12/05/2026
आज प्रभु के दास संत अमित कुमार जी ने 6th क्लास के बच्चों को उत्तम शिक्षा दी। इस अवसर पर अशोक स्वामी जी, जो स्कूल के इंचार्ज हैं, उन्होंने बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया और गीत गाकर खुशियों का वातावरण बनाया।
संत अमित कुमार जी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चों का आने वाला भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने जन्मदिन वाले बच्चे के लिए लंबी उम्र और सफलता की दुआ की। साथ ही सभी बच्चों को प्रेरणा दी कि वे अपने साथी बच्चों की उन्नति और सफलता के लिए प्रार्थना करें।
उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों के लिए दिल से दुआ करते हैं, तभी परमात्मा भी हमें ऊँचा उठाता है। जो व्यक्ति दूसरों की भलाई और उन्नति चाहता है, परमात्मा स्वयं उसके जीवन में आशीष और सफलता प्रदान करता है।