Ayurgyan- The Vedic Health Talks

Ayurgyan- The Vedic Health Talks Chain of Ayurveda Multi speciality Health and Wellness Centres

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥श्रावण मास के पावन अवसर पर ...
30/07/2026

कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्।
सदा वसन्तं हृदयारविन्दे भवं भवानीसहितं नमामि॥

श्रावण मास के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से समस्त सृष्टि का कल्याण हो, राष्ट्र निरंतर वैभव के पथ पर अग्रसर हो तथा प्रत्येक जन का जीवन सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य से परिपूर्ण हो, यही प्रार्थना है।

हर-हर महादेव।

Yog is the journey of the self, through the self, to the self.”On this International Yoga Day, let us embrace the timele...
21/06/2026

Yog is the journey of the self, through the self, to the self.”
On this International Yoga Day, let us embrace the timeless wisdom of Yoga and Ayurveda to achieve harmony of body, mind, and soul.
“योगेन चित्तस्य पदेन वाचां मलं शरीरस्य च वैद्यकेन।
योऽपाकरोत्तमं प्रवरं मुनीनां पतंजलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥”
Salutations to Maharishi Patanjali, who purified the mind through Yoga, speech through grammar, and the body through Ayurveda.
Yoga is not merely an exercise; it is a way of life that nurtures physical vitality, mental clarity, emotional balance, and spiritual growth.
🌿 Practice Yoga Daily
🌿 Stay Healthy & Stress-Free
🌿 Cultivate Inner Peace
🌿 Strengthen Mind-Body Connection
🌿 Live a Balanced Life
Let us unite for a healthier, happier, and more conscious world through Yoga.
Happy International Yoga Day 2026!
YogaLifestyle YogaForWellness Ayurveda AyucareAyurveda Vedamrut HolisticHealth HealthyLiving MindBodySoul Meditation WellnessJourney IndianTradition Patanjali YogaInspiration FitIndia NaturalHealing YogaCommunity

15/06/2026
🌳🌿 विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून 🌿🌳"एक पेड़ माँ के नाम" 🌱माँ हमें जीवन देती है, आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ प्रकृति ...
05/06/2026

🌳🌿 विश्व पर्यावरण दिवस – 5 जून 🌿🌳

"एक पेड़ माँ के नाम" 🌱

माँ हमें जीवन देती है, आइए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ प्रकृति को हरियाली का उपहार दें। एक पौधा लगाकर हम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य का निर्माण भी करेंगे।
✅ पेड़ लगाएँ, पर्यावरण बचाएँ
✅ जल संरक्षण करें
✅ प्रदूषण कम करें
✅ प्रकृति के साथ संतुलित जीवन अपनाएँ

आज लिया गया एक छोटा संकल्प कल के लिए बड़ा बदलाव ला सकता है। आइए, हम सभी मिलकर हर घर, हर आँगन और हर दिल में एक पेड़ लगाने का संकल्प लें।

"प्रकृति है तो भविष्य है" 🌍💚

डॉ॰ राहुल त्यागी
एम डी आयुर्वेद
गोल्ड मेडलिस्ट

#विश्व_पर्यावरण_दिवस ेड़_माँ_के_नाम

01/06/2026

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी एवं ख़राब जीवनशैली के कारण शरीर में विषैले तत्व (टॉक्सिन्स) जमा होने लगते हैं, जो अनेक रोगों का कारण बनते हैं। आयुर्वेद में पंचकर्म को शरीर की गहन शुद्धि एवं पुनरुत्थान (Rejuvenation) की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा माना गया है।

🌱 पंचकर्म के प्रमुख लाभ:

✅ शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन
✅ रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि
✅ पाचन शक्ति एवं मेटाबॉलिज्म में सुधार
✅ तनाव, चिंता एवं अनिद्रा में लाभ
✅ त्वचा एवं बालों की गुणवत्ता में सुधार
✅ शरीर में नई ऊर्जा एवं स्फूर्ति का संचार

🔹 उपलब्ध पंचकर्म उपचार:

• वमन
• विरेचन
• बस्ति
• नस्य
• रक्तमोक्षण

🔹 अन्य विशेष उपचार:

