13/01/2026
सबसे खतरनाक बात, गैस लाइटिंग का शिकार व्यक्ति
अपनी पहचान तक भूलने लगता है।
गैस लाइटिंग से कैसे बचें?
अपने पिछली पोस्ट में गैस लाइटिंग किसे कहते हैं? के बारे में जाना था। आज हम जानेंगे गैस लाइटिंग से बचने के उपाय और ये गैस लाइटिंग आप पर किस प्रकार से इस्तेमाल की जाती है।
1. अपनी यादों पर भरोसा रखें।
लिखकर रखें — बातें, तारीखें, घटनाएँ। जिससे आप उसकी बातों को खारिज कर सकते हैं।
2. अपनी भावनाओं को मान दें।
अगर कुछ गलत लग रहा है, तो गलत है।
3. हर बात सफाई देकर न समझाएँ।
Gaslighter को सफाई नहीं, कंट्रोल चाहिए।
गैस लाइटर को आप कितनी भी सफाई देंगे न, तो सिर्फ कुछ समय के लिए ही रहेगा,
फिर वही ड्रामा।
क्योंकि उसे सिर्फ और सिर्फ आप पर कंट्रोल चाहिए होता है।
4. सीमाएँ (Boundaries) बनाएं।
“इस तरह बात मत करो” — साफ कहें।
लेकिन ध्यान रहे यह हर रिश्तों में नहीं होना चाहिए सिर्फ गैसलाइटर के लिए ही होनी चाहिए।
5. बाहर के लोगों से बात करें।
तीसरा नजरिया आँखें खोल देता है। जब भी आपको लगे कि आप खुद पर कंट्रोल खो रहे हो, तो आप को जरूर किसी तीसरे व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए ,उसमें आपके परिवार के सदस्य हो सकते हैं आपके मित्र हो सकते हैं या कोई काउंसलर।
🖤 एक कड़वी सच्चाई।
जो आपको खुद पर शक करवाए, वो कभी आपका भला नहीं चाहता। चुप रहना हमेशा समझदारी नहीं होती,
कभी-कभी चुप रहना ही उनकी जीत होती है।
🖤 गैस लाइटिंग हम पर किस प्रकार से इस्तेमाल की जाती है?
गैस लाइटिंग कभी सीधे हमला नहीं करती,
वो धीरे-धीरे दिमाग़ में ज़हर घोलती है।
🕯️ ये तरीके सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं —
👉 सच से इनकार। आपने जो देखा, सुना, महसूस किया —उससे साफ़ मना कर दिया जाता है।
“ऐसा हुआ ही नहीं।”
👉याददाश्त पर वार। तुम्हें सही से याद नहीं रहता।
“तुम हमेशा भूल जाती हो।”
👉भावनाओं को छोटा दिखाना। इतना सोचने की ज़रूरत नहीं, तुम ओवर ड्रामा करती हो।
👉धीरे-धीरे आत्मविश्वास तोड़ना,पहले तारीफ़,फिर ताने,फिर अपमान —ताकि आप उसे छोड़ न पाएं।
👉गलती हमेशा आपकी बनाना। चाहे हालात कैसे भी हों, आख़िर में दोष आपके सिर पर आ ही जाता है।
👉अकेला करना। “कोई तुम्हें मेरे अलावा नहीं समझता।” “सब तुम्हारे खिलाफ हैं।”
👉चुप्पी को हथियार बनाना। बोलना बंद करके
आपको अपराधबोध में डालना।
👉 प्यार या रिश्ते का डर दिखाना “अगर मैं चला गया/गई तो…”डर को कंट्रोल में बदल देना।
याद रखिए —
🖤 गैस लाइटिंग उन्हीं पर काम करती है,जो दिल से भरोसा करते हैं। लेकिन जिस दिन आप इन तरीकों को पहचान लेते हैं, उसी दिन से आप पर किया गया खेल
कमज़ोर पड़ने लगता है।
👉अगली पोस्ट में हम देखेंगे की गैसलाइटिंग करने वाले को कैसे जवाब दें कि वह आप पर हावी