14/08/2026
सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आशुतोष दास के सिर में चोट के कारण खून का थक्का (क्लॉटिंग) बन गया था। परिजन उन्हें तत्काल अंबिकापुर स्थित श्री महावीर हॉस्पिटल लेकर पहुँचे, जहाँ न्यूरो सर्जन डॉ. चंदन दुबे ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए समय पर आवश्यक सर्जरी की। सफल सर्जरी के बाद अब आशुतोष दास स्वस्थ होकर जीवन की ओर लौट रहे हैं। हादसे के बाद उम्मीद खो चुकी माँ ने बेटे को नई ज़िंदगी मिलने पर डॉ. चंदन दुबे एवं श्री महावीर हॉस्पिटल का हृदय से आभार व्यक्त किया।