13/04/2026
होम्योपैथिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना समय की आवश्यकता
जबलपुर। ग्लोबल आयुष मेडिकल एसोसिएशन द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉल में होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री एवं विधायक माननीय श्री अजय विश्नोई उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता केंट क्षेत्र के विधायक माननीय श्री अशोक रोहाणी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मप्र मेडिकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा, महात्मा गांधी होम्योपैथिक कॉलेज की चेयरपर्सन डॉ. झूमा वर्मा, अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के संचालक श्री अनिरुद्ध विश्नोई एवं सुश्री कृतिका वर्मा उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री अजय विश्नोई ने अपने उद्बोधन में कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति आज एक विकसित और प्रभावी प्रणाली के रूप में स्थापित हो चुकी है। उन्होंने जबलपुर में होम्योपैथिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना को समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे चिकित्सा क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। उन्होंने होम्योपैथ चिकित्सकों से अपनी योग्यता को और अधिक प्रमाणित करने का आह्वान भी किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री अशोक रोहाणी ने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति अब व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंच रही है और लोग इसे अपना रहे हैं। उन्होंने इसके विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
डॉ. पुष्पराज सिंह बघेल ने बताया कि होम्योपैथी के विकास हेतु अन्य चिकित्सा पद्धतियों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं डॉ. ऋचा शर्मा ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि मॉडर्न मेडिकल साइंस और होम्योपैथी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो, जिससे मरीजों को समग्र उपचार मिल सके।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड डॉ. एस. आर. केवट, हैनीमैन एक्सीलेंसी अवार्ड डॉ. अवनीश तिवारी, हैनीमैन राइजिंग अवॉर्ड डॉ. दीप्ति लहरिया, धनवंतरी एक्सीलेंसी अवार्ड डॉ. एस. के. खरे, धनवंतरी राइजिंग अवॉर्ड डॉ. कमलेश गुप्ता, बेस्ट टीचर्स अवार्ड स्व. डॉ गौरीशंकर विश्नोई वाइटल एजुकेटर अवार्ड डॉ चिकवा (अनुश्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज) व स्व. श्री राजू वर्मा स्मृति वाइटल एजुकेटर अवार्ड डॉ जूही बजाज़ (महात्मा गांधी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज) तथा धर्मार्थ चिकित्सा भूषण अवॉर्ड डॉ. एस. सी. चांदवानी को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की जबलपुर शाखा का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष डॉ. विनोद बड़गैंया, उपाध्यक्ष डॉ. विजय सिंह यादव एवं डॉ. अभिषेक दुबे, सचिव डॉ. अंकित पांडे तथा कोषाध्यक्ष डॉ. कौशलेंद्र द्विवेदी को नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. सुनील मिश्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. विकास त्रिपाठी, डॉ. राजेश मिश्र, डॉ एस एल पांडे, डॉ. गिरीश त्रिपाठी, डॉ एल बी मौर्य, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक भारद्वाज, डॉ प्रवीण मल्होत्रा,डॉ. राजेश कौरव, डॉ गणेश, डॉ सुनीता तिवारी, डॉ प्रियंका शुक्ला, डॉ पूनम जैन, डॉ अंगद गुप्ता, डॉ आर ए यादव, डॉ. सुनील दुबे सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित रहे।
Ashok Rohani Ajay Vishnoi DrSunil Mishra Dr Sunil Mishra Abhishek Dubey Anushree Homoeopathic Medical College Mahatma Gandhi Group Of Institutions Jabalpur Highlights G.D Memorial Homoeopathic Medical College Bakson's Homoeopathy The Homoeopathic medical association of India MP State Global AYUSH Medical Association DrKamlesh Gupta Ankit Pandey Ramjee Singh Anand Kumar Chaturvedi