Dr. Priya Bhave Chittawar

Dr. Priya Bhave Chittawar Our unit deals with pregnancies after treatment of infertility also.
(1)

We provide complete infertility solutions including evaluation of infertile couple, imaging and Laparosocpy and hysteroscopic surgery for infertility and IUI and IVF services. A gynecologist subspecialising in infertility and minimal access surgery, I believe in learning and growing.This little space in cyberworld is to reach out and find like minded people so that we all can grow a little wiser and happier, together.

एक पेड़ माँ के नाम108 दिन का संकल्प।हर रोज 11 पेड़ ।🌿🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माता मंदिर, भोपाल में वृक्षमूर्ति स...
29/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम
108 दिन का संकल्प।हर रोज 11 पेड़ ।
🌿🙏 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर माता मंदिर, भोपाल में वृक्षमूर्ति स्थापना का दिव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न हुआ।

परम पूज्य अवधूत श्री दादागुरु भगवान के आशीर्वाद से श्रद्धालुओं ने गुरु वंदना के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया। यह आयोजन गुरु भक्ति, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बना, आज हमने गुरु आज्ञा अनुसार स्थापित त्रिवेणी वृक्ष को धरती माँ में स्थापित किया।
प्राचीन माता मंदिर के प्रांगण में स्थापित यह गुरु वृक्ष हमेशा हमे संरक्षण और आशीर्वाद देता रहेगा 🙏

"गुरु का आशीर्वाद और वृक्षों का संरक्षण—यही है सच्ची श्रद्धा और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी।" 🌱
इस पुण्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे -
माननीय पार्षद श्रीमती आरती अनेजा जी
डॉ प्रिया भावे चित्तावार
श्रीमती राधिका चतुर्वेदी जी
पंडित विजय चतुर्वेदी जी
सौरभ श्रीवास्तव, शिबानी शर्मा,दिलीप मोघे,रामेश्वर रघुवंशी, अमित चौरसिया, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश,वीणा तोमर,अरुण नाहटा,सागर तेजवानी उपस्थित थे ।
#108दिन_11पेड़ ेड़_माँ_के_नाम
Narmada Mission Dada Guru ji

28/07/2026
एक पेड़ माँ के नाम 🌳💚108 दिन का संकल्प | हर रोज 11 पेड़आज का दिन भी सफल रहा 🙏बुल मदर फॉर्म में वृक्षारोपण किया गया।हर एक...
28/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम 🌳💚

108 दिन का संकल्प | हर रोज 11 पेड़
आज का दिन भी सफल रहा 🙏

बुल मदर फॉर्म में वृक्षारोपण किया गया।
हर एक पौधा अपनी माँ को समर्पित है।

इस पुण्य कार्य में उपस्थित रहे:
माननीय
डॉ पल्लवी चौबे
डॉ आनंद सिंह कुशवाहा

सहयोगी साथी
डॉ शशि ठाकुर
डॉ जयश्री चिमरानी जी ने अपनी मां अनीता चिमरानी जी के नाम पेड़ समर्पित किया।डॉ प्रज्ञा राठौर जी ने अपनी मां सुनीता राठौर जी के नाम पे वृक्षारोपण किया साथ में सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे

आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️

‘एक पेड़ लगाओ, एक जीवन बचाओ’

आइए मिलकर हरियाली बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा दें।

ेड़_माँ_के_नाम #108दिन_11पेड़
बुल मदर फॉर्म

Narmada Mission
Dada Guru ji

एक पेड़ माँ के नाम 🌳💚108 दिन का संकल्प | हर रोज 11 वृक्षमूर्ति स्थापना कार्यक्रम आज का दिन भी सफल रहा 🙏अशोका गार्डन, वार...
28/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम 🌳💚

108 दिन का संकल्प | हर रोज 11 वृक्षमूर्ति स्थापना कार्यक्रम
आज का दिन भी सफल रहा 🙏

अशोका गार्डन, वार्ड नंबर 71, गुप्ता कॉलोनी वार्ड कार्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
हर एक पौधा धरती माँ को समर्पित है।

इस पुण्य कार्य में उपस्थित रहे:
माननीय पार्षद श्रद्धा दुबे जी
अंकित दुबे जी

सहयोगी साथी
सौरभ श्रीवास्तव, देवरत शर्मा, दीपक शर्मा, अमित चौरसिया
अंशिका पाल, काजल पाल
शोभा शर्मा जी, शोभा सोनी जी, कमला दीक्षित जी, स्नेहलता जी, छाया गहलोत जी, मधु जी, राजकुमारी पाल जी

