01/09/2026
सही समय पर सही इलाज किडनी बचा सकता है!
एक बुजुर्ग मरीज लगभग एक महीने पहले गंभीर यूरिन इन्फेक्शन (UTI) और क्रिएटिनिन 6.8 mg/dL के साथ भर्ती हुए थे। इससे पहले उनका इलाज अन्य अस्पताल में चल रहा था।
मरीज की पूरी जाँच कर संक्रमण और किडनी की समस्या का उचित उपचार किया गया। सही देखभाल और इलाज के परिणामस्वरूप, बिना डायलिसिस के केवल एक महीने में क्रिएटिनिन 6.8 से घटकर 1.3 mg/dL हो गया।
सही समय पर सही इलाज किडनी भी बचाता है और जीवन भी।
किडनी की समस्या होने पर देर न करें और योग्य किडनी विशेषज्ञ से परामर्श लें।
अपनी किडनी का ख्याल रखें।
— डॉ. हिमाद्रि शंकर
किडनी रोग विशेषज्ञ, भागलपुर