Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow, U.P., India

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow, U.P., India
Website

Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow, U.P., India Dr. RMLIMS is an autonomous medical teaching institute established by the Govt of U.P. The Director of the institute is Prof. (Dr.) CM Singh.

Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (Dr. RMLIMS) is an autonomous medical teaching institute established by the Government of Uttar Pradesh. The Hospital affiliated to institute offers high end services and treatment in various Super specialty medical disciplines and also offers teaching facilities imparting degrees of MBBS, DM, MCh, MD, MS, Phd as well as paramedical diploma programs.

दिनांक: 14.10. 2026सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस., लखनऊ द्वारा ‘दस्तक अभिया...
14/10/2026

दिनांक: 14.10. 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस., लखनऊ द्वारा ‘दस्तक अभियान’ का सफल आयोजन
दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , लखनऊ के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग 2022 बैच के विद्यार्थियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), चिनहट, लखनऊ में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं घर-घर दस्तक अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संचारी रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय के लोगों को स्वस्थ व्यवहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सी.एम. सिंह, निदेशक, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस. , लखनऊ के मार्गदर्शन तथा प्रो. डॉ. शिव कुमार मुद्गल, प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस., लखनऊ, एवं प्रो. डॉ. निपिन कलाल, उप-प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस., लखनऊ का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नवीन जे. एच., एसोसिएट प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस., लखनऊ के मार्गदर्शन में तथा श्री जयवर्धन सिंह, ट्यूटर, के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में श्री मधुसूदन सिंह एवं श्री शुभम सिंह, नर्सिंग ऑफिसर, का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में श्री चंदन सिंह यादव, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी; डॉ. अर्पिता, चिकित्सा अधिकारी ; तथा श्री अशोक, वरिष्ठ फार्मासिस्ट उपस्थित रहे। अतिथियों ने संचारी रोगों की रोकथाम, स्वास्थ्य संवर्धन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक (स्किट) का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से समुदाय के लोगों को संचारी रोगों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल के उपयोग, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने के प्रति जागरूक किया गया।
इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संचारी रोगों के प्रसार, उनके लक्षणों, रोकथाम के उपायों तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने लोगों को स्वस्थ आदतें अपनाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा रोग के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच एवं उचित उपचार कराने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ‘दस्तक अभियान’ के माध्यम से घर-घर तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुँचाना तथा संचारी रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना था। इस आयोजन के माध्यम से नर्सिंग विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य संवर्धन एवं रोग निवारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समुदाय को स्वस्थ व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संदेश: “स्वस्थ व्यवहार अपनाएँ, संचारी रोगों को दूर भगाएँ।”

दिनांक: 14.10. 2026राष्ट्रीय एलर्जी दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं विद्यालय में जागरूकता अभियान, ...
14/10/2026

दिनांक: 14.10. 2026

राष्ट्रीय एलर्जी दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एवं विद्यालय में जागरूकता अभियान, 200 विद्यार्थियों को दी गई एलर्जी से बचाव की जानकारी
राष्ट्रीय एलर्जी दिवस(11 अक्टूबर) के उपलक्ष्य में इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के एलर्जी एंड एप्लाइड इम्यूनोलॉजी चैप्टर (IAP Allergy & Applied Immunology Chapter) के तत्वावधान में ‘स्टैम्प आउट एलर्जी’ (Stamp Out Allergy) अभियान के अंतर्गत लखनऊ में अस्पताल एवं विद्यालय स्तर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी क्रम में बुधवार को रेड रोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गोमतीनगर, लखनऊ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शीतांशु श्रीवास्तव एवं लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (LAP) की अध्यक्ष डॉ. शालिनी भसीन द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती स्मिता मिश्रा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली मखीजा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बच्चों को अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस, खाद्य एलर्जी, त्वचा संबंधी एलर्जी तथा इनके लक्षणों, कारणों, बचाव एवं उपचार के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। विशेष रूप से एनाफिलैक्सिस जैसी गंभीर एवं जानलेवा एलर्जिक प्रतिक्रिया की शीघ्र पहचान, इसके चेतावनी संकेतों तथा आपातकालीन उपचार के महत्व के बारे में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जागरूक किया गया।
डॉ. शीतांशु श्रीवास्तव, प्रोफेसर, बाल रोग विभाग, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने बताया कि बच्चों में एलर्जी एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या है। समय पर पहचान, उचित उपचार एवं एलर्जी उत्पन्न करने वाले कारकों से बचाव द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को गंभीर एलर्जिक प्रतिक्रियाओं की पहचान तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।
इससे पूर्व मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान , लखनऊ की विभिन्न ओपीडी में भी विशेष एलर्जी जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मरीजों एवं अभिभावकों को बच्चों में होने वाली विभिन्न प्रकार की एलर्जी, अस्थमा, एलर्जिक राइनाइटिस, खाद्य एलर्जी तथा एनाफिलैक्सिस के लक्षणों, रोकथाम और समय पर चिकित्सकीय परामर्श के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एलर्जी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, सही उपचार एवं नियमित फॉलोअप के प्रति जागरूक किया गया।
डॉ. शालिनी भसीन, अध्यक्ष, लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स ने बच्चों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में एलर्जी संबंधी जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दो दिवसीय जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पताल से विद्यालय तक एलर्जी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा ‘एलर्जी की सही पहचान, समय पर उपचार और गंभीर प्रतिक्रियाओं से बचाव’ का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा।
मीडिया—पी०आर०सेल

Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, LucknowDepartment of OphthalmologyThe Department of Ophthalmology, ...
10/10/2026

Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow
Department of Ophthalmology

The Department of Ophthalmology, Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (Dr. RMLIMS), Lucknow, successfully organized an Inauguration of Laser Unit and Conference-cum-Workshop on Diabetic Retinopathy on 10th October 2026 with the theme of “OCTA to Laser in Diabetic Retinopathy: Diagnose Sharply, Treat Precisely.”

On this occasion, at OPD block first floor in Ophthalmology Department, an advanced retinal laser machine with added advantage of patterned (PASCAL) laser delivery was inaugurated by esteemed Director Prof. (Dr.) C. M. Singh. The newly inaugurated Pattern Retinal LASER System represents an important advancement in the treatment of diabetic retinopathy and other retinal vascular disorders.
Unlike conventional retinal LASER systems, which generally deliver individual laser spots sequentially, pattern-scanning LASER technology enables the delivery of multiple laser spots in predefined patterns with greater speed, precision and shorter treatment sessions in patients of Diabetic Retinopathy. This technology is expected to improve treatment efficiency and strengthen retinal care services at the institute.
Another important focus of the conference was inauguration of Optical Coherence Tomography Angiography (OCTA), a modern, non-invasive retinal imaging technology that allows detailed visualisation of blood flow in the retinal and choroidal microvasculature without intravenous dye injection.
This initiative marks an important step towards strengthening the department's facilities for the management of retinal diseases, particularly diabetic retinopathy.
Diabetic retinopathy is a serious complication of diabetes and can lead to irreversible vision loss if not diagnosed and treated in time. Laser treatment plays a significant role in the management of this condition. The availability of this facility will help provide timely and appropriate treatment to patients, thereby contributing to better visual outcomes.
The conference aimed to update ophthalmologists on recent advances in retinal imaging, including Optical Coherence Tomography Angiography (OCTA), and contemporary laser treatment techniques.

The conference cm workshop on Diabetic Retinopathy was organized under the leadership of Dr. Luxmi Singh, Organising Chairperson, and Dr. Alok Ranjan, Organising Secretary, with the blessings of the Institute's administration, faculty members, invited experts, and participants. Prof. (Dr.) Luxmi Singh welcomed the esteemed dignitaries and all invited delegates and faculities. The conference was inaugurated by visionary Director Prof. (Dr.) C. M. Singh at 10th floor Academic Block, in the presence of esteemed dignitaries Prof (Dr). Rajan Bhatnagar (Dean) Prof. Dr. Vikram Singh (CMS) and Prof. Dr. Arvind Kumar Singh (MS).

Addressing the gathering, Prof. (Dr.) C. M. Singh, emphasized the importance of advancing ophthalmic healthcare through modern technology and improved diagnostic and treatment facilities. He also highlighted that advanced pattern retinal laser machine will benefit the needy patients at very low cost. He appreciated the efforts of the Department of Ophthalmology, Dr. RMLIMS, Lucknow, and expressed confidence that the newly inaugurated laser facility would enhance the department's treatment capabilities and help provide better eye care services to patients.

Prof. (Dr.) Vikram Singh, (CMS) mentioned the significance of early diagnosis and timely treatment of diabetic retinopathy in preventing avoidable blindness. He encouraged continued academic excellence, innovation, and collaborative efforts to provide quality healthcare services.

