20/06/2026
कैंसर में बायोप्सी का बहुत महत्व है पर कई बार सारे लक्षण कैंसर के होने के बाद सही तरीके से बायोप्सी लेने के बाद भी बायोप्सी नेगेटिव आ जाती है। यानी उसमे कैंसर नहीं आता।
ऐसी सूरत में डॉक्टर कई बार दोबारा या तीसरी बार भी वापसी के लिए बोलते हैं, पर यह समझीये है कि वह इसीलिए बोल रहे हैं क्योंकि लक्षणों के आधार पर कैंसर होने की संभावना बहुत ज्यादा है ।
कैंसर का ऑपरेशन और नॉर्मल गठन का ऑपरेशन बहुत अंतर रहता है इसलिए आपको बोला जा रहा है की बायोप्सी कर लीजिए अगर कैंसर आता है जिसके की चांसेस ज्यादा है तो फिर कैंसर के अनुसार ही ऑपरेशन किया जाएगा ताकि उस आपको हमेशा के लिए छुटकारा मिल सके।