19/07/2026
मध्य प्रदेश देश का वह राज्य है जहां पर प्रीडायबिटीज (Prediabetes) की संख्या सर्वाधिक है... यह कैसी अवस्था है जिसमें डायबिटीज को कुछ जीवन शैली में बदलाव करके रोका जा सकता है.. इसे रोकने के लिए जमीनी स्तर पर एक डायबिटीज रुको अभियान चलाने की जरूरत है इसीलिए क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखते हुए आगामी रिसर्च सोसाइटी फार स्टडीस ऑफ़ डायबिटीज इन इंडिया, मध्य प्रदेश शाखा के सानिध्य में आयोजित 3, 4 अक्टूबर 2026 को होने वाली विशाल संगोष्ठी की थीम को प्लान किया गया है...
1. Innovate: Find out solutions that work effectively. Focus on strategies that are relavant to our context and surroudings. Find out challenges and solutions of healthcare needs.
2. Educate: Healthcare workers and community regarding the health and well being. Ways and means to prevent diabetes and its complications.
3. Empower: Community with health literacy to improve care of self and others to improve the outcomes. To empower them with knowledge to participate in their treatment and care plan and contribute to Shared decision making with healthcare workers.
ऐसे अनुपम प्रयास को जन आंदोलन बनाने के हमारी ऑर्गेनाइजिंग टीम, आदरणीय मामा जी केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान को मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रण देने का निर्णय लिया....
आज जब हमने उनको अपने थीम के बारे में बताया और कांफ्रेंस के उद्देश्यों से अवगत कराया, तो उन्होंने सहर्ष इस आमंत्रण को स्वीकार कर, इस प्रकार के कार्य की सराहना करते हुए,
हमें उनके अमूल्य समय देकर मुख्य अतिथि बनने के प्रस्ताव को न केवल मंजूर किया , बल्कि अपनी ओर से हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया..
इस प्रकार RSSDI MP Chapter को मिला आदरणीय मामा जी का मार्गदर्शन, जिससे ऑर्गेनाइजिंग टीम का मनोबल बहुत बढ़ गया....