Health & Family Welfare Department Pangi

Health & Family Welfare Department Pangi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Health & Family Welfare Department Pangi, Civil Hospital Killar, Pangi.

इस पेज का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग,खंड पांगी द्वारा प्रदेश एवं केंद्र सरकार की संचालित विभिन्न योजनाओं व स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का व्यापक प्रसार करना है,ताकि विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी जनमानस तक जल्दी से पहुंचे

पांगी–उदयपुर मार्ग पर आज हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 13 अमूल्य जीवनों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर...
24/07/2026

पांगी–उदयपुर मार्ग पर आज हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में 13 अमूल्य जीवनों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। स्वास्थ्य विभाग, खंड पांगी दिवंगत आत्माओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः।😭@ Pangi Administration

विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा उपमंडल पांगी के विभिन्न विद्यालयों ...
06/07/2026

विश्व जूनोसिस दिवस के उपलक्ष्य पर आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा उपमंडल पांगी के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को जूनोसिस (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों) के प्रति जागरूक करना तथा इनके प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को रेबीज, ब्रुसेलोसिस, एवियन इन्फ्लुएंजा सहित अन्य जूनोटिक रोगों के कारण, लक्षण, बचाव एवं समय पर उपचार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने, पालतू एवं अन्य पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण करवाने तथा किसी भी पशु के काटने या खरोंच लगने की स्थिति में बिना विलंब निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में उपचार प्राप्त करने के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर विद्यार्थियों को "वन हेल्थ (One Health)" की अवधारणा से भी अवगत कराया गया, जिसमें मानव, पशु एवं पर्यावरण के स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करते हुए बताया गया कि इन तीनों का संतुलित एवं सुरक्षित स्वास्थ्य ही एक स्वस्थ समाज की आधारशिला है।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा जूनोटिक रोगों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इस महत्वपूर्ण संदेश को अपने परिवार, मित्रों एवं समुदाय तक पहुंचाकर "स्वस्थ पांगी – स्वस्थ हिमाचल – स्वस्थ भारत" के निर्माण में अपना योगदान दें।

निवेदक:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत  हिल्लूतवान में आयुष्मान आरोग्य शिव...
06/07/2026

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत हिल्लूतवान में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।
शिविर के दौरान डिजिटल चेस्ट एक्स-रे, टीबी स्क्रीनिंग एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में प्राप्त उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं—
✅ कुल डिजिटल एक्स-रे: 50
✅ असामान्य एक्स-रे: 00
✅ NAAT जांच हेतु संदर्भित: 00
✅ हीमोग्लोबिन (Hb) जांच: 35
✅ रैंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच: 35
✅ रक्तचाप (BP) जांच: 35
✅ HIV पॉजिटिव: 00
✅ VDRL पॉजिटिव: 00
शिविर के दौरान जांच किए गए सभी व्यक्तियों के चेस्ट एक्स-रे सामान्य पाए गए तथा किसी भी व्यक्ति को NAAT जांच हेतु संदर्भित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे क्षेत्र में टीबी की शीघ्र पहचान एवं रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान को मजबूती मिली है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में अत्यधिक पसीना आना अथवा खांसी में खून आना जैसी शिकायत हो, तो निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर निःशुल्क जांच अवश्य करवाएं।
"जन-जन का यही है नारा, टीबी मुक्त हो भारत हमारा।"

निवेदक:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी TB Mukt Bharat - Himachal

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत  ग्राम रेई में आयुष्मान आरोग्य शिवि...
04/07/2026

आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम रेई में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना है।
शिविर के दौरान डिजिटल एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में प्राप्त उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं—
✅ कुल डिजिटल एक्स-रे: 35
✅ असामान्य एक्स-रे: 04
✅ NAAT जांच हेतु संदर्भित: 04
✅ हीमोग्लोबिन (Hb) जांच: 25
✅ रैंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच: 25
✅ रक्तचाप (BP) जांच: 20
✅ HIV पॉजिटिव: 0
✅ VDRL पॉजिटिव: 0
शिविर के दौरान जिन व्यक्तियों के एक्स-रे में असामान्य निष्कर्ष पाए गए, उन्हें टीबी की पुष्टि हेतु NAAT जांच के लिए तत्काल संदर्भित किया गया, ताकि समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग पांगी सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में अत्यधिक पसीना आना अथवा खांसी में खून आना जैसी शिकायत हो, तो निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर निःशुल्क जांच अवश्य करवाएं।
"टीबी हारेगी – भारत जीतेगा" के संकल्प के साथ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।
निवेदक:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी Pangi Administration
,

प्रेस विज्ञप्तिस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खंड पांगी द्वारा 28 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित सघन पल्स पोलियो प्रत...
01/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, खंड पांगी द्वारा 28 जून से 30 जून, 2026 तक आयोजित सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण (IPPI) अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। अभियान का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर उन्हें पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

अभियान के अंतर्गत कुल 1121 बच्चों को लक्षित किया गया था। 28 जून, 2026 को आयोजित बूथ गतिविधियों के दौरान 1021 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिससे 91 प्रतिशत कवरेज प्राप्त हुई। इसके पश्चात 29 एवं 30 जून, 2026 को घर-घर जाकर छूटे हुए एवं उपलब्ध बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
इस अभियान पर कुल 1137 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई, जिससे 101.4 प्रतिशत कवरेज प्राप्त हुई।
अभियान को सफल बनाने में योगदान देने वाले चिकित्सा अधिकारियों, हेल्थ वर्कर्स,ए.एन.एम., सी.एच.ओ., आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, फार्मासिस्ट , तथा सभी अभिभावकों का हार्दिक आभार स्वास्थ्य विभाग व्यक्त करता है।

