05/11/2024
#डर कब लगता है
जब किसी बात का अधकचरा ज्ञान हो।
#डर कब नहीं लगता है
1. जब किसी सिचुएशन का ज्ञान ही न हो
2. जब उस के बारे में पर्याप्त ज्ञान हो।
कैसे, आइए समझते हैं...
छोटा बच्चा जानवर से, आग से, बिजली, पानी, ऊंचाई, अंधेरे, व्हीकल, रफ्तार आदि से नहीं डरता क्योंकि उसको इनसे होनी वाली दुर्घटना का बोध ही नहीं है।
जब उसको बताया जाता है, या वह खुद इनसे चोट खाता है तो थोड़ा डरने लगता है।
अंधेरे में उसको कुछ असाधारण चीज होने का डर लगेगा कहीं कोई है तो नहीं, कुत्ता कहीं काट न ले, सांड कहीं सींग न मार दे, बिजली कहीं करेंट मार दे आदि आदि।
थोड़ा और मेच्योर होता है तो इन चीजों की उसको नॉलेज होने लगती है यानी ज्ञान होने लगता है। जब पर्याप्त ज्ञान हो जाता है तो वह तेजी से बाइक चला लेगा। अंधेरे, बिजली, गहरा पानी, ऊंचाई, जानवरों से उसका डर दूर जाता रहता है।
यानी ज्ञान होने से डर खत्म हो जाता है।
तो
अगली बार किसी से भी, किसी से भी डर लगे तो समझ जाना कि थोड़ा सा इसके बारे में जानने की जरूरत है, और आप पाएंगे कि ऐसा करेंगे तो आपके डर का भी समाधान हो जाएगा। नॉलेज सब से बड़ी शक्ति बन जाती है।
इसलिए ही तो कह गया है
अस्तों मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय
ज्ञान का प्रकाश सब बाधाओं, डरों को दूर करता है। धन्यवाद
जय संकटमोचन🚩
_प्रदीप सैनी🙏🏻