Life and Surrounding Management

Life and Surrounding Management We offer compassionate mental health support for individuals of all backgrounds. The organization provides COUNSELLING and CONSULTATION.

Through expert counseling, therapy, and educational resources, we guide you on the path to healing, empowering you to achieve emotional well-being and resilience. LSM is an organization devoted towards mental well-being of every individual so that they can prosper professionally and personally.

जब दिमाग का 'थॉट ट्रैफिक जैम' गहरा जाता है, तब दवाइयां नहीं, 'इमोशनल अलाइनमेंट' काम आता है। 🧠✨आज के इस भागदौड़ भरे दौर म...
28/05/2026

जब दिमाग का 'थॉट ट्रैफिक जैम' गहरा जाता है, तब दवाइयां नहीं, 'इमोशनल अलाइनमेंट' काम आता है। 🧠✨

आज के इस भागदौड़ भरे दौर में हम बच्चों की पढ़ाई, कॉर्पोरेट के टारगेट्स और लाइफ के शेड्यूल्स को तो मैनेज कर रहे हैं, लेकिन उस मानसिक घर्षण (Friction) का क्या, जो हमारे भीतर रोज़ इकट्ठा हो रहा है?

अपने ३५ वर्षों के व्यावहारिक अनुभव और रिसर्च के आधार पर मैंने यह करीब से देखा है कि जब तक किसी व्यक्ति के विचारों और आंतरिक तरंगों में सही तालमेल नहीं होता, तब तक वो बाहरी तौर पर चाहे जितने अच्छे माहौल में रह ले, अंदरूनी अशांति बनी ही रहती है। इसे हम 'इमोशनल हंगर' (भावनात्मक भूख) कहते हैं, जो आगे चलकर रिश्तों में कड़वाहट, भयंकर डिप्रेशन और सामाजिक अस्थिरता का रूप ले लेती है।

पारंपरिक काउंसिलिंग अक्सर बेअसर साबित होती है क्योंकि वह सिर्फ ऊपरी स्तर पर काम करती है। असली समाधान तब मिलता है जब हम जीवन के हर पड़ाव पर दिमाग के ऑपरेटिंग सिस्टम को पूरी तरह पारदर्शी, शांत और स्पष्ट (Clear, Transparent & Calm) बनाने पर काम करें।

लाइफ एंड सराउंडिंग Management (LSM) और इमोशनल एनलाइटनमेंट फाउंडेशन (EEF) का यही एकमात्र लक्ष्य है इंसान को उसकी अपनी सोच से रूबरू करवाना और उसे एक ऐसा मनोवैज्ञानिक सुरक्षा कवच देना, जिससे समाज में आत्महत्याएं, घरेलू हिंसा और मानसिक बीमारियां पूरी तरह खत्म हो सकें।

जब मन संरेखित (Aligned) होगा, तो इंसान अपने परिवार, समाज और देश के लिए एक बेहतरीन उदाहरण बनेगा।

अपने विचारों को शांत रखिए, पारदर्शी बनिए। आपके इस विषय पर क्या विचार हैं? कमेंट में जरूर साझा करें।

जब देश के बड़े आईएएस अफ़सर खुद मान रहे हैं सिस्टम की नाकामी: तो अब क्यों सोई है हमारी सरकारें? 🚨वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिव...
20/05/2026

जब देश के बड़े आईएएस अफ़सर खुद मान रहे हैं सिस्टम की नाकामी: तो अब क्यों सोई है हमारी सरकारें? 🚨

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल जी का एक बेहद आंखें खोलने वाला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सीधे देश के एजुकेशन सिस्टम पर चोट करते हुए कहा है: "हमें एग्जाम क्रैक करना तो सिखाया गया, लेकिन इमोशंस (भावनाओं) को संभालना नहीं।"

बाबू, यही बात मैं अलका वर्मा, पिछले 35 सालों से चिल्ला-चिल्लाकर अपनी रिसर्च और 'अलका मॉडल' (LSM Framework) के ज़रिए देश के हर बड़े नीति-निर्माता और मंत्रालय को समझा रही हूँ। जब तक हमारे बच्चों को व्यवहार, रिश्तों को निभाना और अपने दिमाग के थॉट ट्रैफिक को साफ करना नहीं सिखाया जाएगा, तब तक हर शिक्षा अधूरी है।

आज माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पानी की तरह बहा देते हैं। लेकिन नतीजा क्या निकलता है?

