08/08/2026
बच्चों की यूरोलॉजी (Pediatric Urology): इन समस्याओं को सामान्य समझकर नज़रअंदाज़ न करें
बच्चों में पेशाब, किडनी, ब्लैडर या जननांग से जुड़ी कई समस्याएँ ऐसी होती हैं, जिनके बारे में माता-पिता खुलकर बात नहीं करते या यह सोचकर इंतजार करते हैं कि बच्चा बड़ा होने पर समस्या अपने-आप ठीक हो जाएगी। लेकिन Bed Wetting, Undescended Te**is, Hypospadias, बार-बार Urine Infection जैसी कुछ स्थितियों में समय पर पहचान और विशेषज्ञ की सलाह महत्वपूर्ण होती है।
Pediatric Urology बच्चों में Urinary System और जननांग से संबंधित समस्याओं की जांच और उपचार से जुड़ा क्षेत्र है। सही समय पर Diagnosis होने से कई समस्याओं का प्रभावी उपचार संभव है।
बच्चा रात में बिस्तर गीला करता है – Bed Wetting
रात में सोते समय अनजाने में पेशाब हो जाने को Bed Wetting या Nocturnal Enuresis कहा जाता है। छोटे बच्चों में यह सामान्य हो सकता है। लेकिन यदि बच्चा 5–7 वर्ष की उम्र के बाद भी नियमित रूप से बिस्तर गीला करता है, तो कारण समझना जरूरी है।
खासकर यदि बच्चे को दिन में भी पेशाब निकल जाता हो, पेशाब करते समय दर्द या जलन होती हो, बहुत अधिक प्यास लगती हो, बार-बार Urine Infection होता हो या पहले बच्चा रात में सूखा रहता था और अचानक Bed Wetting शुरू हो गया हो, तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
बच्चे को इसके लिए डाँटना या शर्मिंदा करना सही नहीं है। पहले कारण जानना जरूरी है।
Undescended Te**is – अंडकोष नीचे न आना
सामान्यतः जन्म के समय या जन्म के कुछ समय बाद दोनों Te**is अंडकोश यानी Sc***um में आ जाते हैं। यदि एक या दोनों Te**is अपनी सामान्य जगह पर नहीं आए हैं, तो इसे Undescended Te**is (Cryptorchidism) कहा जाता है।
इसे लंबे समय तक नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ द्वारा जांच जरूरी होती है, क्योंकि अनुपचारित स्थिति भविष्य में Fertility और Te**is के स्वास्थ्य से संबंधित जोखिम बढ़ा सकती है।
यदि Te**is अपने-आप नीचे नहीं आता, तो डॉक्टर बच्चे की उम्र और स्थिति के अनुसार Orchiopexy Surgery की सलाह दे सकते हैं।
Hypospadias क्या है?
Hypospadias जन्मजात स्थिति है जिसमें बच्चे के पेशाब का छेद लिंग के सामान्य सिरे पर न होकर नीचे की ओर किसी स्थान पर होता है। कुछ बच्चों में लिंग में नीचे की ओर झुकाव भी दिखाई दे सकता है और पेशाब की धार असामान्य हो सकती है।
ऐसी स्थिति में Pediatric Urology Evaluation महत्वपूर्ण है।
एक विशेष बात ध्यान रखने योग्य है—यदि बच्चे में Hypospadias का संदेह है, तो Circumcision कराने से पहले Urologist की सलाह लेना उचित है, क्योंकि आगे की Surgical Repair में fo****in की आवश्यकता पड़ सकती है।
बार-बार Urine Infection को भी न करें नजरअंदाज
बच्चों में बार-बार Urinary Tract Infection (UTI) होना भी जांच का विषय है। पेशाब में जलन, दर्द, बार-बार पेशाब आना, बुखार, दुर्गंधयुक्त पेशाब या छोटे बच्चों में बिना स्पष्ट कारण बार-बार बुखार आना UTI से जुड़ा हो सकता है।
Recurrent UTI के पीछे कभी-कभी Urinary Tract की संरचना या पेशाब के प्रवाह से जुड़ी समस्या हो सकती है। इसलिए केवल बार-बार Antibiotic लेने के बजाय कारण की जांच आवश्यक है।
Pediatric Urologist से कब मिलना चाहिए?
यदि बच्चे में लंबे समय तक Bed Wetting बना हुआ है, एक या दोनों Te**is नीचे नहीं आए हैं, पेशाब का छेद सामान्य स्थान पर नहीं है, पेशाब की धार बहुत कमजोर या असामान्य है, पेशाब करने में दर्द होता है या बार-बार Urine Infection हो रहा है, तो Urologist से परामर्श करना चाहिए।
हर बच्चे को Surgery की आवश्यकता नहीं होती। कुछ समस्याएँ समय, निगरानी, दवा या व्यवहार संबंधी बदलाव से नियंत्रित हो सकती हैं, जबकि कुछ स्थितियों में समय पर Surgical Treatment बेहतर परिणाम के लिए जरूरी हो सकता है। इसका निर्णय बच्चे की जांच के बाद ही किया जाता है।
माता-पिता के लिए महत्वपूर्ण संदेश
बच्चों की यूरोलॉजिकल समस्या को शर्म या संकोच का विषय न बनाएं। बच्चे को डाँटने, समस्या छिपाने या लंबे समय तक अपने-आप ठीक होने का इंतजार करने के बजाय सही समय पर विशेषज्ञ से सलाह लें।
समय पर पहचान, सही जांच और उचित उपचार बच्चे के भविष्य के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
डॉ. अभिषेक बोस
MBBS, MS, MCh (Urology)
Consultant Urologist & Laparoscopic Surgeon
SD Hospital – Advance Laparoscopic & Trauma Center
📍 टिकरी रोड, नियर ओवर ब्रिज, औरंगाबाद (बिहार)
📞 7091194400 | 7091194411
**is