09/08/2026
15 साल की तकलीफ़… बार-बार अस्पताल के चक्कर… और फिर एक नई ज़िंदगी ❤️
कब्ज़ की समस्या, पेशाब करने में परेशानी और Complete Uterine Prolapse के कारण यह मरीज पिछले कई वर्षों से परेशान थीं।
इलाज के लिए बार-बार अस्पताल जाना पड़ा, लेकिन उनकी तकलीफ़ पूरी तरह खत्म नहीं हुई।
जब वह हमारे पास आईं, तो उनकी स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण थी—
Complete uterine prolapse के साथ बड़ा Cystocele और Enterocele.
ऐसे कठिन और advanced prolapse में Vaginal Hysterectomy with prolapse repair एक चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया थी।
लेकिन सही surgical planning, टीमवर्क और सावधानी के साथ हमने सफलतापूर्वक surgery की।
आज जब वही मरीज वापस आती हैं—
बिना उस पुरानी परेशानी के, चेहरे पर मुस्कान के साथ, और सिर्फ एक बात कहती हैं:
“Doctor साहब, Thank you… अब मैं बहुत अच्छा महसूस करती हूँ।” ❤️
हमारे लिए इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है।
हर surgery सिर्फ एक procedure नहीं होती।
कभी-कभी यह किसी महिला को उसकी सामान्य ज़िंदगी वापस देने का माध्यम होती है।