04/04/2026
क्लिनिकल प्रैक्टिस में अक्सर देखा जाता है कि मरीज दवाइयाँ नियमित रूप से लेने के बावजूद अपेक्षित लाभ नहीं प्राप्त कर पाते। इसका एक बड़ा कारण होता है—दवा के साथ गलत आहार का सेवन। कई खाद्य पदार्थ दवा के absorption, metabolism और excretion को प्रभावित करते हैं, जिससे या तो दवा का असर कम हो जाता है या toxicity बढ़ जाती है। इसलिए दवा के साथ सही खान-पान की जानकारी उपचार का अभिन्न हिस्सा है।
ऐसे ही एक दिन ओपीडी में एक मरीज के पूछा- डॉक्टर साहब, मैं समय पर दवा लेता हूँ, लेकिन फिर भी कभी-कभी फायदा नहीं होता। क्या इसका कारण मेरा खान-पान हो सकता है?
डॉक्टर: बिल्कुल। कई दवाएं ऐसी होती हैं जिनके साथ कुछ विशेष खाद्य पदार्थ लेने से उनका असर कम या ज्यादा हो जाता है। आइए विस्तार से समझते हैं—
1️⃣ एंटीबायोटिक दवाएं और डेयरी प्रोडक्ट:-
जब मरीज Tetracycline या Ciprofloxacin जैसी एंटीबायोटिक लेता है, तो उसे दूध, दही, पनीर या कैल्शियम सप्लीमेंट से बचना चाहिए। ये सभी कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो दवा के साथ मिलकर chelation complex बना लेते हैं। इसके कारण दवा का absorption आंतों से कम हो जाता है और संक्रमण का उपचार अधूरा रह सकता है। इसलिए इन दवाओं को लेने के कम से कम 2 घंटे पहले या बाद में डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए।
2️⃣ हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं और पोटैशियम युक्त आहार
मरीज: मैं BP की दवा लेता हूँ, क्या उसमें भी कुछ परहेज है?
डॉक्टर: हाँ, विशेष रूप से यदि आप Lisinopril या Enalapril जैसे ACE inhibitors ले रहे हैं। ये दवाएं शरीर में potassium के स्तर को बढ़ा सकती हैं। यदि इसके साथ आप केला, संतरा, नारियल पानी या हरी पत्तेदार सब्जियाँ अधिक मात्रा में लेते हैं, तो hyperkalemia (रक्त में अत्यधिक पोटैशियम) हो सकता है। यह स्थिति arrhythmia और cardiac arrest तक का कारण बन सकती है। इसलिए ऐसे मरीजों को potassium intake नियंत्रित रखना चाहिए और समय-समय पर serum potassium की जांच करानी चाहिए।
3️⃣ ब्लड थिनर दवाएं और विटामिन K युक्त भोजन:-
यदि मरीज Warfarin जैसी anticoagulant दवा ले रहा है, तो आहार में vitamin K का संतुलन अत्यंत आवश्यक है। पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी जैसी हरी सब्जियों में vitamin K अधिक मात्रा में होता है, जो blood clotting को बढ़ाता है और warfarin के प्रभाव को कम कर सकता है। इसका परिणाम यह हो सकता है कि मरीज में clot बनने का जोखिम बढ़ जाए। इसलिए इन खाद्य पदार्थों को पूरी तरह बंद करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन इनकी मात्रा स्थिर और नियंत्रित होनी चाहिए ताकि INR levels संतुलित रहें।
4️⃣ मानसिक स्वास्थ्य की दवाएं और अल्कोहल:-
मरीज: कभी-कभी मैं शराब ले लेता हूँ, क्या इससे दवा पर असर पड़ता है?
डॉक्टर: हाँ, विशेष रूप से यदि आप psychiatric medications जैसे antidepressants, antipsychotics या anxiolytics ले रहे हैं, तो शराब का सेवन अत्यंत खतरनाक हो सकता है। यह central nervous system depression को बढ़ा देता है, जिससे अत्यधिक नींद, चक्कर, confusion, low blood pressure और गंभीर मामलों में respiratory depression हो सकता है। कुछ दवाओं के साथ यह संयोजन life-threatening भी हो सकता है। इसलिए इन दवाओं के दौरान alcohol से पूर्णतः परहेज करना चाहिए।
5️⃣ कोलेस्ट्रॉल की दवाएं और ग्रेपफ्रूट:-
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए उपयोग की जाने वाली Atorvastatin जैसी statins के साथ ग्रेपफ्रूट (चकोतरा) का सेवन नहीं करना चाहिए। ग्रेपफ्रूट liver के CYP3A4 enzyme को inhibit करता है, जिससे दवा का metabolism धीमा हो जाता है और उसका स्तर रक्त में बढ़ जाता है। इससे muscle toxicity (myopathy), rhabdomyolysis और liver damage का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए statin therapy के दौरान ग्रेपफ्रूट से दूरी बनाए रखना आवश्यक है।
🧾 समग्र उपचार का सिद्धांत:-
डॉक्टर: याद रखें, दवा केवल एक component है—सही diet, सही समय और सही lifestyle equally महत्वपूर्ण हैं। यदि आप दवा के साथ उचित परहेज नहीं रखते, तो सबसे अच्छी दवा भी अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगी। इसलिए हर मरीज को अपने डॉक्टर से यह अवश्य पूछना चाहिए कि “इस दवा के साथ क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।”
📌 मुख्य बिंदु:-
✔ दवा का असर केवल उसकी dose पर नहीं, बल्कि उसके साथ लिए गए आहार पर भी निर्भर करता है
✔ Drug–food interaction कई बार silent होते हैं लेकिन clinically significant होते हैं
✔ Self-medication और बिना जानकारी के supplements लेना खतरनाक हो सकता है
✔ हर chronic disease patient को diet counseling अवश्य दी जानी चाहिए
Dr Dr Aarif Malik
BAMS
Senior Ayurveda Consultant
More than 7+ Years of Experience
YouTube - "Ayurveda Darshan & Dr Aarif Malik
Whatsapp No 070177 87033
(परामर्श लेने के लिए केवल व्हाट्सएप करें, कॉल नही)