The Final Shot

The Final Shot आप आनन्द और मनचाही जिन्दगी जी सकते हैं । जीवन एक कला है इसे सीखना पङता है।

01/08/2026

जीवन है तो जीओ बस

28/07/2026

कुदरत का कहर

28/07/2026

27/07/2026

एक ध्यान जो रोज करना चाहिए

26/07/2026

अम्बेडकर inspire करते हैं हमें -नेहा

25/07/2026

मैं यह कहना चाहता हूं: घृणा की तुलना में कहता हूं, प्रेम को पकड़ो। लेकिन प्रेम को ही पकड़ कर बैठ मत जाना। और आगे चलना है। प्रार्थना की तुलना में प्रेम को जाने दो, प्रार्थना को पकड़ो। लेकिन प्रार्थना को ही पकड़ कर मत बैठ जाना। और आगे चलना है। चलना है तब तक जब तक कि चलने वाला शेष है। जब चलने वाला शेष न रह जाए, गंता न बचे और गति ही बचे, तब समझना कि आ गए घर। फिर सत्य है। तब तक तो सब सपने ही सपने हैं। अच्छे सपने, बुरे सपने, मीठे, कड़वे; स्वर्ग के, नरक के--मगर सब सपने हैं। सत्य तो एक है--साक्षी। शेष सब सपना है।
Osho🌹

जब जिंदगी तुम्हारी बैंड बजाती हो न तो आप भी दिल खोल क़र नाचो उसके आगे। क्योंकि ज़ब जो होना है तय है तो नाच ही लो ज़ी भर के-...
21/07/2026

जब जिंदगी तुम्हारी बैंड बजाती हो न तो आप भी दिल खोल क़र नाचो उसके आगे। क्योंकि ज़ब जो होना है तय है तो नाच ही लो ज़ी भर के

- (स्वामी आत्मो )

इतिहास को सोचने वाला महावीर पर जोर देगा, क्राइस्ट पर जोर देगा--कैसा जीवन? मिथ की दृष्टि वाला व्यक्ति तुम पर जोर देगा कि ...
21/07/2026

इतिहास को सोचने वाला महावीर पर जोर देगा, क्राइस्ट पर जोर देगा--कैसा जीवन? मिथ की दृष्टि वाला व्यक्ति तुम पर जोर देगा कि महावीर का कैसा जीवन कि तुम बदल जाओ। इसमें बुनियादी फर्क हुए।
अब यह हो सकता है कि मिथ किसी दृष्टि से अप्रामाणिक मालूम पड़े। जैसे जीसस का सूली पर चढ़ना और फिर तीन दिन बाद पुनरुज्जीवित हो जाना। ऐतिहासिक तथ्य की तरह शायद इसे प्रमाणित नहीं किया जा सकता कि ऐसा हुआ हो। जैसे जीसस का कुंआरी मां से पैदा होना। ऐतिहासिक तथ्य की तरह प्रमाणित नहीं किया जा सकता कि कुंआरी लड़की से कोई पैदा हो सकता है, जिसका पुरुष से कोई संपर्क न हुआ हो।
बाहर की दुनिया की यह घटना ही नहीं है। बाहर की दुनिया में तो कुंआरी लड़की से कोई लड़का कैसे पैदा होगा? लेकिन जिन्होंने इस पर जोर दिया है उनकी दृष्टि बहुत गहरी है। यह भीतर की घटना को ही वे कह रहे हैं। वे कह रहे हैं कि जीसस जैसा बेटा अत्यंत कुंआरी आत्मा से ही जन्म ले सकता है। अत्यंत इनोसेंट। कुंआरा शरीर नहीं, कुंआरी आत्मा, कुंआरे चित्त से।
और यह भी हो सकता है कि शरीर बिलकुल कुंआरा हो और चित्त बिलकुल कुंआरा न हो। इससे उलटा भी हो सकता है कि शरीर कुंआरा न हो और चित्त बिलकुल कुंआरा हो।
जीसस जैसे व्यक्ति का जन्म वर्जिन गर्ल से ही हो सकता है, कुंआरी लड़की से ही हो सकता है।
यह इतिहास तो नहीं है, लेकिन इतिहास अगर सिद्ध भी कर दे, तो नुकसान ही पहुंचाएगा। यानी मैं मानूंगा कि यह बात प्रमाणित ही रहनी चाहिए कि जीसस जैसे व्यक्ति का जन्म एक कुंआरे मन से होता है। और अगर किसी मां को जीसस जैसे बेटे को जन्म देना हो, तो उसके चित्त का अत्यंत कुंआरा होना जरूरी है। और कुंआरेपन का कोई संबंध शरीर से है ही नहीं। वर्जिनिटी का कोई संबंध शरीर से नहीं है। शरीर तो यंत्र है, कुंआरापन तो आंतरिक मनोदशा है।

🌹ओशो 🌹

20/07/2026
20/07/2026

Address

6H
Anupgarh
335711

Telephone

+919610071000

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Final Shot posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to The Final Shot:

Shortcuts

Share