Guru Sanidhya—Deep Pattern Reset by Deepak Rana

Guru Sanidhya—Deep Pattern Reset by Deepak Rana तुम्हारी कामयाबी का पता है कहाँ?
रोज़ ही सुनते हो और नहीं समझते।
सीखना है या जाँचना? तुम्हारी मर्ज़ी।

15/08/2026

ओ-ए सुन... खोलें ताला 🔒
चाहिए तो बोल-दे? 🗣️ ..🌱।

13/08/2026

लोग सोचते हैं, उन्हें भविष्य जानना है।

नहीं।
उन्हें बस इतना चाहिए कि
कोई उनके भीतर चल रहे फैसले को
थोड़ी देर के लिए अपने नाम कर ले।

“मैं क्या करूँ?”
पूछते हुए वे अक्सर जवाब नहीं ढूँढ़ रहे होते।
वे उस क्षण से बच रहे होते हैं,
जहाँ उन्हें अपने ही मुँह से कहना पड़ेगा—

“हाँ, मुझे पता है।”

पता है कि यह रिश्ता अब वैसा नहीं रहा।
पता है कि यह काम भीतर से खाली कर रहा है।
पता है कि जिस जगह को “सही समय” कहकर बचा रहे हैं, वहाँ अब सिर्फ़ डर बचा है।

फिर भी वे पूछते नहीं–दोहराते हैं।
एक बार और।
किसी ग्रह से।
किसी गुरु से।
किसी ऐसे संकेत से, जिसके पीछे छिपकर फैसला थोड़ी देर और टल सके।

क्योंकि सच जानना मुश्किल नहीं होता।

मुश्किल यह मानना होता है कि सच पता चलने के बाद भी…
अब चुनना तुम्हें ही है।

🌱💬 गुरु सानिध्य ——!

आज कोई तुम्हें कहे—“तुम्हें अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए।”तुम्हारे भीतर पहला सवाल क्या उठेगा?1️⃣ मैं असल में चा...
11/08/2026

आज कोई तुम्हें कहे—

“तुम्हें अपनी ज़िंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए।”

तुम्हारे भीतर पहला सवाल क्या उठेगा?

1️⃣ मैं असल में चाहता क्या हूँ?

2️⃣ लेकिन लोग मेरे बारे में क्या सोचेंगे?

👇 सिर्फ़ 1 या 2।

❌ मुझे पहले पूरी तरह sure होना है।✅ मुझे अगला सही कदम समझना है।दोनों एक जैसे लगते हैं।लेकिन एक तुम्हें रोकता है।दूसरा आग...
11/08/2026

❌ मुझे पहले पूरी तरह sure होना है।

✅ मुझे अगला सही कदम समझना है।

दोनों एक जैसे लगते हैं।
लेकिन एक तुम्हें रोकता है।
दूसरा आगे बढ़ाता है।

अगर हर फैसले से पहले तुम्हें 100% certainty चाहिए...
तो हो सकता है तुम्हारा मन गलती से बचना सीख चुका हो।

तुम्हें सच चाहिए...
या गलती न होने की गारंटी?

🌱 गुरु सानिध्य
अपना डीप पैटर्न जानना हो तो जन्म तिथि या नाम से डीपीआर चेक करवा सकते हैं।

तुम्हें लोगों की इतनी चिंता नहीं है…जितनी उनकी नज़र में अपनी जगह की है।इसलिए कोई थोड़ा बदल जाए—तुम तुरंत पकड़ लेते हो।Re...
10/08/2026

तुम्हें लोगों की इतनी चिंता नहीं है…
जितनी उनकी नज़र में अपनी जगह की है।

इसलिए कोई थोड़ा बदल जाए—
तुम तुरंत पकड़ लेते हो।

Reply देर से आया।
बात करने का तरीका बदल गया।
पहले जैसा अपनापन नहीं रहा।

और दिमाग?
बस शुरू।
“कुछ हुआ है क्या?”
“मैंने कुछ गलत कहा?”
“उसके मन में क्या चल रहा होगा?”

फिर तुम सामने वाले को पढ़ते-पढ़ते
खुद को पढ़ना भूल जाते हो।

क्योंकि असली डर ये नहीं है कि—
“वो बदल गया।”

असली डर है—
“अगर मैं उसके लिए पहले जैसा नहीं रहा…
तो फिर मैं हूँ कौन?”

यहीं से तुम्हारा Pattern शुरू होता है।
तुम लोगों को नहीं पढ़ रहे।
तुम अपने अस्तित्व की पुष्टि ढूँढ़ रहे हो।

और मज़ेदार बात?
जिस चीज़ की पुष्टि बाहर से चाहिए,
वही भीतर सबसे अधूरी होती है।

तुम्हारे नाम में
उस अधूरे Pattern की एक चाबी छिपी है।

अपना Pattern देखना है?