Prof (Dr). Rajan Bhatnagar, Dean of the Institute, appreciated the initiative taken by the Department of Ophthalmology and emphasized that the introduction of advanced medical technology is an important step towards strengthening patient care.

Prof. (Dr.) Arvind Kumar Singh (MS) appreciated the department’s initiative and highlighted the role of such facilities in improving patient care and preventing avoidable blindness. He also stated about the community burden of diabetic Retinopathy.

The Vote of thanks was delivered by Organising secretary Dr. Alok Ranjan (Incharge of Retina & Uvea Clinic)
On the behalf of organising committee, he expressed heartfelt gratitude to visionary Director Prof. (Dr.) C M Singh for his continuous guidance, encouragement and support to the department.
Many faculties like Dr. Vikas Kanaujia (HOD, Ophthalmology, SGPGI), Dr. R. N. Kushwaha (HOD, Ophthalmology GMC Orai), Dr. R.C. Gupta (Principal LLRM, Meerut), Dr. Perwez Khan (GSVM, Kanpur), Dr. Pragati Garg, (AIIMS, Raibareli), and many others graced the occasion with their presence.
Media—PR CELL

दिनांक: 10.10.2026विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...
10/10/2026

दिनांक: 10.10.2026
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
थीम: “अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव”
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के मनोचिकित्सा विभाग द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर संस्थान के अस्पताल भवन स्थित मनोचिकित्सा ओपीडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम माननीय निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस वर्ष की थीम “अनुभवों को सुनें: वास्तविक आवाज़ें, वास्तविक बदलाव” के अनुरूप रोगियों और उनके परिजनों को मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 रोगियों एवं उनके परिजनों/आमजन को विभिन्न मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं, उनके शुरुआती लक्षणों, समय पर उपचार, दवाओं और परामर्श को नियमित रूप से जारी रखने, पुनर्वास तथा परिवार के सहयोग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
जनसामान्य के लिए सरल भाषा में तैयार रोगी सूचना-पत्र भी वितरित किए गए, ताकि लोग मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी प्राप्त कर सकें और जरूरत पड़ने पर समय पर विशेषज्ञ सहायता लें।
माननीय निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य को समग्र स्वास्थ्य का अभिन्न हिस्सा बताते हुए कहा कि मानसिक रोगों को लेकर समाज में मौजूद झिझक और भेदभाव को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने समय पर पहचान, उचित उपचार और परिवार एवं समुदाय के सहयोग पर बल दिया। उन्होंने यह भी संदेश दिया कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर बिना संकोच चिकित्सकीय सहायता लेनी चाहिए।
संस्थान के डीन प्रो. (डॉ.) राजन भटनागर ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और समाज से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जागरूकता, संवेदनशील व्यवहार और समय पर सहायता से मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव को कम किया जा सकता है।
रजिस्ट्रार प्रो. (डॉ.) सुब्रत चन्द्र ने संस्थान में रोगी-केंद्रित सेवाओं और जन-जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सही जानकारी लोगों को समय पर सहायता लेने के लिए प्रेरित करती है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) विक्रम सिंह ने स्वस्थ जीवनशैली, योग, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद और संतुलित दिनचर्या के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि ये आदतें तनाव कम करने, शारीरिक स्वास्थ्य सुधारने और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक हो सकती हैं। लगातार परेशानी होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहकर चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
प्रो. (डॉ.) रिचा चौधरी, एसोसिएट डीन (SWC) एवं विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन, ने महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जीवन के विभिन्न चरणों में महिलाओं को तनाव, भावनात्मक दबाव और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी बात संवेदनशीलता से सुनना, उन्हें सहयोग देना और जरूरत पड़ने पर पेशेवर सहायता उपलब्ध कराना परिवार एवं समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
मनोचिकित्सा विभाग के डॉ. ए. क्यू. जिलानी ने विशेष रूप से वृद्धावस्था में होने वाली स्मृति संबंधी समस्याओं और डिमेंशिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ कभी-कभार भूलना सामान्य हो सकता है, लेकिन यदि याददाश्त, सोचने-समझने, रोजमर्रा के काम करने या व्यवहार में लगातार गिरावट आए, तो चिकित्सकीय मूल्यांकन जरूरी है। समय पर जाँच, सुरक्षित वातावरण, परिवार का सहयोग और उचित देखभाल रोगी के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायक होते हैं।
डॉ. आकांक्षा शर्मा ने बच्चों और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर जानकारी देते हुए कहा कि व्यवहार में लगातार बदलाव, अत्यधिक चिंता, उदासी, पढ़ाई में गिरावट, नींद की समस्या या सामाजिक दूरी जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग के प्रति सावधान किया तथा बच्चों के लिए स्क्रीन-टाइम में संतुलन, पर्याप्त नींद, शारीरिक गतिविधि, परिवार से संवाद और वास्तविक सामाजिक संपर्क को बढ़ावा देने की सलाह दी।
डॉ. शान्तनु ने बढ़ती नशे की समस्या पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तंबाकू, शराब और अन्य नशीले पदार्थ स्वास्थ्य, परिवार, पढ़ाई तथा कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं। नशे की समस्या को छिपाने या केवल इच्छाशक्ति की कमी मानने के बजाय समय पर पहचान और उपचार की आवश्यकता है। परिवार को दोषारोपण से बचते हुए व्यक्ति को सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याएँ कमजोरी या चरित्र-दोष नहीं हैं और अधिकांश समस्याओं में सही समय पर उपयुक्त उपचार तथा सहयोग से सुधार संभव है। डॉ. आर.एम.एल.आई.एम.एस. के मनोचिकित्सा विभाग में रोगियों की आवश्यकता के अनुसार मूल्यांकन, परामर्श, मनोचिकित्सा और अन्य उपयुक्त उपचार उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोचिकित्सा विभाग की रेज़िडेंट्स डॉ. अदिति भाटिया, डॉ. विशाखा श्रीवास्तव, डॉ. समीक्षा अग्रवाल, डॉ. योगेश, डॉ. राहुल और डॉ. विवेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का आयोजन मनोचिकित्सा विभाग द्वारा IQAC के सहयोग से किया गया।
मीडिया—पी०आर०सेल See less