मामूली करियर प्रेशर या एग्जाम स्ट्रेस आते ही बच्चे आत्महत्या (Su***de) जैसा खौफनाक कदम उठा लेते हैं।

डिग्री हाथ में आते ही शादियां घरेलू हिंसा (Domestic Violence) और तलाक की भेंट चढ़ जाती हैं।

युवा पीढ़ी डिप्रेशन, अकेलेपन और गलत संगतों का शिकार हो रही है।

तो मुझे बताइए, करोड़ों की ऐसी पढ़ाई का क्या फायदा, जो आपके बच्चे की जान और उसकी मानसिक शांति ही न बचा सके?

विदेशी मानसिक उपचार (जैसे DSM मैनुअल्स और दवाइयां) दिमाग के इस सॉफ्टवेयर कचरे को 'दिमागी बीमारी' का ठप्पा लगाकर बच्चों को केवल सुन्न करना जानते हैं। इसका एकमात्र असली इलाज अलका मॉडल की "Forensic Thought Auditing" और स्कूलों-कॉलेजों में Intensive Psychological Care Unit (IPCU) की स्थापना है।

अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। सरकार को जागना होगा और कागज़ी डिग्रियों के बजाय इंसानी दिमाग और व्यवहार की शिक्षा को अनिवार्य करना होगा।

News : https://www.msn.com/en-in/news/india/we-were-taught-to-crack-exams-not-handle-emotions-ias-divya-mittal-questions-india-s-education-system/ar-AA23w1WX?ocid=winp2fp&cvid=6a0d4b5e8b9a4e9ebf79f603ca269a95&ei=30

क्या आप भी सालों-साल चलने वाली महंगी थेरेपी और भारी-भरकम दवाइयों के जाल में फंस चुके हैं? आइए, मानसिक तनाव को जड़ से खत्...
19/05/2026

क्या आप भी सालों-साल चलने वाली महंगी थेरेपी और भारी-भरकम दवाइयों के जाल में फंस चुके हैं? आइए, मानसिक तनाव को जड़ से खत्म करना सीखें।

हाल ही में आई देहरादून की एक खबर ने समाज की आंखें खोल दी हैं, जहाँ मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग महंगी थेरेपी, डॉक्टरों की कमी और समाज के डर से अपना इलाज बीच में ही छोड़ रहे हैं। एक साइकोलॉजी रिसर्चर के रूप में अपने 35 सालों के जमीनी अनुभव के आधार पर मैं आपको बताना चाहती हूँ कि असली समस्या और भी गहरी है, जिसे हमारा समाज देख ही नहीं पा रहा है।

आज एक आम इंसान मानसिक बीमारी के इलाज में दो बड़े चक्रव्यूह में फंस जाता है:

1. साइकियाट्रिक दवाइयों का अंतहीन जाल: साइकियाट्रिस्ट जो दवाइयां देते हैं, वे बहुत महंगी होती हैं और महीनों नहीं, बल्कि सालों-साल लगातार चलती रहती हैं। इससे परिवारों पर बहुत बड़ा आर्थिक बोझ पड़ता है। सबसे दुखद बात यह है कि ये दवाइयां बीमारी को जड़ से ठीक नहीं करतीं, बल्कि दिमाग को सुला देती हैं। मरीज हर समय नींद और सुस्ती में रहता है, जिससे वह नौकरी, बिजनेस या कोई भी काम करने के लायक नहीं बचता।

2. पारंपरिक काउंसलिंग के अंतहीन सेशन्स: जब लोग दवाइयों के साइड-इफेक्ट से डरकर काउंसलिंग का रास्ता चुनते हैं, तो वहां एक सेशन की फीस ₹1,000 से ₹3,000 तक होती है। ज्यादातर पारंपरिक काउंसलर्स मरीज की समस्या की असली जड़ तक पहुँच ही नहीं पाते और सिर्फ समस्या को समझने में ही 10 से 15 महंगे सेशन्स बर्बाद कर देते हैं। नतीजा? मरीज का इलाज शुरू होने से पहले ही उसका पैसा और हिम्मत दोनों टूट जाते हैं।

