Blusaran

Website

Blusaran Transforming the rice industry with India's only organic rice mill & sustainable farming.

📢 **CLC Round Admission Open – KBT College Vidisha!**🎓 **BA | B.Com | B.Sc (PCM) | B.Lib** में प्रवेश का अंतिम अवसर — **...
13/09/2026

📢 **CLC Round Admission Open – KBT College Vidisha!**
🎓 **BA | B.Com | B.Sc (PCM) | B.Lib** में प्रवेश का अंतिम अवसर — **अंतिम तिथि 16.09.2026**। आज ही अपना प्रवेश सुनिश्चित करें!

📞 **Rahul Vishwakarma – +91-8962420965**

*सेवा भारती विदिशा ने सेवा भाव के साथ लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर* विदिशा। सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के सुपोषण सप्त...
12/09/2026

*सेवा भारती विदिशा ने सेवा भाव के साथ लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर*
विदिशा। सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत सेवा भारती जिला विदिशा द्वारा 12 सितंबर 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिक्षक कॉलोनी, मोहनगिरी स्थित पानी की टंकी के पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के साथ माताओं एवं गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक करना रहा।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपस्थित लोगों एवं गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुनकर लोगों को उनकी स्थिति के अनुरूप आवश्यक जानकारी एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी दिया गया।
सेवा भारती विदिशा का यह आयोजन जनसेवा की उस भावना को सामने लाता है, जिसमें स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकता को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने को सामाजिक दायित्व माना गया। शिविर में कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव के साथ व्यवस्थाएं संभालीं और स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे लोगों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में सेवा भारती विभाग समन्वयक राजेश जी भार्गव, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद शरण जी, उपाध्यक्ष वर्षा अग्रवाल जी, राजबाला बघेल जी, सचिव ऋतु शर्मा जी, डॉ. रूप सिंह जी, गोवर्धन चौहान जी एवं वार्ड पार्षद संतोष पेंटर जी सहित सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने शिविर में आने वाले लोगों की सहायता करने के साथ आयोजन की व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
शिविर के माध्यम से लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी गई। आयोजन ने सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

05/09/2026

शिक्षक दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
ज़िंदगी में सिर्फ़ दो ही विकल्प हैं अपने अतीत को अनइंस्टॉल करें और अपने भविष्य को अपडेट करें
*KBT Group of Institutions*

CIST कॉलेज, विदिशा में सेवा भारती द्वारा सुपोषण सप्ताह के तहत जिला बैठक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम**विदिशा।** सेवा भारती...
23/08/2026

CIST कॉलेज, विदिशा में सेवा भारती द्वारा सुपोषण सप्ताह के तहत जिला बैठक एवं सामाजिक सेवा कार्यक्रम

**विदिशा।** सेवा भारती विदिशा नगर द्वारा आगामी 06 सितंबर से 13 सितंबर तक सुपोषण सप्ताह मनाया जाएगा। इसी क्रम में कार्यक्रम की तैयारियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर CIST कॉलेज, विदिशा में सेवा भारती विदिशा जिले की बैठक आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ सेवा भारती मध्य भारत प्रांत की उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य आयाम प्रमुख श्रीमती डॉ. किरण शेजवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सुपोषण सप्ताह के उद्देश्य, किशोरियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता से संबंधित प्रशिक्षण दिया तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर श्री तुलसी यमुना सेवा ट्रस्ट के माध्यम से निवेदिता भारती की बहनों को निःशुल्क अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद किशोरियों को अध्ययन में सहयोग प्रदान करना है।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक बहुउद्देश्यीय सामाजिक संस्थान, विदिशा के संरक्षक श्री यशवीर सिंह, श्री विजय भटनागर, श्री राजाराम राजपूत, श्री नरेंद्र शर्मा, श्री धीरज सिंह राजपूत एवं श्री एस.पी. सिंह को CIST कॉलेज में आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर किशोरियों ने सीमा पर देश की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान एवं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिकों को राखियां भेंट कीं।कार्यक्रम में सेवा भारती विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव, कार्यकारी अध्यक्ष आनंद शरण, सचिव मयंक टोक, प्रचार प्रमुख दिनेश कंचन, उपाध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल, गोवर्धन चौहान, गोविंद विश्वकर्मा, अनिल श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार वर्मा एवं राहुल विश्वकर्मा** सहित सेवा भारती के कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सेवा भारती द्वारा आयोजित सुपोषण सप्ताह के अंतर्गत किशोरियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जागरूकता** को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

19/08/2026
17/08/2026

🎓 KBT. PVT. ITI VIDISHA

🩺 HEALTH SANITARY INSPECTOR
📚 1 YEAR COURSE

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अपना बेहतर करियर बनाने का सुनहरा अवसर! 🌟

इस कोर्स के माध्यम से Hospital, Nagar Palika, Nagar Nigam, Health Department एवं अन्य स्वास्थ्य/स्वच्छता से जुड़े क्षेत्रों में करियर के लिए आवश्यक ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्राप्त करें।

✅ कोर्स अवधि – 1 वर्ष
✅ स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी प्रशिक्षण
✅ करियर के लिए उपयोगी प्रोफेशनल कोर्स

🏫 College Head Office:
📍 CIST College Vidisha
Arihant Vihar Colony, पानी की टंकी के पास, Vidisha (M.P.)

📞 अधिक जानकारी एवं एडमिशन के लिए संपर्क करें:
9424660799

🚨 Admission Open – Seats Limited!
👉 आज ही संपर्क करें और अपने करियर की शुरुआत करें।

KBT. PVT. ITI VIDISHA
Health Sanitary Inspector – 1 Year Course

Etc
15/08/2026

Etc

18/07/2026

BLib क्या है?
BLib एक प्रोफेशनल कोर्स है जो लाइब्रेरी और सूचना प्रबंधन (Library & Information Management) से संबंधित होता है। इसमें छात्रों को लाइब्रेरी का संचालन, किताबों का वर्गीकरण, डिजिटल लाइब्रेरी, ई-रिसोर्स और सूचना प्रबंधन सिखाया जाता है।
Barkatullah University Bhopal
योग्यता (Eligibility)
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से Graduation (BA/BSc/BCom
अवधि
Barkatullah University bhopal
मुख्य विषय
Library Management
Library Classification
Cataloguing
Information Technology in Libraries
Digital Library
Reference Services
Library Automation
नौकरी के अवसर
कोर्स पूरा करने के बाद आप इन पदों पर कार्य कर सकते हैं:
Librarian
Assistant Librarian
Library Information
Contact 9893651570

Address

207/208, Arihant Vihar Colony Icst, Vidisha-
Vidisha
464001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Blusaran posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share