04/06/2025
डॉ. सैयद मोहम्मद असलम (B.Sc, MBBS) का चहक अस्पताल में हार्दिक स्वागत है!
हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि डॉ. असलम साहब (B.Sc, MBBS) चहक अस्पताल में सीनियर कंसल्टेंट – जनरल मेडिसिन के रूप में शुक्रवार, 13 जून 2025 से अपनी सेवाएँ आरंभ करेंगे।
डॉ. असलम साहब ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 31 वर्षों तक मेडिकल ऑफिसर के रूप में सेवा दी है। उन्हें सामान्य चिकित्सा के क्षेत्र में गहन अनुभव प्राप्त है और वे मरीजों की सेवा के प्रति समर्पण, सरलता और विशेषज्ञता के लिए विशेष रूप से मान्य हैं।
चहक अस्पताल में वे निम्न रोगों का उपचार करेंगे:
थायरॉइड संबंधी रोग, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), मधुमेह (डायबिटीज), फ्लू, बुखार तथा अन्य सामान्य रोग।
ओपीडी समय: सोमवार से शनिवार, शाम 6:00 बजे से 8:00 बजे तक।
हम डॉ. असलम साहब (B.Sc, MBBS) का चहक परिवार में हार्दिक स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से हमारे मरीजों को उत्तम चिकित्सा सेवा प्राप्त होगी।
– चहक अस्पताल प्रशासन
व्हाट्सएप ://chat.whatsapp.com/Dvm3t0A4WSyJUjYexKqhqo
मोबाइल नंबर : 7089757874
एड्रेस : Chahak General Hospital. No. 36, behind Moti Masjid, Bhopal
गूगल मैप : https://maps.app.goo.gl/iummWxf82e8ZzJYp9?g_st=com.google.maps.preview.copy