28/03/2026
At Maharishi Ved Vigyan Vidyapeeth Bhopal Shri Sahasrachandi Mahayagya has completed on the 9th day of Chaitra Navaratri. Ved Vidya Martand Brahmachari Girish Ji has participated in Poornahuti of Yagya and thanked Vedic Pundits for performing such great effective Yagya with the Sankalp of perfect health, peace and prosperity to all citizens of the global family. Brahmachari Ji said that "Yoga and Yagya are two precious Key for the overall development of every individual and the society. This need to be performed on much larger scale. Maharishi Organisation has about 5000 Vedic Pundits who practice Yoga, Meditation and perform difference Yagyas for the benefit of our global family. This is Kaliyuga and to fight out its effect, we have to bring life supporting, life elevating Vedic knowledge to masses, so that they follow daily routine and seasonal routine as described in our Vedic literature. When we follow laws of nature and support nature, we will receive support to nature. Vedic knowledge has to be introduced in mainstream of education to bring positive atmosphere in life." Brahmachari Ji also performed Puja with Vedic Pundits at Shri Ram Darbar temple. Kanya Bhoj was also organised. Brahmachari Ji did Kanya puja and offered them chunari and dakshina beside delicious meal. भोपाल के महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन श्री सहस्रचंडी महायज्ञ पूर्ण हुआ। वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लिया और विश्व परिवार के सभी नागरिकों के लिए उत्तम स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि के संकल्प के साथ इतने प्रभावशाली यज्ञ संपादन के लिए वैदिक आचार्यों को धन्यवाद दिया। ब्रह्मचारी जी ने कहा, “योग और यज्ञ प्रत्येक व्यक्ति और समाज के समग्र विकास की दो अनमोल कुंजियाँ हैं। इन्हें व्यापक स्तर पर करने की आवश्यकता है। महर्षि संगठन में लगभग 5000 वैदिक पंडित हैं जो योग, ध्यान का अभ्यास करते हैं और हमारे विश्व परिवार के लाभ के लिए प्रतिदिन विभिन्न देवताओं के यज्ञ करते हैं। यह कलियुग है और इसके प्रभाव से लड़ने के लिए हमें जीवनपरक, जीवन का विकास करने वाले वैदिक ज्ञान को जनमानस तक पहुंचाना होगा, ताकि वे हमारे वैदिक साहित्य में वर्णित दिनचर्या और ऋतुचर्या का पालन कर सकें। जब हम प्रकृति के नियमों का पालन करते हैं और प्रकृति का समर्थन करते हैं, तो हमें प्रकृति से समर्थन प्राप्त होता है। जीवन में सकारात्मक वातावरण लाने के लिए वैदिक ज्ञान को शिक्षा की मुख्यधारा में शामिल करना होगा।” ब्रह्मचारी जी ने श्री राम दरबार मंदिर में वैदिक पंडितों के साथ पूजा भी की। कन्या भोज का भी आयोजन किया गया। ब्रह्मचारी जी ने कन्या पूजन किया और उन्हें स्वादिष्ट भोजन के साथ चुनरी और दक्षिणा भेंट की।