• अभ्यंग
• स्वेदन
• शिरोधारा
• उद्धवर्तन
• उत्तर बस्ति
• कटी बस्ति आदि

👨‍⚕️ डॉ. राहुल त्यागी
एम डी आयुर्वेद । गोल्ड मेडलिस्ट

📍 2 / साकेत ऊर्जा भवन के पास, मेरठ

📞 8979437555 | 7078192021

🌸 अपने स्वास्थ्य को प्राकृतिक रूप से संतुलित करें और स्वस्थ जीवन की ओर पहला कदम बढ़ाएं।

🌿✨

त्रिफला चूर्ण – आयुर्वेद का अमृत रसायन "रोज थोड़ा त्रिफला, शरीर रहे निरोग और निराला"आयुर्वेद में त्रिफला (हरड़ + बहेड़ा ...
31/05/2026

त्रिफला चूर्ण – आयुर्वेद का अमृत रसायन

"रोज थोड़ा त्रिफला, शरीर रहे निरोग और निराला"

आयुर्वेद में त्रिफला (हरड़ + बहेड़ा + आंवला) को श्रेष्ठ रसायन माना गया है। यह शरीर की शुद्धि, पाचन शक्ति की वृद्धि, दोष संतुलन तथा दीर्घकालीन स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

🌸 वसंत ऋतु (फरवरी–मार्च)
त्रिफला + माघ पिप्पली
➡️ कफ दोष के शमन एवं श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक।

🌺 ग्रीष्म ऋतु (अप्रैल–मई)
त्रिफला + शहद
➡️ शरीर को पोषण देते हुए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में उपयोगी।

☀️ वर्षा पूर्व काल (जून–जुलाई)
त्रिफला + गुड़
➡️ पाचन शक्ति को समर्थन देता है और वात दोष को संतुलित रखने में सहायक।

🌧️ वर्षा ऋतु (अगस्त–सितंबर)
त्रिफला + सैंधा नमक
➡️ मंदाग्नि, गैस और अपच की समस्याओं में लाभकारी।

🍂 शरद ऋतु (अक्टूबर–नवंबर)
त्रिफला + मिश्री
➡️ पित्त दोष को शांत करने एवं शरीर में शीतलता बनाए रखने में सहायक।

❄️ हेमंत एवं शिशिर ऋतु (दिसंबर–जनवरी)
त्रिफला + सोंठ
➡️ अग्नि को प्रदीप्त कर शरीर को ऊष्मा एवं बल प्रदान करने में उपयोगी।

🌱 त्रिफला का महत्व:

✔ शरीर की प्राकृतिक शुद्धि (डिटॉक्स)
✔ पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाना
✔ कब्ज एवं गैस से राहत
✔ आंखों एवं त्वचा के स्वास्थ्य में सहयोग
✔ वात, पित्त एवं कफ का संतुलन
✔ दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन हेतु रसायन

⚠️ ध्यान दें: किसी भी औषधि का नियमित सेवन योग्य आयुर्वेद चिकित्सक की सलाह अनुसार ही करें।

"ऋतु के अनुसार त्रिफला का सेवन, स्वास्थ्य संरक्षण का सरल एवं प्रभावी आयुर्वेदिक मार्ग है।"

#त्रिफला #आयुर्वेद

30/05/2026

Struggling with PMOS/PCOS, Irregular Periods, Low AMH, or Infertility?

At Ayucare Ayurveda Multispeciality Hospital, we believe that every couple deserves the joy of parenthood. 💚

Under the expert guidance of Dr. Shweta Tyagi (Consultant Ayurvedic Gynaecologist), we offer personalized Ayurvedic care that focuses on identifying and addressing the root cause of reproductive health concerns.

✅ PMOS/PCOS / PCOD Management
✅ Hormonal Imbalance
✅ Low AMH Support
✅ Irregular Menstrual Cycles
✅ Endometriosis Care
✅ Male Infertility Management
✅ Repeated IVF Failure Support
✅ Unexplained Infertility

🌱 Natural & Holistic Treatment
🌱 Personalized Ayurvedic Approach
🌱 Focus on Reproductive Health & Wellness
🌱 Safe, Effective & Root-Cause Based Care

Your dream of parenthood is our mission.

