25/10/2026
एक नया पड़ाव, एक नई शुरुआत! ✨
अजमेर में सफल एवं संतोषप्रद यात्रा के बाद निदान डाइजेस्टिव हेल्थ सेंटर के दूसरे केंद्र का जयपुर में शुभारंभ करते हुए अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हो रही है!
इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीया डॉ. राखी राठौड़ जी, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा, राजस्थान एवं विशिष्ट अतिथि आदरणीय श्री अनिल शर्मा जी, स्थानीय पार्षद की गरिमामयी उपस्थिति हमारे लिए सौभाग्य का विषय रही। 🙏💐
आप सभी के स्नेह, विश्वास एवं आशीर्वाद से हमारा संकल्प है कि अधिक से अधिक लोगों तक उच्चस्तरीय, संवेदनशील एवं व्यक्तिगत पाचन एवं लिवर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जा सकें।
सुखी जीवन का मंत्र, स्वस्थ हो पाचन तंत्र! 🙏🧿