25/05/2026
क्या होती है सबमैंडिबुलर डक्ट सायलोलिथियासिस (लार की पथरी)?
सबमैंडिबुलर डक्ट सायलोलिथियासिस में जबड़े के नीचे स्थित लार की नली में पथरी बन जाती है। इससे लार का प्रवाह रुक जाता है, जिसके कारण विशेषकर भोजन के समय जबड़े के नीचे दर्द और सूजन होती है।
कुछ मरीजों में मुंह सूखना, खराब स्वाद आना या बार-बार संक्रमण की समस्या भी हो सकती है। इसका निदान जांच एवं अल्ट्रासाउंड या CT स्कैन द्वारा किया जाता है।
छोटी पथरी में पर्याप्त पानी, ग्रंथि की मालिश और खट्टी चीजों से लाभ मिल सकता है, जबकि बड़ी पथरी के लिए एंडोस्कोपिक या सर्जिकल उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है।
समय पर उपचार से संक्रमण और लार ग्रंथि को होने वाले नुकसान से बचाव संभव है।
आज इसी समस्या से ग्रस्त मरीज़ का सफल ऑपरेशन किया गया।
#लार_की_पथरी