Date:-10.10.2026The Department of Endocrine Surgery, Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (Dr RMLIMS), in ...
10/10/2026

Date:-10.10.2026

The Department of Endocrine Surgery, Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences (Dr RMLIMS), in collaboration with the Department of Medical Oncology, successfully conducted a CME titled “Beyond the Basics: Multidisciplinary Management of Challenging Breast Cancer Cases.” The programme was coordinated by Dr Sarrah Idrees and Dr Ashwinee Rahalkar as Organising Secretaries, with Dr Rajni Sah serving as Treasurer.
The hybrid programme brought together approximately 100 delegates through in-person and online participation, fostering an engaging academic exchange on complex and evolving challenges in breast cancer care.
Moving beyond conventional lectures, the CME featured real-world cases spanning triple-negative, hormone receptor-positive and HER2-positive breast cancers, along with oncofertility and metastatic breast cancer. A key highlight was the participation of high-volume breast cancer centres from across India, whose teams presented challenging cases reflecting issues encountered in the Indian patient population.
The discussions critically examined the applicability of Western treatment guidelines to Indian clinical practice, emphasising the need to contextualise evidence-based recommendations in light of local patient characteristics, healthcare resources and practical challenges. The active participation of case presenters, panellists and chairpersons brought diverse perspectives to the deliberations, making them thought-provoking and relevant to everyday clinical practice.
A dedicated panel discussion on “Redefining the HER2 Continuum in Metastatic Breast Cancer” further explored evolving treatment approaches in this rapidly advancing field.
The CME provided a valuable platform for multidisciplinary learning, exchange of clinical experience and critical appraisal of complex treatment decisions. The enthusiastic participation of faculty and delegates contributed significantly to the success of the programme, reinforcing the importance of collaborative, patient-centred and context-sensitive breast cancer care.

Media -PR Cell

दिनांक: 08.10.2026डॉ. आरएमएलआईएमएस में विशेष साइबर अवेयरनेस सत्र आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय ड...
08/10/2026

