05/11/2025
जिला कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज ग्राम गाजिंदा मे जनता चौपाल का आयोजन किया । इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्यक्ष मुलाकात की तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना।
दौरे के क्रम में कलेक्टर महोदय के समक्ष ग्रामीणों ने जल स्रोतों की कमी, सड़क निर्माण, बिजली आपूर्ति में बाधा तथा आवास से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कलेक्टर ने इन सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया तथा संबंधित विभागाध्यक्षों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा, "जनता की समस्याओं का निस्तारण ही प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। हम ग्रामीण स्तर पर पहुंचकर ही वास्तविक स्थिति का आकलन कर सकते हैं। गाजिंदा जैसे गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।"
कलेक्टर शिवम वर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आगामी सप्ताह में सभी लंबित कार्य पूर्ण कराए जाएंगे तथा नियमित निगरानी की जाएगी। दौरे में स्वास्थ्य विभाग महु के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर योगेश सिंगारे, बी ई ई, बी पी एम,सेक्टर सुपरवाइजर , क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ता सी एच ओ, ए एन एम , आशा उपस्थित थे।