30/07/2026
Hearing Aid – छोटी डिवाइस, बड़ा बदलाव 🎧
क्या Hearing Aid लगाने से कान की नसें कमजोर हो जाती हैं? क्या यह सिर्फ बुज़ुर्गों के लिए होती है? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में आते हैं। सच यह है कि Hearing Aid सुनने की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है और इससे कान की नसें कमजोर नहीं होतीं।
इस वीडियो में आगरा की वरिष्ठ ENT विशेषज्ञ Dr. Saumyata Neeraj बता रही हैं कि Hearing Aid कैसे काम करती है, इसके क्या फायदे हैं और इसे लेकर फैली आम गलतफहमियों की सच्चाई क्या है।
✔ Hearing Aid आसपास की आवाज़ों को Amplify करके बेहतर सुनने में मदद करती है
✔ इसे लगाने से कान की नसें कमजोर नहीं होतीं
✔ यह बहरेपन का इलाज नहीं करती, बल्कि सुनने की क्षमता को बेहतर बनाने में सहायता करती है
✔ सही Hearing Aid का चयन हमेशा ENT Specialist की सलाह और Hearing Test के आधार पर करें
यह वीडियो है ENT Awareness Series – Hearing Aid (Part 1)
अगर आपको या आपके किसी अपने को सुनने में परेशानी हो रही है, लोगों की बात बार-बार दोहरानी पड़ती है या टीवी की आवाज़ सामान्य से अधिक रखनी पड़ती है, तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। समय पर जाँच और सही Hearing Aid आपकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है।
📞 अपॉइंटमेंट के लिए कॉल करें: +91-8788467848
🌐 अधिक जानकारी: drsaumyataneeraj.com