06/08/2026
एंजियोप्लास्टी के बाद कोई भी गैर-हृदय संबंधी सर्जरी (non-cardiac surgery) कम से कम 3 से 6 महीने बाद ही प्लान करनी चाहिए, खासकर यदि ड्रग-एलुइटिंग स्टेंट (drug-eluting stent) लगाया गया हो। ब्लीडिंग के जोखिम को रोकने के लिए मेडिकल सुपरविजन में सर्जरी से 5 से 7 दिन पहले ब्लड थिनर बंद कर दिए जाते हैं। सर्जरी के बाद, आपके कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह के अनुसार इन्हें जितनी जल्दी हो सके, आमतौर पर 5 से 7 दिनों के भीतर फिर से शुरू कर देना चाहिए।