कमेंट में अपना नाम लिख दो। 🌱

गुरु सानिध्य।

कुछ लोगों को घर नहीं चाहिए…घर का Remote चाहिए। 😏कौन कब उठेगा।क्या कब होगा।किसने क्या कैसे करना है।सबका हिसाब।और कोई अपनी...
09/08/2026

कुछ लोगों को घर नहीं चाहिए…

घर का Remote चाहिए। 😏

कौन कब उठेगा।
क्या कब होगा।
किसने क्या कैसे करना है।

सबका हिसाब।

और कोई अपनी मर्ज़ी से कुछ कर दे तो—

“ऐसा क्यों किया?”

भाई, इंसान है…
Wi-Fi का connected device नहीं।

फिर इसे नाम दिया जाता है—

“मुझे बस चीज़ें ठीक पसंद हैं।”

नहीं।

कभी-कभी चीज़ें ठीक नहीं चाहिए होतीं…

बस अपनी मर्ज़ी के बाहर कुछ होता हुआ नहीं देखा जाता।

क्योंकि असली परेशानी
बिखरी हुई चीज़ नहीं होती।

असली परेशानी होती है—

“अब ये मेरे कंट्रोल में नहीं है।”

यहीं से एक बड़ा फर्क खुलता है।

व्यवस्थित इंसान कहता है—
“ठीक है, तरीका बदल गया।”

डर वाला इंसान कहता है—
“तरीका बदला ही क्यों?”

कुंडली इसी “क्यों” के पीछे जाती है।

क्योंकि कई बार
कंट्रोल आदत नहीं होता…

डर ने नौकरी पकड़ रखी होती है।

और सबसे मज़ेदार बात?

जिसे लगता है कि वह
सबको संभाल रहा है…

कई बार वही इंसान
अपने डर को संभालने में लगा होता है। 🌱

© गुरु सानिध्य

कोई तुम्हारी तारीफ करे, तो पहला ख्याल क्या आता है?
09/08/2026

कोई तुम्हारी तारीफ करे, तो पहला ख्याल क्या आता है?

08/08/2026

कुछ लोगों की ज़िंदगी... अजीब किस्सा है।

पहले चाहते हैं उन्हें कोई प्यार करे
जैसे ही कोई उन्हें सच में प्यार करने लगता है...
वे खुद ही धीरे-धीरे पीछे हटने लगते हैं।

कभी दूरी बना लेते हैं।
कभी ऐसी बातें बोलते हैं...
कि सामने वाला खुद ही चला जाए।

हम सोचते हैं— "इसे किसी की क़दर नहीं।"

लेकिन कुंडली कुछ और कहती है।

जो इंसान लोगों को दूर करता है...
वो रिश्तों से नहीं भाग रहा।
उस दर्द से भाग रहा है,
जो उम्मीद पूरी न होने पर... दिल में बैठता है।

यही फर्क नहीं देख पाते लोग।

देखो प्यार जितना गहरा होगा,
उम्मीद उतनी बड़ी होगी।
और उम्मीद जितनी बड़ी होगी, टूटने पर दर्द उतना गहरा होगा।

इसलिए वो रिश्ता नहीं काटता,
उम्मीद बनने से पहले दूरी बना लेता है।

यही सोच...
"आज दूरी बना लूँ,
तो कल बिखरना नहीं पड़ेगा।"

उसका कहना— "मुझे किसी की ज़रूरत नहीं"
वो आज़ादी का ऐलान नहीं बोलता... उम्मीद टूट जाने का दर्द खौलता है।

कुंडली उस ज़ख्म की असली वजह ढूंढती है—जिसने इसे अकेला कर दिया।
और वो रास्ता भी... जहाँ आकर ये दर्द ख़त्म हो।

© गुरु सानिध्य 🌱

🔥 मेष कहता है— मुझे गुस्सा नहीं आता।भाई, तुम्हारी कुंडली के 12 भाव तो इस झूठ पर हँसते-हँसते थक गए हैं। 😂पहले वाला कहता ह...
08/08/2026

🔥 मेष कहता है— मुझे गुस्सा नहीं आता।

भाई, तुम्हारी कुंडली के 12 भाव तो इस झूठ पर हँसते-हँसते थक गए हैं। 😂

पहले वाला कहता है: मैं शांत हूँ।
चेहरा: जैसे पड़ोसी ने पार्किंग उसकी आत्मा पार्क कर दी हो।

दूसरा
बोलने से पहले सोचता नहीं—
पहले बोलता है, फिर सोचता है कि सामने वाला इतना sensitive क्यों था।

तीसरा ✋🏽
बहस में हार जाए तो कहता है—
मैंने argument छोड़ा है, हारा नहीं।

चौथे भाव में मेष हो
घर में सबसे शांत इंसान बनने की कोशिश करता है…
और remote न मिले तो घर को emergency mode में डाल देता है।

पांचवे मेष वाला 💕
प्यार में कहता है— मैं possessive नहीं हूँ।
फिर पूछता है—Online थे, reply क्यों नहीं किया?