👩‍⚕️ Dr. Shweta Tyagi
Consultant
Ayurvedic Gynaecologist

📍 Ayucare Ayurveda Multi speciality Hospital
2/Saket, Near Meerut Kidney Hospital, Meerut

📞 8979437555, 7088192021

🌿💚

“मेरे सामने मेरी पसंद का खाना रखा होता है, लेकिन मुझे बिल्कुल भूख नहीं लगती (Loss of appetite), और थोड़ा सा खा लूँ तो उल्...
27/05/2026

“मेरे सामने मेरी पसंद का खाना रखा होता है, लेकिन मुझे बिल्कुल भूख नहीं लगती (Loss of appetite), और थोड़ा सा खा लूँ तो उल्टी जैसा लगने लगता है!” 🤢🍽️
अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, सुबह उठने पर मुंह का स्वाद कड़वा या फीका रहता है, और पेट में भारीपन है... तो समझ लीजिए आपका लिवर (Liver) खतरे के निशान पर है! इसे आयुर्वेद में ‘अरोचक’ (Anorexia) और ‘फैटी लिवर’ कहते हैं।

जब हम लगातार पिज़्ज़ा, बर्गर या शराब पीते हैं, तो लिवर उस कचरे को साफ करते-करते थक जाता है। उसमें ‘कफ’ और ‘पित्त’ सड़कर एक ऐसा कीचड़ (Sludge) बना देते हैं जो लिवर को चोक (Choke) कर देता है।

महर्षि वाग्भट (अष्टांग हृदयम्, अध्याय 15) कहते हैं कि इस लिवर को किसी ‘मीठे सिरप’ से ठीक नहीं किया जा सकता। लिवर का सबसे अच्छा दोस्त है ‘कड़वा रस’ (Bitter Taste)! लिवर को डीप-क्लीन करने वाला सबसे महान कड़वा समूह है— ‘पटोलादि गण’ (Patoladi Gana)!

🌿 पटोलादि गण क्या है? (The Supreme Liver Detox):
यह पटोल (परवल की बेल के पत्ते), कुटकी, चंदन, गिलोय और पाठा जैसी सबसे भयंकर कड़वी और असरदार जड़ी-बूटियों का समूह है।

🔥 यह काम कैसे करता है?

फैटी लिवर और पीलिया (Kamala):

इसमें मौजूद ‘कुटकी’ (Kutki) दुनिया का सबसे ताकतवर हेपेटो-प्रोटेक्टिव (Hepatoprotective) पौधा है। यह लिवर के सेल्स को दोबारा ज़िंदा कर देता है और पीलिया (Jaundice) को तुरंत काटता है।

भूख जगाना (Aruchi):

कड़वा रस पेट में जाते ही पाचक रसों (Enzymes) को तेज़ी से रिलीज करता है, जिससे बंद पड़ी भूख रॉकेट की तरह वापस लौट आती है।

खून की सफाई: यह खून में बढ़े हुए भयंकर पित्त (गर्मी) को शांत करता है।

🛑 सबसे बड़ी गलती:

लिवर खराब होने पर पचने में गरिष्ट एवं तैलीय भोजन, पचने में भारी चीजें जैसे पनीर, पकौड़े, दूध, या नॉन-वेज खाना। जब लिवर पहले से बीमार है, तो उसे भारी काम देना उसे सीधा ‘हार्ट अटैक’ देने जैसा है!

🌿क्या खायें: ऐसे में सिर्फ मूंग की दाल, लौकी, तोरी, टिंडा, परमल की सब्जी जौ की रोटी एवं दलिया खाना चाहिए।




Honored to be invited as an Ayurveda Expert on a renowned news channel News1 India for panel discussion on significance ...
26/05/2026

Honored to be invited as an Ayurveda Expert on a renowned news channel News1 India for panel discussion on significance of ‘’Nautapa’’ and effective Ayurvedic ways to protect ourselves from extreme summer heat. ☀️

During the discussion, I shared practical Ayurvedic tips to maintain balance during this intense heat period, including:

✅ Proper hydration with natural cooling drinks
✅ Importance of seasonal diet (Ritucharya)
✅ Cooling herbs and remedies
✅ Lifestyle practices to prevent heat-related issues

Nautapa is not just a climatic phase but also an important period for maintaining health and immunity through mindful living.

