31/05/2026
2 जून को गुरु कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है ज्योतिष दृष्टि से ये एक अद्भुत समय है, प्रत्येक 13 महीने में गुरु राशि परिवर्तन करते हैं परंतु कर्क राशि में होने वाला यह गोचर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कर्क राशि में गुरु उच्च के होते हैं l
उच्च के गुरु कर्क राशि में बैठ कर अपनी 5th दृष्टि जो कि एक Divine Blessings मानी जाती है वो वृश्चिक राशि (8) राशि को प्रदान कर रहे हैं l आपके कुंडली में जहां भी वृश्चिक राशि है वहां से जुड़े कारत्व में वृद्धि करेंगे या लाभ पहुंचाएंगे l
गुरु की 9th दृष्टि जिस भी भाव में पड़ रही है वहां से संबंधित कार्य जो अब तक रुके थे होने प्रारम्भ हो जाएंगे l
जैसे यदि गुरु की 9th दृष्टि विवाह वाले घर में पड़ रही है तो आपके विवाह के योग बनेंगे l यदि 9th दृष्टि 10th भाव में पड़ रही है तो नौकरी संबंधित योग बनेंगे l
यदि धन भाव (2nd house),लाभ भाव में दृष्टि है तो धन संबंधित लाभ होने के, या अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे ।
जिन जातक की कुंडली में गुरु 7th भाव से दृष्टि डालेंगे विवाह होने की संभावना है, यदि 12 भाव में दृष्टि है तो विदेश जाने के योग बन सकते हैं।
आपके चार्ट में गुरु की स्थिति,एवं गुरु ने कर्क राशि को सर्व अष्टक वर्ग में कितने अंक दिए हैं निर्धारित करेगा कि गुरु का ये गोचर आपके लिए कैसा रहेगा।
अधिक जानकारी के लिए या गुरु का ये गोचर आपके लिए कैसा रहेगा आप अपनी personalize Report बनाने के आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं।।
हर हर महादेव 🙏🏻🙏🏻
Astroshresthaa ✨️