🚀 "लाइफ एंड सराउंडिंग मैनेजमेंट (LSM)" का 'अल्का मॉडल' क्यों है सबसे अलग और असरदार?
हम आपके दिमाग को दवाइयों से सुलाने या बिना किसी दिशा के महीनों तक सिर्फ बातें करने में विश्वास नहीं रखते। हमारा विज्ञान सीधे बीमारी की जड़ पर काम करता है:

मात्र 1 से 2 सेशन्स में जड़ की पहचान: जहाँ पारंपरिक मनोविज्ञान को महीनों लग जाते हैं, वहीं 'अल्का मॉडल' इंसान के विचारों और तरंगों के तालमेल (Synchronization of Thoughts and Vibrations) को जांचकर मात्र 1 से 2 सेशन्स में ही मानसिक अशांति की असली वजह (Root Cause) को पकड़ लेता है।

कम समय में सटीक इलाज: एक बार जब बीमारी की असली जड़ मिल जाती है, तो उसके बाद कुछ ही सेशन्स में इसका पूरा समाधान कर दिया जाता है। कोई अंतहीन चक्कर नहीं, कोई पैसों की बर्बादी नहीं।

सबसे सस्ता और सुलभ उपाय: महीनों की थेरेपी को कुछ गिने-चुने सटीक सेशन्स में समेटने के कारण, अल्का मॉडल आज मानसिक और भावनात्मक दुखों से छुटकारा पाने का सबसे किफायती और स्थायी माध्यम बन चुका है।

दुनिया के किसी भी कोने से जुड़ें: आप भारत में हों या दुनिया के किसी भी हिस्से में, आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम ऑनलाइन (वीडियो कॉल) और ऑफलाइन (आमने-सामने) दोनों माध्यमों से पूरी मदद प्रदान करते हैं।

🩺 एक विशेषज्ञ की सच्ची सलाह (बीमारी की गंभीरता को समझें)
जैसे शारीरिक स्वास्थ्य में, एक छोटा सा स्किन इन्फेक्शन मामूली मलम से ठीक हो जाता है, लेकिन अगर पैर की हड्डी में गहरा फ्रैक्चर हो, तो प्लास्टर बांधना पड़ता है और उसे ठीक होने में पूरा समय देना पड़ता है ठीक वैसे ही हमारा दिमाग भी काम करता है।

अल्का मॉडल 90% सामान्य मानसिक और भावनात्मक समस्याओं को मात्र 1 से 2 डायग्नोस्टिक सेशन्स में सुलझा देता है। लेकिन जो केस सालों पुराने हैं, या गहरे सदमे (Deep Trauma) और जटिल व्यावहारिक विकारों से जुड़े हैं, उन्हें पूरी वैज्ञानिक बारीकी और थोड़े लंबे समय तक देखभाल की जरूरत होती है। हम कोई जादुई शॉर्टकट नहीं बेचते; हम आपके जीवन में स्थायी और वास्तविक शांति लाते हैं।

🌟 शुरुआत से ही मानसिक स्पष्टता क्यों जरूरी है?
अगर हम बचपन से ही इंसान के मनोवैज्ञानिक पॉइंट्स को क्लियर करते चलें, तो बुढ़ापे तक कभी भी दिमाग में भ्रम, अवसाद या पारिवारिक कलह जैसी नौबत ही नहीं आएगी। जब इंसान का दिमाग अंदर से पारदर्शी, साफ और शांत होता है, तो उसे किसी केमिकल या दवाई के सहारे की जरूरत नहीं होती। वह अपने परिवार को खुश रखता है और देश की उन्नति में अपना योगदान देता है।

अब समय आ गया है कि हम अधूरी व्यवस्थाओं और जिंदगी भर की दवाइयों के बिलों से आगे बढ़ें।

क्या आप या आपके अपने भी भारी दवाइयों और अंतहीन थेरेपी के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं? आइए, इसे जड़ से ठीक करें।

📩 आज ही हमसे संपर्क करें और अपने पहले डायग्नोस्टिक सेशन के लिए अपॉइंटमेंट बुक करें। अपने विचारों को सही दिशा दें, अपना समय बचाएं और अपने जीवन की खोई हुई शांति वापस पाएं।

🌐 हमारी वेबसाइट: www.eeftrust.org

📞 कॉल या व्हाट्सएप करें: +91-7988050410



https://timesofindia.indiatimes.com/city/dehradun/long-waits-costly-therapy-stigma-deepen-mental-healthcare-crisis-in-doon/articleshow/131140267.cms

'घर पर खाना कौन बनाएगा?'एक पीड़ित माँ का यह सवाल पूरी व्यवस्था पर तमाचा है!दिल्ली में बस में हुई दरिंदगी की खबर सुनकर दि...
15/05/2026

'घर पर खाना कौन बनाएगा?'एक पीड़ित माँ का यह सवाल पूरी व्यवस्था पर तमाचा है!

