17/09/2026
एंजियोप्लास्टी में सबसे खतरनाक जटिलता धमनी का फटना है!
कुछ ही सेकंड में मरीज ऑपरेशन टेबल पर बेहोश हो जाता है। सोचने का भी समय नहीं होता।
इस मरीज को स्टेंट लगाते समय अचानक बेहोशी आ गई और ईसीजी में फ्लैट लाइन दिखाई दी। मतलब धड़कन और बीपी सब चला गया।
तुरंत उपाय किए गए। सभी निर्णय और कार्रवाई कुछ ही सेकंड में पूरी करनी होती है। सबसे महत्वपूर्ण बात है घबराना नहीं। डाक्टर के ही हाथ पैर फूल गए तो कुछ नहीं हो सकता ।एक खास तरह का स्टेंट लगा कर नस को ठीक किया गया।
ईश्वर की कृपा से मरीज अब ठीक है। 🙏
अब सुने सबसे महत्वपूर्ण बात- इसे कॉम्प्लिकेशन बोलते हैं जो किसी भी ऑपरेशन में कभी भी किसी के साथ भी हो सकते हैं । दुनिया के किसी भी डॉक्टर से होते हैं, दुनिया के हर अस्पताल में होते हैं। दिल्ली से लेकर अमेरिका तक होते हैं। किताबों में भी लिखा है । ये वैसे ही है की हवाई जहाज़ में बैठे और रास्ते में क्रैश हो गया । कई बार इस इस्थति में मरीज़ नहीं बचता ।इसे आप लोग लापरवाही बोलते हैं । पर ये लापरवाही नहीं होती । लापरवाही तब बोलते हैं जब जान भूझ कर , या ज्ञान और सुविधा की कमी होने के बावजूद कोई कार्य किया गया हो जिससे मरीज को जान या माल की हानि हुई हो । और आप इसे दुनिया के किसी कोर्ट में लापरवाही साबित भी नहीं कर पाएंगे । ये सब भगवान की मर्जी होती है । डाक्टर एक माध्यम होता है 🙏