दिनांक: 08.10.2026

डॉ. आरएमएलआईएमएस में विशेष साइबर अवेयरनेस सत्र आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में स्टूडेंट वेलफेयर की ओर से आज "विशेष साइबर अवेयरनेस सत्र" का आयोजन किया गया। यह सत्र एचडीएफसी बैंक की विशेषज्ञ टीम के सौजन्य से प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया ।
सत्र में बैंक की टीम ने तीन विषयों पर जानकारी दी:
डिजिटल एवं वित्तीय धोखाधड़ी के उभरते स्वरूप, जैसे डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई/क्यूआर कोड फ्रॉड, फिशिंग और ओटीपी स्कैम।
सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, पासवर्ड सुरक्षा और 2-वे वेरिफिकेशन (2FA)।
साइबर अपराध होने पर तत्काल शिकायत और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया।
श्री पवन सिंह ने प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे किसी को भी ओटीपी, पिन या पासवर्ड साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें, और संदिग्ध कॉल या संदेश की सूचना तुरंत दें। साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
सत्र में संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह, डीन प्रो. (डॉ.) राजन भटनागर, एसोसिएट डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. रिचा चौधरी, संकाय सदस्य, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डीन प्रो. (डॉ.) राजन भटनागर की ओर से श्री पवन सिंह को स्मृति चिह्न भेंट किया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती राखी जी. नायर ने किया।

मीडिया—पी०आर०सेल

दिनांक: 08.10.2026सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ द्वारा व्यावसायिक स्वास्थ्य...
08/10/2026

दिनांक: 08.10.2026

सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस लखनऊ द्वारा व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का सफल आयोजन

दिनांक 8/10/2026 को एशिया का दूसरा सबसे बड़ा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), भरवारा, लखनऊ, उत्तर प्रदेश, जल निगम में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बी.एससी. नर्सिंग 2023 बैच के विद्यार्थियों द्वारा व्यावसायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान एवं रोकथाम के प्रति लोगों को जागरूक करना था।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सी.एम. सिंह, निदेशक, डॉ. आरएमएलआईएमएस, श्री शिव कुमार मुद्गल, प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस, तथा डॉ. निपिन कलाल, उप-प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. नवीन जे. एच., एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. आरएमएलआईएमएस के मार्गदर्शन में तथा श्री जयवर्धन सिंह, ट्यूटर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. आरएमएलआईएमएस के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में एसटीपी, भरवारा की टीम का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर श्री राजेश माथपाल, परियोजना निदेशक, SUEZ; श्री अक्षत सक्सेना, संचार प्रबंधक, SUEZ; श्री पंकज सिंह, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधक, SUEZ; तथा श्री पार्थ सारथी नाथ, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रभारी, SUEZ का विशेष योगदान एवं सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा भूमिका-अभिनय के माध्यम से व्यावसायिक स्वास्थ्य, स्वास्थ्य संरक्षण, रोगों की रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके पश्चात आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 68 लोगों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों में दर्द, कम वजन, मोटापा , त्वचा संबंधी संक्रमण, दृष्टि में कमी तथा तंबाकू चबाने का इतिहास जैसी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं। विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक स्वास्थ्य शिक्षा एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य व्यावसायिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य समस्याओं की समय पर पहचान, रोकथाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से बी.एससी. नर्सिंग विद्यार्थियों ने कार्यस्थल एवं समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य संवर्धन और रोगों की रोकथाम में नर्सिंग की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावी रूप से प्रदर्शित किया।

मीडिया—पी०आर०सेल

आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को मिला सम्मानलखनऊ। डॉ. राम...
07/10/2026

आयुष्मान भारत योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को मिला सम्मान

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ को आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज (SACHIS), उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी संस्थानों की श्रेणी में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान ने अपनी उल्लेखनीय सेवाओं एवं आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहचान बनाई है।

साथ ही संस्थान को पूरे प्रदेश में सरकारी चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सर्वाधिक प्री—एथाराइजेशन करने के लिए भी सम्मानित किया गया है। संस्थान द्वारा अब तक 57,000 से अधिक रोगियों की चिकित्सा हेतु प्री—एथाराइजेशन किया गया है।
लोहिया संस्थान लखनऊ का अकेला सरकारी संस्थान है जिसको आयुष्मान भारत में रोगियों की चिकित्सा हेतु सम्मानित किया गया है। साथ ही पूरे प्रदेश में यह इकलौता सरकारी संस्थान है जिसको 2 श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ है ।
संस्थान की ओर से यह सम्मान डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के प्रतिनिधियों द्वारा ग्रहण किया गया। यह उपलब्धि संस्थान द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयुष्मान भारत योजना से जुड़े चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना का परिणाम है और भविष्य में भी संस्थान मरीजों के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Address

Vibhuti Khand Gomti Nagar
Lucknow
226010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences, Lucknow, U.P., India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category