Grateful for the opportunity to spread awareness about the timeless wisdom of Ayurveda for healthy summer living.

https://youtu.be/Lf9SeRiT470

“दोपहर के 1 बज गए हैं, लंच का टाइम हो गया है, चलो कुछ खा लेते हैं— भले ही भूख न लगी हो!” ⏰🍽️हम सबने अपनी जिंदगी को ‘घड़ी’...
21/05/2026

“दोपहर के 1 बज गए हैं, लंच का टाइम हो गया है, चलो कुछ खा लेते हैं— भले ही भूख न लगी हो!” ⏰🍽️
हम सबने अपनी जिंदगी को ‘घड़ी’ के हिसाब से सेट कर लिया है। लेकिन आपकी पाचन अग्नि (Metabolism) घड़ी देखकर नहीं जलती!
आयुर्वेद के अनुसार, जब आप बिना कड़क भूख के खाना खाते हैं, तो पेट की हल्की आग उस खाने को पचा नहीं पाती। वह खाना पेट में सड़ता है और एक भयंकर जहर बनता है जिसे ‘आम’ (Toxins) कहते हैं। यही ‘आम’ खून में घुलकर यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड और कैंसर पैदा करता है।
इस सड़े हुए जहर को शरीर से निकालने का सिर्फ 1 ही रास्ता है— ‘लंघन’ (Fasting/Lightening)!
🔥 लंघन क्या है? (The Auto-Clean Mode):
लंघन का मतलब सिर्फ ‘भूखा रहना’ नहीं है। ऐसा कोई भी काम जिससे शरीर में ‘हल्कापन’ आए, वह लंघन है!
लंघन कैसे काम करता है?
जब आप उपवास करते हैं या बहुत हल्का खाते हैं, तो पेट में नया खाना नहीं जाता। तब आपके पेट की ‘आग’ खाली हो जाती है। यह खाली आग शरीर में मौजूद बीमारियों, जमे हुए कफ (बलगम), जिद्दी चर्बी और ‘आम’ (Toxins) को ही अपना ‘ईंधन’ बना लेती है और उन्हें जलाकर भस्म कर देती है! मॉडर्न साइंस इसे ‘Autophagy’ (ऑटोफैगी) कहती है।
🛑 सबसे बड़ी गलती:
बुखार (Fever) या अपच (Indigestion) होने पर ‘ताकत’ के लिए भारी खाना (जैसे दूध, फल या जूस) खा लेना! बुखार में शरीर की आग वैसे ही कमज़ोर होती है। भारी खाना उसे और मार देता है। बुखार का पहला और सबसे बड़ा इलाज सिर्फ ‘लंघन’ (उपवास और गर्म पानी) है!
🧬 छात्र टिप (Student Tip) - ब्रेन डिटॉक्स:
अगर पढ़ते समय नींद आती है या ‘ब्रेन फॉग’ रहता है, तो इसका मतलब आपके शरीर में भारीपन (कफ) बढ़ गया है। हफ्ते में 1 दिन शाम 6 बजे के बाद कुछ न खाएं (सिर्फ गर्म पानी पिएं)। अगले दिन आपका दिमाग किसी सुपरकंप्यूटर से भी ज्यादा तेज़ चलेगा!
सच बताएं, आप खाना ‘भूख’ लगने पर खाते हैं या ‘टाइम’ होने पर? 👇

Address

41/2, Saket, Near Jail Chungi, Opp- Meerut Kidney Hospital
Meerut City
250003

Opening Hours

Monday 10am - 7pm
Tuesday 10am - 7pm
Wednesday 10am - 7pm
Thursday 10am - 7pm
Friday 10am - 7pm
Saturday 10am - 7pm

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ayurgyan- The Vedic Health Talks posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share