30/07/2026
आज दिनांक 28/07/2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), भिवानी के सहयोग से जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (DMHP) की टीम द्वारा वन स्टॉप सेंटर, भिवानी में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव, अवसाद, चिंता तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी एवं सी) के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता, परामर्श सेवाओं, संरक्षण एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा आवश्यकता पड़ने पर मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं एवं अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।