16/09/2026
जटिल परिस्थिति में डॉ. श्वेता तिवारी ने कराई सामान्य प्रसव की सफल डिलीवरी
हीमोग्लोबिन 6 ग्राम और प्लेटलेट्स 25 हजार होने पर कई जगह से रेफर हुई महिला को जीएस हॉस्पिटल में मिला भरोसा
बस्ती। चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों का भरोसा किसी भी चिकित्सक के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है। बस्ती में डॉ. श्वेता तिवारी के प्रति मरीजों और उनके परिजनों का विश्वास लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। सामान्य प्रसव के चुनौतीपूर्ण मामलों में उनकी चिकित्सकीय समझ और निर्णय क्षमता को लेकर मरीजों के बीच चर्चा है।
हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसमें एक गर्भवती महिला की स्थिति बेहद चिंताजनक बताई गई। परिजनों के अनुसार महिला का हीमोग्लोबिन लगभग 6 ग्राम और प्लेटलेट्स करीब 25 हजार था। रिपोर्ट देखने के बाद बस्ती के कुछ अस्पतालों में महिला को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए गोरखपुर अथवा लखनऊ रेफर करने की सलाह दी गई।
इसी बीच एक समाजसेवी के माध्यम से महिला को जीएस हॉस्पिटल, मालवीय रोड, बस्ती लाया गया। यहां डॉ. श्वेता तिवारी ने उपलब्ध चिकित्सकीय स्थिति और जांच रिपोर्ट का आकलन करते हुए आवश्यक सावधानियों के साथ प्रसव की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। चिकित्सकीय टीम की निगरानी में महिला का सामान्य प्रसव कराया गया और जच्चा-बच्चा की स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
प्रसव के बाद जब परिजनों ने अपने नवजात को स्वस्थ स्थिति में देखा तो उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। परिवार के लिए वह पल राहत और भावुकता से भरा रहा। परिजनों ने डॉ. श्वेता तिवारी और जीएस हॉस्पिटल की टीम के प्रति आभार जताया।
डॉ. श्वेता तिवारी का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान प्रत्येक मरीज की स्थिति अलग होती है। इसलिए जांच रिपोर्ट, मरीज की स्थिति और उपलब्ध चिकित्सा संसाधनों के आधार पर ही प्रसव की प्रक्रिया का निर्णय लिया जाता है। उनका प्रयास रहता है कि मरीज को सुरक्षित और उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
जीएस हॉस्पिटल में सामने आया यह मामला मरीज और चिकित्सक के बीच भरोसे की अहमियत को भी दर्शाता है। कठिन परिस्थितियों में चिकित्सकीय टीम की सतर्कता, समय पर निर्णय और निरंतर निगरानी प्रसव के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जीएस हॉस्पिटल, मालवीय रोड, बस्ती में डॉ. श्वेता तिवारी की सेवाओं को लेकर मरीजों और परिजनों में विश्वास का माहौल बना हुआ है।