दिल्ली में बस में हुई दरिंदगी की खबर सुनकर दिल दहल गया है। लेकिन सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली बात यह है कि उस बहन ने अस्पताल जाने से मना कर दिया क्योंकि उसे चिंता थी कि उसके बच्चों और बीमार पति को खाना कौन देगा।

अल्का वर्मा का सवाल समाज और सरकार से: क्या हम केवल बसों में कैमरे लगाकर अपनी जिम्मेदारी पूरी मान लें? पिछले 35 सालों से मैं यही कह रही हूँ कि असली 'कैमरा' अपराधी के दिमाग में होना चाहिए।

अनिवार्य मानसिक जांच: अगर बस चलाने वालों का नियमित Psychological Checkup होता, तो क्या हम उनके हिंसक विचारों को पहले नहीं पकड़ सकते थे?

IPCU की जरूरत: हमें हर जगह IPCU (Intensive Psychological Care Unit) की जरूरत है ताकि हम लोगों के दिमाग में पल रहे 'अपराधी' को समय रहते खत्म कर सकें।

सच्ची सुरक्षा: जब तक इंसान का दिमाग 'क्लीन और पारदर्शी' नहीं होगा, तब तक न रेप रुकेंगे, न नशा और न ही हिंसा।

सड़कों पर सुरक्षा बाद में आएगी, पहले हमें इंसानी दिमाग की 'मेंटल अखंडता' पर काम करना होगा।

News : घर पर खाना कौन बनाएगा?': दिल्ली बस गैंगरेप पीड़िता ने अस्पताल में भर्ती होने से क्यों किया इनकार
http://dhunt.in/14mYtQ

🚨 क्या हमारे सिस्टम के 'धृतराष्ट्र' मानसिक रूप से अंधे हो चुके हैं? 🚨गुड़गांव की यह खबर जहाँ एक जज पर अपने ही रसोइए के य...
13/05/2026

🚨 क्या हमारे सिस्टम के 'धृतराष्ट्र' मानसिक रूप से अंधे हो चुके हैं? 🚨

गुड़गांव की यह खबर जहाँ एक जज पर अपने ही रसोइए के यौन शोषण का आरोप लगा है यह सिर्फ एक कानूनी मामला नहीं है, बल्कि हमारे पूरे सिस्टम की मानसिक विफलता है।

महाभारत और आज का कानून:
मैंने रुड़की में अपने रिसर्च पेपर में यह साफ कहा है कि जब सभा का मुखिया (Head of Assembly) मानसिक रूप से 'अंधा' हो जाता है, जैसा कि धृतराष्ट्र के समय हुआ था, तो समाज में द्रौपदी के चीरहरण जैसी घटनाएं होती हैं। आज जब न्याय की कुर्सी पर बैठा व्यक्ति ही शोषण का आरोपी बनता है, तो यह साबित होता है कि बड़ी डिग्रियां और ऊंचे पद 'चरित्र' (Character) की गारंटी नहीं हैं।

मेरा समाधान: मानसिक अखंडता जांच (Mental Integrity Scan)

बड़े पदों पर बैठे लोगों की जांच: क्या जज, पुलिस और बड़े अधिकारी मानसिक रूप से स्वस्थ हैं? क्या उनके दिमाग का 'शोर' (Mental Noise) दूसरों के लिए टॉर्चर तो नहीं बन रहा?

IPCU की ज़रूरत: हर संस्थान में Intensive Psychological Care Unit होनी चाहिए ताकि सत्ता के नशे में चूर दिमागों की 'सफाई' की जा सके।

NHRC को मेरा प्रस्ताव: मैंने मानवाधिकार आयोग (NHRC) को भी यही सुझाव दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य को कानून का अनिवार्य हिस्सा बनाया जाए।

अब वक्त आ गया है कि हम 'धृतराष्ट्र' बनकर चुप न बैठें। हमें National Mental Health Integrity Act चाहिए!

News : https://www.jagran.com/haryana/gurgaon-haryana-judge-accused-of-sexual-harassment-by-cook-in-gurugram-40235660.html

🚨 "सनकी" कोई गाली नहीं, एक खतरनाक मानसिक शोर है जिसे पहचानना होगा! 🚨फरीदाबाद की वो घटना जिसने हम सबको झकझोर दिया, जहाँ स...
12/05/2026

🚨 "सनकी" कोई गाली नहीं, एक खतरनाक मानसिक शोर है जिसे पहचानना होगा! 🚨

फरीदाबाद की वो घटना जिसने हम सबको झकझोर दिया, जहाँ सागर नाम के व्यक्ति ने अपने 6 साल के मासूम बेटे की जान ले ली और फिर खुदकुशी कर ली। समाज और आस-पड़ोस के लोग कह रहे हैं कि वह "सनकी" था, छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करता था।

एक शोधकर्ता (Researcher) के तौर पर मैं पूछती हूँ: क्या "सनकी" कहकर हम अपनी जिम्मेदारी से बच सकते हैं?

मानसिक शोर (Mental Noise): सागर कोई 'पागल' नहीं था, उसके दिमाग में एक ऐसा "मानसिक शोर" चल रहा था जिसे न घरवाले समझ पाए और न समाज। जब दिमाग में यह शोर बढ़ जाता है, तो इंसान को अपनों में भी दुश्मन दिखने लगता है।

सिस्टम की नाकामी: उसे "सनकी" या "झगड़ालू" कहकर छोड़ दिया गया। अगर हमारे समाज में मानसिक स्वास्थ्य की सही समझ होती, तो उसके इस व्यवहार को एक Medical Emergency माना जाता।

IPCU की ज़रूरत: जैसे हम एक्सीडेंट होने पर घायल को ICU ले जाते हैं, वैसे ही सागर जैसे लोगों के लिए हर सेक्टर में IPCU (Intensive Psychological Care Unit) होनी चाहिए। जहाँ ऐसे "सनकी" व्यवहार का तुरंत विश्लेषण (Analysis) हो और दिमाग की "सफाई" की जा सके।

अगर हम आज भी इसे सिर्फ 'गुस्सा' या 'सनक' कहेंगे, तो कल किसी और मासूम की जान खतरे में होगी। मैं सरकार से मांग करती हूँ कि 'अल्का मॉडल' और IPCU को नेशनल हेल्थ मिशन का हिस्सा बनाया जाए।

https://timesofindia.indiatimes.com/city/gurgaon/man-strangles-5-year-old-son-hangs-self-with-childs-body-tied-to-chest/articleshow/131023227.cms

#मानसिक_स्वास्थ्य

🚀 हेल्थ-एआई का 'ब्रह्मास्त्र': क्या हमारा दिमाग इस फाइटर जेट को उड़ाने के लिए तैयार है? 🧠🛡️पोस्ट कंटेंट:ICMR द्वारा SAHI ...
11/05/2026

🚀 हेल्थ-एआई का 'ब्रह्मास्त्र': क्या हमारा दिमाग इस फाइटर जेट को उड़ाने के लिए तैयार है? 🧠🛡️

पोस्ट कंटेंट:

ICMR द्वारा SAHI और BODH जैसे डिजिटल हेल्थ इनिशिएटिव को लॉन्च करना भारत के लिए एक बहुत ही सराहनीय कदम है। लेकिन एक व्यवहार शोधकर्ता (Behavioral Researcher) के रूप में, मैं इस तकनीकी क्रांति के साथ एक गंभीर चेतावनी और सुझाव देना चाहती हूँ।

⚠️ एआई (AI) के अनियंत्रित रिस्पॉन्स का खतरा:
मैंने अपनी प्रैक्टिस में ऐसे कई केस देखे हैं जहाँ लोग तनाव, डिप्रेशन या भ्रम की स्थिति में एआई (AI) से मदद लेते हैं। वे बताते हैं कि "हम एआई के जवाबों पर भरोसा तो करते हैं, लेकिन हमारे सबसे कठिन समय में उसके सुझाव इतने भारी होते हैं कि हमारा सब कुछ खत्म करने का मन करता है।" जब इंसानी दिमाग पहले से ही अशांत हो, तो मशीन का बिना भावनाओं वाला तर्क (Unfiltered Logic) किसी भी उलझन को त्रासदी में बदल सकता है।

