20/03/2026
होलोप्टेलिया इंटीग्रिफोलिया (इंडियन एल्म), जिसे आयुर्वेद में चिराबिल्वा/चिलबिल के नाम से जाना जाता है, उत्तर प्रदेश में कंजी भी कहते है
एक औषधीय वृक्ष है जिसका उपयोग त्वचा संक्रमण (एक्जिमा, खुजली, कुष्ठ रोग), गठिया, सूजन और पाचन संबंधी समस्याओं के इलाज मेंकिया जाता है । इसकी छाल और पत्तियों में सूजनरोधी, रोगाणुरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिनका उपयोग अक्सर त्वचा रोगों और घावों के लिए पेस्ट या काढ़े के रूप में किया जाता है।
बीज एंटीऑक्सीडेंट, ड्रायफ्रूट्स के रूप में प्रयोग होता है।
प्रयोग पूर्व चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक