Heal Foundation

Heal Foundation Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Heal Foundation, Manas Nagar, Jiamau, Drive M. C. Pant Marg, India, Lucknow.

24/07/2026
हील फाउंडेशन द्वारा लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग सेphase 1 एवं phase 2 की सफलता के बाद,HEAL Foundation लेकर आया हैकैं...
13/07/2026

हील फाउंडेशन द्वारा लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग से
phase 1 एवं phase 2 की सफलता के बाद,
HEAL Foundation लेकर आया है
कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान – phase 3
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में
कैंसर की समय पर पहचान, जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
- मुख्य सेवाएं
✔️ निःशुल्क कैंसर जांच
✔️ बीपी, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच
✔️ कैंसर जागरूकता सत्र
✔️ आयुष्मान कार्ड पंजीकरण (निःशुल्क सहायता)
✔️ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर
विशेष सुविधा-
70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था
शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध

Doctors' Day celebration at Lucknow Cancer Institute
02/07/2026

Doctors' Day celebration at Lucknow Cancer Institute

01/07/2026
हील फाउंडेशन एवं लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।इस शिविर में...
27/06/2026

हील फाउंडेशन एवं लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग से आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस शिविर में महिलाओं से संबंधित बीमारियों, कैंसर परामर्श, BP एवं शुगर जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई।
विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा परामर्श देकर लोगों को जागरूक किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रेहा रेखोलिया (स्त्री रोग एवं बांझपन विशेषज्ञ) द्वारा महिलाओं को पीरियड की समस्या, गर्भधारण, PCOD एवं बांझपन से संबंधित विषयों पर विस्तृत काउंसलिंग दी गई।
👉 साथ ही सही समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया गया।
“समय पर जांच = बेहतर स्वास्थ्य”
स्थान: ओल्ड कांशीराम कॉलोनी, लखनऊ
दिनांक: 23 जून 2026

                                           लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवस...
22/06/2026

लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दिनांक 21 जून 2026 को संस्थान के सभागार में योग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान में उपचाररत कैंसर रोगियों, उनके परिजनों तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों एवं अन्य प्रतिभागियों को योग के महत्व तथा उससे होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बताया गया कि नियमित योगाभ्यास स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव कम करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर संस्थान की निदेशक श्रीमती निर्मला पंत ने अपने संबोधन में कहा कि योग स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत एवं सकारात्मक बनाता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए योग मानसिक शक्ति, आत्मविश्वास एवं तनाव प्रबंधन का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी मरीजों, परिजनों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम के दौरान योग विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रदर्शन किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास भी कराया गया। साथ ही योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और नियमित रूप से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी मरीजों को योग से जोड़ने का प्रयास किया गया, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग तक योग के लाभ पहुंच सकें। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

आज दिनांक 16.06.2026 को 7वें बड़े मंगल के पावन अवसर पर राज स्कैनिंग लिमिटेड, लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन की ओ...
16/06/2026

आज दिनांक 16.06.2026 को 7वें बड़े मंगल के पावन अवसर पर राज स्कैनिंग लिमिटेड, लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट एवं हील फाउंडेशन की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक जी मुख्य रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने भंडारे में सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन की सराहना की तथा संस्थान की डायरेक्टर निर्मला पन्त जी ने भी लोगों को प्रसाद वितरण किया। संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
भंडारे का आयोजन श्रद्धा, सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ संपन्न हुआ। राज स्कैनिंग लिमिटेड एवं लखनऊ कैंसर इंस्टीट्यूट परिवार ने इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

हील फाउंडेशन द्वारा लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग सेphase 1 एवं phase 2 की सफलता के बाद,HEAL Foundation लेकर आया हैकैं...
09/06/2026

हील फाउंडेशन द्वारा लखनऊ कैंसर इंस्टिट्यूट के सहयोग से
phase 1 एवं phase 2 की सफलता के बाद,
HEAL Foundation लेकर आया है
कैंसर स्क्रीनिंग एवं जागरूकता अभियान – phase 3
इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों में
कैंसर की समय पर पहचान, जागरूकता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
- मुख्य सेवाएं
✔️ निःशुल्क कैंसर जांच
✔️ बीपी, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच
✔️ कैंसर जागरूकता सत्र
✔️ आयुष्मान कार्ड पंजीकरण (निःशुल्क सहायता)
✔️ ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर
विशेष सुविधा-
70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए विशेष व्यवस्था
शिविर में ही आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध See less

03/06/2026

Address

Manas Nagar, Jiamau, Drive M. C. Pant Marg, India
Lucknow
226023

Telephone

+917705909410

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Heal Foundation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Heal Foundation:

Shortcuts

Share