27/09/2026
कानपुर के रॉयल क्लिफ होटल में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित NEO जेन जी संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान देश के भावी भविष्य—युवा पीढ़ी—से बेहतर कल के निर्माण को लेकर सार्थक संवाद किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
युवाओं के विचार, ऊर्जा और दूरदृष्टि निश्चित रूप से देश के विकास एवं प्रगति की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। युवाओं की भागीदारी और उनके सुझावों से ही एक बेहतर, समावेशी एवं सशक्त भविष्य का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम के शानदार आयोजन व आमंत्रित करने के लिए समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता श्रीमती जूही सिंह जी का बहुत-बहुत आभार।।
Juhie Singh