छठे वाले के
दुश्मन कम होते हैं,
क्योंकि मेष उन्हें दोस्त बनने का मौका ही नहीं देता।

सबसे खतरनाक सातवां
रिश्ते में पेशेंस चाहिए—
और मेष की डिक्शनरी में ये शब्द है ही नहीं।

🎱 आठवां
बाहर से cool,
अंदर 47 पुराने arguments का replay चल रहा होता है।

नौंवे में हो तो
किस्मत पर भरोसा है…
लेकिन काम अपनी मर्ज़ी से ही करेगा, सलाह किसी की नहीं मानेगा।

दसवें को बस आगे बढ़ना है
Boss कहे— थोड़ा धीरे काम करो।
मेष: आप मेरी growth रोक रहे हैं।

↘️
दोस्तों के लिए जान हाज़िर,
लेकिन plan उनकी मर्ज़ी से बदला तो
दोस्ती की कुंडली खंगाल देगा।

बारहवां
रात को सोचता है—
आज मुझे गुस्सा नहीं करना चाहिए था।
सुबह उठकर वही scene दोबारा बना देता है।

मेष का असली मंत्र है—
मुझे गुस्सा नहीं आता…
बस बाकी लोग बहुत गलत तरीके से सही बातें करते हैं। 😂

जो याद आया उसे tag करो—
और पूछो: इस पोस्ट पर गुस्सा तो नहीं आया?

❣️ आप जो समझ रहे हैं, वह शायद असली समस्या है ही नहीं।क्यों कोई व्यक्ति फीडबैक को भी अपने खिलाफ समझता है?  क्यों कोई कमाक...
07/08/2026

❣️ आप जो समझ रहे हैं, वह शायद असली समस्या है ही नहीं।

क्यों कोई व्यक्ति फीडबैक को भी अपने खिलाफ समझता है?
क्यों कोई कमाकर भी पैसा रोक नहीं पाता?
क्यों कोई प्यार मिलने पर भी दूरी बना लेता है?
और क्यों मौके से ज्यादा खतरा दिखाई देखता है?

अगर ये सब अलग-अलग घटनाएँ नहीं, बल्कि आपके दिमाग में चल रही किसी एक प्रणाली का परिणाम हों—तो?

मिलिए कॉस्मिक ब्रेन रिपोर्ट से → ✨CBR

ये पूछता है:
जब लक्ष्य साफ़ हो
तब भी आदमी कदम न उठा पाए
तो ग्रहों को दोष देंगे या उस दिमाग के भीतर झांकेंगे?

1 दिन की इस मुलाकात में हम,
कुंडली को भविष्य बताने वाली पोथी की तरह नहीं, बल्कि...
अपने दिमाग को पहचानने वाली गुप्त भाषा की तरह पढ़ना सीखेंगे। 🧠

जैसे:
→ अगर आपकी राशि मेष है तो दिमाग का एमिग्डाला हावी होता है, जिससे आप रिस्क लेने से बचते हैं।
→ नींद की समस्या है तो 12वाँ भाव तथा पीनियल ग्लैंड प्रभावित हैं।
→ इनसे कैसे निपटा जाएगा।

👉🏽 सबसे खास बात, आपको ज्योतिष के सूत्र नहीं रटने पड़ेंगे। ये तर्क, प्रमाण और असली अनुभवों की यात्रा होगी।

अगर, अब तुम्हारा सवाल है:
दिमाग का कौन-सा हिस्सा मेरी ग्रोथ रोक रहा है?
वो मेरे डिसीजन, रिलेशन, काम और कमाई में कैसे दिखाई देता है?
और उसे बदलने के लिए मुझे क्या करना है?
👇🏽

⏳ 120 मिनट की 1- ऑन - 1 कॉल
📃 26 पेज की कस्टम PDF रिपोर्ट
💰 ₹ 3333
🤳🏽 रिपोर्ट की ऑडियो/रील
🤝 5 दिन की फॉलो-अप WhatsApp सपोर्ट

🛡️ 100% रिस्क-फ्री: सेशन बुक करने से पहले बात करें। जब लगे कि यहां से आपको वो मिलेगा, जिसकी आपको सच में जरूरत है, pay बटन पर अंगूठा बढ़ाएं।

अपनी जिंदगी की घटनाओं को अलग-अलग नहीं, एक जोड़ की तरह पहले समझना, फिर बदलना है—

💬 Comment करें: Yes
और आपको बुकिंग फॉर्म भेज दिया जाएगा।

Address

Rohtak
124401

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm
Sunday 9am - 5pm

Telephone

+917082908054

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Guru Sanidhya—Deep Pattern Reset by Deepak Rana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Guru Sanidhya—Deep Pattern Reset by Deepak Rana:

Shortcuts

Share