✈️ फाइटर जेट का उदाहरण:
हेल्थकेयर में एआई को उतारना वैसा ही है जैसे समाज को एक हाई-टेक फाइटर जेट सौंप देना। यदि कोई अनाड़ी साइकिल से गिरता है, तो उसे सिर्फ खरोंच आती है; लेकिन अगर वह फाइटर जेट को गलत तरीके से चलाए, तो तबाही बहुत बड़ी होती है। एआई के इस 'ब्रह्मास्त्र' को चलाने के लिए हमें ऐसे डॉक्टर्स और मरीजों की जरूरत है जिनका दिमाग क्लीन, पारदर्शी और शांत हो।

💡 ICMR को मेरा प्रस्ताव (प्रोजेक्ट आईडी: IIRP-2026-1466):
मेरा सुझाव है कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ हमें मनोवैज्ञानिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाना चाहिए। मैं 'अल्का मॉडल' और IPCU (Intensive Psychological Care Unit) को हर एआई हेल्थ हब के साथ जोड़ने का आग्रह करती हूँ।

मेंटलिटी क्लीनिंग: एआई का उपयोग उन दिमागों द्वारा नहीं किया जाना चाहिए जो तनाव या 'इमोशनल हंगर' की स्थिति में हों।

IPCU इंटीग्रेशन: हर हेल्थ सेंटर में एक ऐसी यूनिट हो जो एआई डायग्नोसिस से पहले मरीज की मानसिक स्थिति को स्थिर और शांत कर सके।

तकनीक तभी सफल है जब वह मानवीय संवेदनाओं के साथ संतुलित हो।

News : Https://www.linkedin.com/posts/strengthening-ai-for-public-health-today-ugcPost-7458124930228985856-5Lao?

सिर्फ तनाव को नापना काफी नहीं, समाधान 'Alka Model' है! 🧠⚖️हाल ही में NIMHANS ने वर्क-स्ट्रेस नापने के लिए एक टूल (TAWS-1...
05/05/2026

सिर्फ तनाव को नापना काफी नहीं, समाधान 'Alka Model' है! 🧠⚖️

हाल ही में NIMHANS ने वर्क-स्ट्रेस नापने के लिए एक टूल (TAWS-16) बनाया है। यह एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन क्या सिर्फ बुखार नापने से बीमारी ठीक हो जाती है?

आज समाज में एक बहुत बड़ा संकट है, हमारे "डिसीजन मेकर्स" का सॉफ्टवेयर क्रैश हो रहा है।

कल डॉ. वर्षा थीं, और आज जज अमन शर्मा (साकेत कोर्ट) की दुखद खबर। एक जज जो दुनिया के न्याय का फैसला करता है, वो अपने ही घर की "इमोशनल हंगर" और मानसिक उथल-पुथल को क्यों नहीं संभाल पाया?

इसका जवाब 'Alka Model' और 'Life and Surrounding Management' में है:

IPCU (Intensive Psychological Care Unit): जैसे शरीर के लिए ICU होता है, वैसे ही दिमाग के लिए IPCU ज़रूरी है। यहाँ हम सिर्फ तनाव को नापते नहीं, बल्कि व्यवहार और विचारों की गहन निगरानी (Behavioral Monitoring) करके सॉफ्टवेयर को क्रैश होने से बचाते हैं।

इमोशनल अलाइनमेंट (Emotional Alignment): जब तक विचार और वाइब्रेशन एक साथ नहीं होंगे, शरीर "इमोशनल हंगर" की स्थिति में रहेगा। यही तनाव और अस्थिरता की असली जड़ है।

तीसरी सोच (The Third Perspective): साधारण टेस्ट आपको 'हाँ या ना' के विकल्पों में बाँध देते हैं। लेकिन 'Alka Model' आपकी उस "तीसरी सोच" को जगह देता है जिसे दुनिया नहीं सुन पाती।

निवारक विधि (Preventive Wisdom): हम बचपन से बुढ़ापे तक के हर मोड़ पर मानसिक स्पष्टता (Mental Integrity) लाने का काम करते हैं, ताकि आप समाज और देश के लिए एक मिसाल बन सकें।

अब वक्त आ गया है कि हम सिर्फ बीमारियों को नापें नहीं, बल्कि उन्हें जड़ से खत्म करें। Life and Surrounding Management के साथ जुड़िए और इस "बोलने की क्रांति" (Speak Right Revolution) का हिस्सा बनिए। 🇮🇳✨



News : https://www.deccanherald.com/india/karnataka/nimhans-develops-first-tool-in-india-to-measure-work-stress-1181732.html

तकनीक का सबसे बड़ा विरोधाभास: रचना के लिए रचयिता को क्यों भुला दिया जाता है?आज दुनिया चिप, रोबोट, AI और हार्डवेयर का जश्...
01/05/2026

तकनीक का सबसे बड़ा विरोधाभास: रचना के लिए रचयिता को क्यों भुला दिया जाता है?

