27/07/2026
अब रोज़ नहीं, हफ्ते में सिर्फ 1 बार Basal Insulin?
भारत में Awiqli® (Insulin Icodec) नाम की once-weekly, लंबे समय तक काम करने वाली basal insulin उपलब्ध हो गई है। सही मरीजों में इसे सप्ताह में केवल एक बार लगाया जाता है, जिससे रोज़ basal insulin लगाने की आवश्यकता कम हो सकती है।
लेकिन ध्यान रखें:
✅ यह मुख्य रूप से पूरे सप्ताह की background insulin requirement को नियंत्रित करती है।
✅ यह भोजन के समय बढ़ने वाली शुगर के लिए दी जाने वाली rapid-acting insulin का सामान्य विकल्प नहीं है।
✅ हर diabetes patient के लिए Awiqli उपयुक्त नहीं होती।
✅ Daily insulin से weekly insulin पर बदलते समय dose calculation और glucose monitoring बहुत सावधानी से करनी पड़ती है।
✅ गलत dose से Hypoglycaemia यानी शुगर बहुत कम होने का खतरा हो सकता है।
✅ इसे डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू, बंद या दूसरी insulin से replace न करें।
क्या Awiqli आपके लिए सही विकल्प है?
इसका निर्णय आपकी diabetes type, वर्तमान insulin dose, HbA1c, kidney function, hypoglycaemia history और glucose-monitoring pattern देखने के बाद ही किया जाना चाहिए।
Prof. Vishnu K. Agrawal
Diabetes, Thyroid एवं Hormonal Disorders Specialist