15/05/2026
🌟 रसायन अनुभाग समीक्षा बैठक | सत्र 2025–26 🌟
📍 केंद्रीय आयुर्वेदीय अनुसंधान संस्थान (CARI), झांसी
📅 दिनांक: 14 मई 2026
केंद्रीय आयुर्वेदीय अनुसंधान संस्थान, झांसी के रसायन अनुभाग की सत्र 2025–26 की समीक्षा बैठक का आयोजन दिनांक: 14 मई 2026 संस्थान के निदेशक डॉ. रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया।
बैठक के दौरान डॉ. विजय कुमार, विभागाध्यक्ष (रसायन), ने अनुभाग की प्रमुख उपलब्धियों, वैज्ञानिक योगदानों, प्रयोगशाला कार्यों तथा भविष्य की रणनीतिक योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने उन्नत विश्लेषणात्मक तकनीकों, NABL गतिविधियों, औषध मानकीकरण तथा अनुसंधान परियोजनाओं की प्रगति पर विशेष प्रकाश डाला।
🔬 बैठक में प्रस्तुत प्रमुख उपलब्धियाँ:
✅ CCRAS, CSIR-CDRI, CSIR-IIIM, ICAR, IIT-Gुवाहाटी एवं CDAC-पुणे जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से 20 IMR, EMR एवं सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाओं का सफल संचालन।
✅ GC-MS/MS, LC-MS/MS, HPTLC, HPLC एवं ICP-OES जैसी अत्याधुनिक तकनीकों द्वारा औषधियों का मार्कर आधारित मानकीकरण एवं विश्लेषण।
✅ DTL, NABL एवं अनुसंधान गतिविधियों के अंतर्गत 698 नमूनों का सफल परीक्षण एवं विश्लेषण।
✅ NABL एवं DTL ऑडिट का सफल संचालन तथा गुणवत्ता आश्वासन एवं अनुपालन गतिविधियों में सक्रिय भूमिका।
✅ Elsevier एवं Springer Nature सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठित जर्नलों में शोध-पत्र, समीक्षा लेख एवं पुस्तक अध्यायों का प्रकाशन।
🏆 बैठक के दौरान यह भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि डॉ. विजय कुमार को Stanford University एवं Elsevier द्वारा प्रकाशित “विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों” की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है, जो संस्थान के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
👨🔬 बैठक में डॉ. सुजीत के. मिश्रा एवं श्री संतोष कुमार शाक्य भी उपस्थित रहे तथा उन्होंने विभिन्न अनुसंधान परियोजनाओं एवं भावी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए।
📋 बैठक का सफल संचालन एवं समन्वय श्री आशुतोष मिश्रा, एलडीसी (प्रशासन) द्वारा किया गया।
बैठक के अंत में निदेशक महोदय द्वारा रसायन अनुभाग की वैज्ञानिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता नियंत्रण एवं साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद अनुसंधान में योगदान की सराहना की गई।