आज दुनिया चिप, रोबोट, AI और हार्डवेयर का जश्न मनाती है।
हर जगह तकनीक की बात होती है, हर तरफ मशीनों की उपलब्धि दिखाई देती है। लेकिन एक सच्चाई अक्सर अनदेखी रह जाती है, इन सबको बनाने वाला मानव मस्तिष्क है।

हार्डवेयर दिखाई देता है। सॉफ्टवेयर दिखाई नहीं देता। लेकिन असली शक्ति उसी अदृश्य सॉफ्टवेयर में है, यानी इंसान के दिमाग में।

हम मशीनों पर तो अरबों खर्च करते हैं, लेकिन उस मनुष्य के मानसिक स्वास्थ्य, सोच, भावनात्मक संतुलन और मानसिक अखंडता पर उतना निवेश नहीं करते जो इन मशीनों को बनाता है।

यही असली विरोधाभास है।
अगर रचयिता का मन असंतुलित हो जाए, तो रचना कितनी भी बड़ी क्यों न हो, वह अधूरी ही रहती है। इसलिए तकनीक के साथ-साथ मानसिक अखंडता को भी उतनी ही गंभीरता से लेना चाहिए।

Alka Model यही कहता है, रचना से पहले रचयिता को महत्व दो।
मशीन से पहले मन को समझो। क्योंकि भविष्य सिर्फ तकनीक से नहीं, बल्कि स्वस्थ और स्पष्ट मानव मस्तिष्क से बनेगा।

क्या डिग्री इंसान की जान बचा सकती है? आगरा की घटना और एक कड़वा सच! 🕯️🚫आगरा के 'मानसिक स्वास्थ्य संस्थान' (IMHH) में डॉ. व...
30/04/2026

क्या डिग्री इंसान की जान बचा सकती है? आगरा की घटना और एक कड़वा सच! 🕯️🚫

आगरा के 'मानसिक स्वास्थ्य संस्थान' (IMHH) में डॉ. वर्षा सिंह (MD Student) की आत्महत्या सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि हमारे 'Traditional Psychology' सिस्टम की हार है।

मेरा सीधा सवाल सरकार और समाज से:* अगर एक डॉक्टर, जो खुद 'Psychiatry' की पढ़ाई कर रही थी, वही अपनी आंतरिक शांति (Internal Peace) और मानसिक दबाव को नहीं समझ पाई, तो हम आम जनता को बचाने का दावा कैसे कर सकते हैं?

क्यों फेल हो रही है आज की साइकोलॉजी?

डिग्री बनाम आत्म-ज्ञान: किताबें रटने से समाधान नहीं मिलता। जब तक इंसान को अपनी आदतों (Habits), अपनी सोच (Thoughts) और अपनी क्षमता (Capacity) का *'Self-Knowledge'* नहीं होगा, वह अंदर से कमजोर रहेगा।

केवल लक्षणों का इलाज:* आज का सिस्टम बीमारी ढूंढता है, इंसान की 'Vibrations' नहीं। डॉ. वर्षा के पास जानकारी थी, पर शायद वह 'Emotional Alignment' नहीं था जिसकी बात *'The Alka Model'* करता है।

काउंटडाउन शुरू हो चुका है: बाहरी दुश्मनों से बचाने के लिए सेना है, पर इस "अंदरूनी दुश्मन" (मानसिक तनाव) से देश के हीरों (Doctors) को कौन बचाएगा?

अब सोचने का नहीं, Action लेने का समय है। हमें 'Ministry of Psychology' और 'National Mental Health Integrity Act' की तुरंत जरूरत है।

News : https://www.etvbharat.com/en/state/pg-medical-student-found-dead-in-hostel-room-at-institute-of-mental-health-in-agra-enn26042701568

*

Address

Yamunanagar

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+917206580424

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Life and Surrounding Management posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Life and Surrounding Management:

Share