Sarthi Center for Empowerment of Specially Able People

Sarthi Center for Empowerment of Specially Able People Center for Empowerment of Person with Specially Abled Divyangjan

08/07/2026
भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” थीम अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह...
22/06/2026

भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” थीम अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के क्रम में आज पं. डॉ. शिव शक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज आयुष ग्राम सेजावता बायपास बंजली रतलाम में #बालचौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम में संस्था Sarthi Center for Empowerment of Specially Able People सारथी रतलाम के बौद्धिक दिव्यांग बच्चों ने सहभागिता की इस शानदार बाल चौपाल कार्यक्रम हेतु आयोजकों का #लखदातार फाउंडेशन अभिभावक संघ हार्दिक धन्यावाद और आभार प्रकट करती हैं आप इसी प्रकार बच्चों हो अवसर प्रदान करते रहें जय हिंद वन्देमातरम ।

Chetanya Kasyap
Department of Empowerment of Persons with Disabilities, MSJE
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
डा.अजय खेमरिया
Swati Solnki
Mahesh Rathore
Chetna Saxena
Yogita Sharma

भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” थीम अंतर्गत 17 जून से 26 जून तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के क्रम में आज पं. डॉ. शिव शक्तिलाल शर्मा आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज आयुष ग्राम सेजावता बायपास बंजली रतलाम में बाल चौपाल एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता उत्पन्न करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने हेतु जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा है। इस अवसर पर बच्चों, किशोरों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ नशे के दुष्प्रभावों पर संवाद, जीवन कौशल एवं निर्णय क्षमता विकास संबंधी गतिविधियां, योग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में ग्राम बंजली, पलसोड़ा, नंदलाई तथा सेवा भारती सारथी विद्यालय, रतलाम से आए बच्चों एवं किशोर-किशोरियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों में नशे की प्रारंभिक पहचान, उसके दुष्प्रभाव तथा परिवार आधारित रोकथाम उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

सांस्कृतिक सत्र में कला पथक दल के श्री ओमप्रकाश आर्य एवं श्री नन्नूसिंह द्वारा नशामुक्ति विषयक प्रेरक गीतों की प्रस्तुति दी गई। वहीं मात्र 5 वर्षीय योग प्रतिभा प्रिंसेस वैष्णवी ने योग एवं संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में श्री प्रफुल्ल जैन एवं अक्षय जैन (जयपुर) द्वारा प्रेरक मोटिवेशन सत्र आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक एवं स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय, पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी श्री विशाल कुमार वर्मा, समाजसेवी श्री शिवेंद्र माथुर, श्री अजय कर्नावट, श्री सतीश टांक, सेवानिवृत्त ग्रामोद्योग अधिकारी श्री जगदीश पाण्डे, एडवोकेट श्री शैलेन्द्र शर्मा, पलसोडा, बंजली, नंदलाई के शिक्षक शिक्षिका श्रीमती स्वाति जोशी, श्रीमती लताकुंवर सिसोदिया, श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती अर्चना तिवारी, श्रीमती कृतिका गेहलोत, श्री कुलदीप सिंह सोलंकी, श्रीमती सोमकुंवर यादव, श्री मनोहर लाल जैन, श्रीमती तृप्ति सोनी एवं श्रीमती निधि शर्मा, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

Address

3 Tirupati Nagar, Sailana Road
Ratlam
457001

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 3pm

Telephone

+918871531986

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sarthi Center for Empowerment of Specially Able People posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Sarthi Center for Empowerment of Specially Able People:

Shortcuts

Share