26/06/2026
*🚨 आवश्यक सुरक्षा अपील 🚨*
प्रिय दवा व्यापारी साथियों,
जैसा की आप सभी ने हाल ही में लखनऊ में हुई दुःखद एवं भयावह अग्निकांड की घटना, जिसमें कई नौजवानो लोगों ने अपनी जान गंवाई, हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
आपकी संस्था अपने समस्त साथियो की सुरक्षा हेतु आप सभी से विनम्र अपील करती है कि अपनी दुकान एवं गोदाम में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) तथा विद्युत सुरक्षा (Electrical Safety) के सभी आवश्यक मानकों का तत्काल पालन सुनिश्चित करें।जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके |
*कृपया विशेष ध्यान दें—*
* ✅ प्रत्येक दुकान में कार्यशील Fire Extinguisher अवश्य रखें।
* ✅ विद्युत वायरिंग, MCB एवं स्विच बोर्ड की नियमित जांच कराएँ।
* ✅ ओवरलोडिंग, ढीले तार एवं अस्थायी कनेक्शन का प्रयोग न करें।
* ✅ दुकान एवं निकास मार्ग को अवरोधमुक्त रखें।
* ✅ कर्मचारियों को अग्निशामक यंत्र के उपयोग की जानकारी दें।
आपकी एक छोटी-सी सावधानी, अनेक अमूल्य जीवन बचा सकती है।
*“सुरक्षित दुकान • सुरक्षित व्यापारी • सुरक्षित जनमानस”*
*— दवा विक्रेता समिति (रजि.), लखनऊ*