आप सभी का दिल से धन्यवाद ❤️

आज टीम से देवरत और अंशिका सिस्टर बी अपनी माँ के नाम पेड़ लगाया ।

"एक पेड़ लगाओ, एक जीवन बचाओ" पूज्य दादागुरु भगवान की प्रेरणा से यह अभियान निरंतर चल रहा है: आइए आप भी इसका हिस्सा बनिए ।
आइए मिलकर हरियाली बढ़ाएं और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ हवा दें।

ेड़_माँ_के_नाम #108दिन_11पेड़

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की श्रृंखला में आज दिनांक 26 जुलाई तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती के कार्यालय परिसर में वृक्षा...
26/07/2026

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान की श्रृंखला में आज दिनांक 26 जुलाई तुलसी नगर स्थित आरोग्य भारती के कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के सदस्य श्री मिहिर कुमार झा सहित गुना, बैतूल एवं अशोक नगर से पधारे आरोग्य भारती के सदस्यों तथा नर्मदा मिशन की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती प्रिया भावे चित्तावार ने विभिन्न पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर औषधीय गुणों से भरपूर पौधों के महत्व एवं उनके स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी भी प्रदान की गई। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए "वृक्ष हैं तो जीवन है" का संदेश जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए नागरिकों को प्रेरित किया।
कार्यक्रम का समापन "नर्मदे हर" के उद्घोष के साथ हुआ। 🌱🌳

🌱 नर्मदा मिशन | एक पेड़ माँ के नाम 🌱📍 वार्ड क्रमांक 8, करबला ग्राउंड📅 25 जुलाई 2026एक पेड़ माँ के नाम… एक संकल्प धरती मा...
25/07/2026

🌱 नर्मदा मिशन | एक पेड़ माँ के नाम 🌱
📍 वार्ड क्रमांक 8, करबला ग्राउंड
📅 25 जुलाई 2026

एक पेड़ माँ के नाम… एक संकल्प धरती माँ के नाम। 🌍💚

नर्मदा मिशन के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एक सार्थक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह केवल पौधे लगाने का प्रयास नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा भविष्य देने का संकल्प है।

इस अवसर पर राबिया सुल्तान जी एवं कांग्रेस कमेटी सदस्य मोहम्मद ज़हीर जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण की इस पहल में अपना योगदान दिया।

🌳 आँवला | अमरूद | सहजन | बेलपत्र | गुड़हल 🌺

आज लगाया गया हर पौधा एक संदेश देता है—
जब हम एक पेड़ को सहेजते हैं, तो हम जीवन को सहेजते हैं।

कामना है कि ये पौधे विशाल वृक्ष बनें, लोगों को छाया और जीवन दें और हमारी माताओं के प्रति प्रेम एवं सम्मान के जीवंत प्रतीक बनें। 🌱❤️

“एक पेड़ माँ के नाम” — क्योंकि माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का इससे सुंदर तरीका क्या हो सकता है कि हम धरती माँ को और हरा-भरा बनाएँ।Harmony Institute of Excellence in Reproductive Health टीम की तरफ़ से आज डॉ काव्या शर्मा और देवव्रत शर्मा के कमान संभाली ।

#एकपेड़माँकेनाम #नर्मदामिशन #वृक्षारोपण #धरतीमाँ #हराभराबोपाल #पर्यावरणसंरक्षण

The soul of Harmony Institute of Excellence in Reproductive Health : from where life begins and blooms !Happy World Embr...
25/07/2026

The soul of Harmony Institute of Excellence in Reproductive Health : from where life begins and blooms !

Happy World Embryologist Day !

