Active Yoga Club, Sanawad

Active Yoga Club, Sanawad A non-profit, free in-terms initiative by Mrs. Amardeep Kour Kapoor who teaches and improvises yoga

केवल एक चादर और आपका सुबह एक घंटे का समय ही मूल्य है इस निःशुल्क योगाभ्यास क्लब में!

मित्रता केवल साथ निभाने का नाम नहीं, मित्रता केवल साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे को सकारात्मकता, स्वास्थ्य और आध...
02/08/2026

मित्रता केवल साथ निभाने का नाम नहीं,

मित्रता केवल साथ निभाने का नाम नहीं, बल्कि एक-दूसरे को सकारात्मकता, स्वास्थ्य और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करने का नाम है।

आज मित्रता दिवस के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर में सत्संग, भजन एवं प्रार्थना का सौभाग्य प्राप्त हुआ। Active Yoga Club के सभी सदस्यों के साथ बिताया यह समय प्रेम, अपनत्व और आशीर्वाद ऊर्जा से भर देने वाला रहा।

माँ शीतला का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। हम सब स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और हमारी मित्रता सदैव प्रेम, विश्वास और सम्मान के साथ बनी रहे।

सभी Active Yoga Club Members को मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
🙏 जय माता दी। 🌸🧘‍♀️

21/07/2026

अमर भाभी, हमारे मैंम प्यारे 🌹
साथ हमेशा यह रहते हमारे 🤝
जन्मदिन पर आज तुम्हारे 🥳
शुभकामनाएं देने आए हम सारे के सारे🎉
योग शिक्षा लेते हुए आपसे🧎‍♀️
जुड़ा अनोखा नाता आपसे ❤️
एक मधुर सखी की खुशबू 🥰
सदा मिलती यह महक आपसे 😘
स्वस्थ सुंदर हो जीवन हमेशा👍
यही है हम सभी की आशा 😌
करते रहेंगे योग बोलेंगे मधुर भाषा☺️
आपका साथ सदा रहे यही है अभिलाशा 😊
वाहेगुरु का हाथ रहे सदा आपके सर पर🙏
एक्टिव योगा की ओर से मंगल कामनाएं जन्मदिन पर💫

Wish u happy birthday MaM💐

21/07/2026

HAPPY🎈 🎂 🎈 BIRTHDAY हम सबकी प्यारी अमरदीप दीदी👍🙏💞💐
आपके जन्मदिन पर एक प्यारा सा संदेश आपके नाम💐💞🙏💐💞............💕💕
ना चांद की ख्वाहिश है ना सितारों का गुरुर🙏
हमें तो बस इतनी सी ख्वाहिश है कि .... हर सुबह योग गार्डन में हम आपके साथ हो👍🙏
उम्र की लंबी राहों पर हम एक दूसरे के साथ चले🏃‍♀️🏃‍♀️ और साथ में योगा करते रहे🧎‍♀️🧎‍♀️🤝👍💐..हम योगा क्लास में जब सखियों के संग मिल बैठते हे तो....
हर गम😪 अपना यूं ही भूल जाते हे 💞🤝👍
हंसी की मीठी फुहारों से पांव खुद ही थिरक जाते हैं 💃
योगा ध्यान प्राणायाम करते-करते सुबह का 1 घंटे का समय यूं ही बीत जाता है
🤝😍 महक उठता है योगा 🧎‍♀️ गार्डन सखियों की खिलखिलाहट से 😍💐
योगा ध्यान प्राणायाम और ओम के उच्चारण से मानसिक शांति का अनुभव होता है🙏
हमारे योगा परिवार का प्यार 💞कभी कम ना हो🤝 ऐसा अपना संगम हो🤝👍
यादों की प्यारी गठरी💞😊 दिल में सदा संभालेंगे👍🙏
सखियों के संग हंसते गाते😊💐
योगा के हर पल को त्योहार बनाएंगे👍💞
जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं एक बार फिर💞💞🤝💐💐
रचयिता: सुषमा ऐरन 💞💐

11/07/2026

7 day's challenge ...detox water ...improved your health and mood 🧘🧘🧘🧘

🌸 बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच... 🌸सुबह 5:30 बजे से  8:00 बजे तक शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर एक्टिव योग क्लब द्वारा श...
07/07/2026

🌸 बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच... 🌸सुबह 5:30 बजे से 8:00 बजे तक

शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर एक्टिव योग क्लब द्वारा शीतला माता मंदिर में योग एवं सत्संग का भव्य आयोजन किया गया।

प्रकृति की शीतल फुहारों, योग साधना, भजन-कीर्तन और सत्संग के दिव्य संगम ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा, आनंद और सकारात्मकता से भर दिया।

माँ शीतला के श्रीचरणों में प्रार्थना है कि वे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा सभी को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

🌿 स्वस्थ रहें • प्रसन्न रहें • योगमय जीवन अपनाएँ 🌿

🙏 जय माँ शीतला। 🙏
– एक्टिव योग क्लब

06/07/2026

yog kre fit n active rhe with ACTIVE YOGA CLUB 🧘🧘🧘

22/06/2026

🌿 एक्टिव योग क्लब द्वारा हास्य योग का आनंदमय आयोजन 🌿

स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और खुशहाल मन के उद्देश्य से एक्टिव योग क्लब द्वारा आज हास्य योग का सुंदर आयोजन किया गया।

क्लब की संचालिका श्रीमती अमरदीप कौर कपूर के मार्गदर्शन में सभी योग साधकों ने उत्साहपूर्वक हास्य योग किया। सामूहिक हंसी के इस अभ्यास से वातावरण आनंदमय हो गया और सभी के चेहरे पर खुशी एवं ऊर्जा की नई चमक दिखाई दी।

हास्य योग तनाव को कम करने, मन को प्रसन्न रखने और जीवन में सकारात्मकता लाने का सरल एवं प्रभावी माध्यम है।

✨ हंसते रहिए, मुस्कुराते रहिए, स्वस्थ रहिए। ✨

🙏 एक्टिव योग क्लब
🌸 योग करें, एक्टिव रहें 🌸

विभिन्न न्यूजपेपर्स की झलकियां
22/06/2026

विभिन्न न्यूजपेपर्स की झलकियां

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर एक्टिव योग क्लब के सभी योग साधकों ने जिस उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के स...
22/06/2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर एक्टिव योग क्लब के सभी योग साधकों ने जिस उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा के साथ योग दिवस मनाया, उसके लिए मैं हृदय से सभी का आभार व्यक्त करती हूँ।

आप सभी की नियमितता, समर्पण और सहयोग ने इस आयोजन को सुंदर और सफल बनाया। योग के माध्यम से हम सभी ने स्वास्थ्य, शांति और सकारात्मक जीवन का संदेश दिया।

विशेष धन्यवाद उन सभी सदस्यों को जिन्होंने समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई और पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।

आइए, इसी तरह हम सभी मिलकर योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, खुशहाल एवं सक्रिय जीवन की ओर आगे बढ़ते रहें।

आप सभी का सहयोग और विश्वास ही एक्टिव योग क्लब की सबसे बड़ी शक्ति है।

🙏 सादर आभार 🙏
श्रीमती अमरदीप कौर कपूर
संचालिका – एक्टिव योग क्लब

Address

Sanawad

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Active Yoga Club, Sanawad posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Active Yoga Club, Sanawad:

Shortcuts

Share