंजन में मौजूदा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है।

इंजन ऑयल क्या काम करता है?मोटरसाईकिल के इंजन की परफोर्मेंस, सुरक्षा और इंजन की लाइफ ऑयल पर निर्भर करती है। इंजन ऑयल उच्च...
28/02/2020

इंजन ऑयल क्या काम करता है?

मोटरसाईकिल के इंजन की परफोर्मेंस, सुरक्षा और इंजन की लाइफ ऑयल पर निर्भर करती है। इंजन ऑयल उच्च ताप पर इंजन के कंपोनेंट्स को लुब्रीकेशन के जरिये स्मूथ रखता है। यह इंजन को ठंडा भी रखने में मदद करता है। जिससे इंजन के कंपोनेंट में घर्षण कम होता है। साथ ही ऑयल इंजन में जमा कार्बन और गंदगी को भी साफ करता है।

Address

Haryana

Telephone

+919068657130

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bike doctor Taneja posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share