Pangi Administration

प्रेस विज्ञप्तिआज दिनांक 01 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर...
01/07/2026

प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उच्च जोखिम ग्राम पुरथी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य टीबी रोग की शीघ्र पहचान, समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करना था।
शिविर के दौरान डिजिटल एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें निःशुल्क की गईं। शिविर में प्राप्त उपलब्धियां निम्नानुसार रहीं—
✅ कुल डिजिटल एक्स-रे: 45
✅ असामान्य एक्स-रे: 04
✅ NAAT जांच हेतु संदर्भित: 04
✅ हीमोग्लोबिन (Hb) जांच: 20
✅ रैंडम ब्लड शुगर (RBS) जांच: 20
✅ रक्तचाप (BP) जांच: 15
✅ HIV पॉजिटिव: 0
✅ VDRL पॉजिटिव: 0
शिविर के दौरान जिन व्यक्तियों के एक्स-रे में असामान्य निष्कर्ष पाए गए, उन्हें टीबी की पुष्टि हेतु NAAT जांच के लिए तत्काल संदर्भित किया गया, ताकि समय पर उपचार प्रारंभ किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग पांगी सभी नागरिकों से अपील करता है कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह या उससे अधिक समय से लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में अत्यधिक पसीना आना अथवा खांसी में खून आना जैसी शिकायत हो, तो निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर निःशुल्क जांच अवश्य करवाएं।
"टीबी हारेगी – भारत जीतेगा" के संकल्प के साथ स्वास्थ्य विभाग पांगी जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है।

निवेदक:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी
खंड चिकित्सा अधिकारी, पांगी, जिला चंबा (हि.प्र.)
National Health Mission, Himachal Pradesh National Rural Health Mission National Health Mission, MANDI NHM CHO Himachal Pradesh CMO Himachal Pangi Administration PIB in Himachal Pradesh

01/07/2026

📢 जनहित में सूचना 📢

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी द्वारा 01 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक आयुष्मान आरोग्य शिविर (टीबी उन्मूलन–निक्षय शिविर) का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में टीबी की निःशुल्क जांच, डिजिटल एक्स-रे, चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
🗓️ शिविर कार्यक्रम
🔹 01–03 जुलाई: थांदल, पुरथी, छौ एवं अजोग
📍 शिविर स्थल: PHC पुरथी, AHC थांदल एवं PHC पुरथी
🔹 04–05 जुलाई: पंचायत रेई
📍 शिविर स्थल: HSC रेई / पंचायत घर रेई
🔹 06–07 जुलाई: हिल्लू, छसक एवं भटोरी
📍 शिविर स्थल: HSC हिल्लूवां एवं WHP छसक
🔹 08–09 जुलाई: टकवास एवं हुडान भटोरी
📍 शिविर स्थल: HSC हुडान
🔹 10–14 जुलाई: सुराल भटोरी, रुसमुस, ताई, चलोली एवं कुठा
📍 शिविर स्थल: HSC सुराल, WHP सुराल, HSC चलोली एवं HSC लुज
⚠️ यदि किसी व्यक्ति को 2 सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना या खांसी में खून आना जैसी शिकायत हो, तो कृपया अपने नजदीकी शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच एवं उपचार का लाभ अवश्य लें।
टीबी हारेगी – पांगी जीतेगा।
निवेदक:
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पांगी
खंड चिकित्सा अधिकारी, पांगी, जिला चंबा (हि.प्र.)
Pangi Administration PIB in Himachal Pradesh Ministry of Health and Family Welfare, Government of India National Health Mission, Himachal Pradesh National Rural Health Mission

सूचनादिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने 0 से ...
26/06/2026

सूचना
दिनांक 28 जून 2026 (रविवार) को आयोजित सघन पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत सभी अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर अवश्य लेकर आएं तथा पोलियो की दो बूंद जीवन की खुराक अवश्य पिलाएं।
आइए, मिलकर अपने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखें और पांगी को पोलियो मुक्त बनाए रखें।
निवेदक
स्वास्थ्य विभाग, खंड पांगी, जिला चंबा (हि.प्र.)
Pangi Administration National Health Mission, Himachal Pradesh National Rural Health Mission National Health Mission, MANDI CMO Himachal

02/06/2026
जनहित में सूचनालेडी विलिंगडन अस्पताल, मनाली द्वारा पांगी घाटी में निःशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। स...
25/04/2026

जनहित में सूचना
लेडी विलिंगडन अस्पताल, मनाली द्वारा पांगी घाटी में निःशुल्क विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अवसर का लाभ उठाएं। इस दौरान निःशुल्क परामर्श, दवाइयां एवं प्रयोगशाला सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी । चयनित मरीजों की मुफ्त सर्जरी मई से सितम्बर 2026 तक LWH मनाली में की जाएगी सभी पांगी वासियों से अपील है कि समय पर पहुंचें, अपने पुराने मेडिकल रिकॉर्ड साथ लाएं, और इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का पूरा लाभ उठाएं। Pangi Administration National Health Mission, Himachal Pradesh PIB in Himachal Pradesh Ministry of Health and Family Welfare, Government of India Himachal Pradesh Swasthya Bima Yojna Society National Rural Health Mission DC Chamba CMO Himachal

Address

Civil Hospital Killar
Pangi
176323

Telephone

+911897242246

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Health & Family Welfare Department Pangi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Health & Family Welfare Department Pangi:

Shortcuts

Share