अवन्तिका पार्क में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के लिए सामुदायिक नेता और चिकित्सा विशेषज्ञ एकजुटपर्यावरण संरक्...
24/07/2026

अवन्तिका पार्क में "एक पेड़ माँ के नाम" वृक्षारोपण अभियान के लिए सामुदायिक नेता और चिकित्सा विशेषज्ञ एकजुट
पर्यावरण संरक्षण और मातृशक्ति के सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, आज अवन्तिका पार्क, 11 नंबर मार्केट (वार्ड क्र. 49) में "एक पेड़ माँ के नाम" शीर्षक से एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम नर्मदा मिशन और Harmony Institute of Excellence in Reproductive Health द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें एक हरित भविष्य के लिए राजनीतिक नेता, चिकित्सा विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता एकजुट हुए।

उपस्थित प्रमुख अतिथि
इस अभियान में कई प्रतिष्ठित अतिथियों ने शिरकत की, जिन्होंने स्वयं पौधे लगाए और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया:

श्री बाबूलाल यादव, पार्षद (वार्ड क्र. 49)

श्रीमती संतोष हिवरे, जिला मंत्री भाजपा एवं पूर्व पार्षद

डॉ. आई.के. चुघ, पूर्व सिविल सर्जन

एडवोकेट श्री शैलेश सक्सेना

श्री अभिषेक पुरोहित, मण्डल अध्यक्ष भाजपा

श्री यशवंत सिंह, मण्डल महामंत्री भाजपा

श्री मनोज सचदेवा

श्री बाबू सेंधव, नर्मदा मिशन

हर हेल्थ हॉस्पिटल (Her Health Hospital) की टीम, जिसमें श्री प्रशांत सराठे और कु. वर्षा उइके शामिल थे, ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पर्यावरणीय स्वास्थ्य और जन-कल्याण के बीच के गहरे संबंध पर जोर दिया।

पर्यावरण और मातृशक्ति को श्रद्धांजलि
"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान नागरिकों को अपनी माँ के प्रति एक जीवित श्रद्धांजलि के रूप में पौधा लगाने के लिए प्रेरित करता है, जो विकास, पोषण और सुरक्षा का प्रतीक है।

कार्यक्रम के दौरान, डॉ. प्रिया भावे चित्तावर ने रेखांकित किया कि नर्मदा मिशन शहर के हरित आवरण को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और स्थानीय स्तर पर जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ऐसे सामुदायिक पहल अत्यंत आवश्यक हैं।

स्थानीय प्रतिनिधियों और चिकित्सा विशेषज्ञों ने वार्ड 49 के निवासियों के लिए इन पार्कों को "ऑक्सीजन हब" के रूप में बनाए रखने की आवश्यकता पर बात की। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने न केवल पौधे लगाने का, बल्कि उनके दीर्घकालिक रखरखाव और देखभाल को सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन 11 नंबर मार्केट क्षेत्र के निवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ, जिनके उत्साही सहयोग ने अवन्तिका पार्क को क्षेत्र के पारिस्थितिक स्वास्थ्य का केंद्र बना दिया।

एक पेड़ माँ के नाम !108 दिन लगातार 11 पेड़ हर रोज लगाने के संकल्प का आज दिनांक 23/07/26 को छठा दिन! बारिश के बीच बागमुगा...
23/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम !

108 दिन लगातार 11 पेड़ हर रोज लगाने के संकल्प का आज दिनांक 23/07/26 को छठा दिन!
बारिश के बीच बागमुगालिया एक्सटेंशन पार्क( वार्ड 55 ) में वृक्षारोपण कराया, जिसमे वार्ड पार्षद आदरणीय अर्चना परमार जी , डॉ.विभा खरे मैडम जी एवं कॉलोनी के सभी लोग उपस्थित रहे , हमारे संकल्प के प्रति आस्था हमारे मनोबल की मजबूती को दर्शाता है।

Dada Guru जी कृपा ऐसे ही हम सबपर बरसती रहे !

एक पेड़ माँ के नाम अभियान – तृतीय दिवस"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तृतीय दिवस पर वार्ड क्रमांक 30 स्थित गार्डन रेज़िडे...
23/07/2026

एक पेड़ माँ के नाम अभियान – तृतीय दिवस

"एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तृतीय दिवस पर वार्ड क्रमांक 30 स्थित गार्डन रेज़िडेंसी, चूनाभट्टी, कोलार रोड में पार्षद श्री प्रवीण सक्सेना जी के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इसी अवसर पर हर हेल्थ के सदस्य श्री दिलीप मोघे जी ने अपनी पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती रश्मि मोघे की पावन स्मृति में एक पौधा रोपित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

"पेड़ लगाइए, जीवन बचाइए" का संदेश देते हुए सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया।

नर्मदे हर। 🌿

Address

30, 34 Harmony Institute Of Excellence In Reproductive Health : HER Health
Bhopal
462016

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm
Saturday 9am - 5pm

Telephone

7898301766

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Priya Bhave Chittawar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Dr. Priya Bhave Chittawar:

Shortcuts

Share