बीकाणा ब्लड सेवा समिति Bikana Blood Sewa Samiti

  • Home
  • India
  • Bikaner
  • बीकाणा ब्लड सेवा समिति Bikana Blood Sewa Samiti

बीकाणा ब्लड सेवा समिति Bikana Blood Sewa Samiti ब्लड की कमी से किसी की जान ना जाये यही उद्देश्य है

14/08/2026
बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.), बीकानेर (Reg. No. COOP/2021/Bikaner 201050) के नियमित रक्तदाता भाई गजेंद्र सिंह (गज्जू बन...
13/08/2026

बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.), बीकानेर (Reg. No. COOP/2021/Bikaner 201050) के नियमित रक्तदाता भाई गजेंद्र सिंह (गज्जू बन्ना) जी, एवं भाई हिमांशु जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार जिन्होंने कैन्सर रोग से ग्रस्त, पी. बी. एम. अस्पताल , बीकानेर में भर्ती मरीज शारदा जी उम्र 47 साल एवं शारदा जी उम्र 53 साल को तत्काल ही SDP युनिट ब्लड की ज़रूरत का बताया तो बीकाणा ब्लड सेवा समिति के डोनर गजेंद्र सिंह (गज्जू बन्ना) जी, एवं भाई हिमांशु जी मरीज़ की मदद करने के लिए पी. बी. एम. ब्लड सेन्टर, बीकानेर में पहुँच कर अपना रक्तदान किया । इसके साथ ही समिति के नियमित रक्तदाता भाई सुमित जी का आभार जिन्होंने एनीमिया रोग से पीड़ित मरीज सुरेन्द्र जी उम्र 38 साल को 1 यूनिट ब्लड की आवश्यकता बताई तो भाई सुमित जी ने अविलंब ब्लड बैंक पहुँच कर मरीज के लिए रक्तदान किया । आपकी सेवा, समर्पण एवं जज़्बे को मैं सेल्यूट करता हूँ 🙏

आपकी सेवा भावना, समर्पण एवं जज़्बे को कोटि-कोटि नमन। 🙏🙏
बीकाणा ब्लड सेवा समिति की ओर से मैं, जय शंकर शर्मा, आपको हृदय की गहराइयों से अभिनंदन करता हूँ। 🙏

इस पुनीत कार्य में बीकाणा ब्लड सेवा समिति, बीकानेर के शहर अध्यक्ष श्री दीपक सारस्वत जी, उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह जी (गज्जू बन्ना), कपिल दुबे जी (मीडिया प्रभारी), सन्दीप शर्मा जी एवं रवि व्यास पारीक (संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष) का विशेष सहयोग रहा, जो 24×7 रक्तदान सेवा में समर्पित रहते हैं। 🙏🩸

🩸 रक्तदान को अभियान बनाएं, रक्तदान कर किसी की जान बचाएं 🩸
🩸 रक्तदान – सबसे बड़ा और श्रेष्ठ दान 🩸

आपकी इस महान सेवा को शत-शत नमन व वंदन 🩸👏🏻🩸

कैंसर से पीड़ित चार मरीजों के लिए रक्तवीरों ने किया SDP रक्तदान, बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने जताया आभारबीकानेर। मानव सेवा ...
07/08/2026

कैंसर से पीड़ित चार मरीजों के लिए रक्तवीरों ने किया SDP रक्तदान, बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने जताया आभार
बीकानेर। मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.), बीकानेर के प्रयासों से चार जरूरतमंद मरीजों को समय पर एसडीपी (Single Donor Platelets) एवं ब्लड उपलब्ध कराकर उनकी उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। समिति ने चारों नियमित एसडीपी एवं रक्तदान रक्तदाताओं की सेवा भावना को नमन करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समिति के अनुसार पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर में भर्ती भजनलाल, कमला देवी,, मगन कवंर और रुक्मिणी देवी जो कि सभी कैंसर रोग से ग्रस्त मरीजों को चार तत्काल O पॉजिटिव, A नेगेटिव, B पाँजिटिव एसडीपी एवं एक युनिट ब्लड की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही समिति के नियमित एसडीपी रक्तदाता राज चौपड़ा O+, महेश सोनी A-, एवं दीपक शर्मा B+ बिना किसी विलंब के पी.बी.एम. ब्लड सेंटर पहुंचे और एसडीपी रक्तदान कर मरीज की सहायता की।इसी प्रकार पी.बी.एम. अस्पताल में भर्ती एक कैंसर मरीज को एक युनिट ब्लड आपातकालीन जरूरत पड़ने पर अनिकेत घोष, सिविल इंजीनियर तत्काल ब्लड बैंक पहुँच कर रक्तदान किया । समय पर उपलब्ध कराए गए इस रक्तदान से मरीज के जीवन रक्षार्थ उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने चारों रक्तवीरों के इस मानवीय एवं निस्वार्थ कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आकर रक्तदान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। समिति ने कहा कि राज चौपड़ा, महेश सोनी, समिति के अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं अनिकेत घोष के समर्पण और मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा ऐसे रक्तदाता ही मानवता की सच्ची मिसाल हैं।
समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने बताया कि एसडीपी (Single Donor Platelets) रक्तदान की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें अत्याधुनिक एफेरेसिस (Apheresis) मशीन की सहायता से रक्तदाता के रक्त से केवल प्लेटलेट्स अलग किए जाते हैं, जबकि शेष रक्त घटकों को वापस उसी रक्तदाता के शरीर में लौटा दिया जाता है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से डेंगू, ब्लड कैंसर, ल्यूकेमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि एसडीपी रक्तदाताओं की संख्या अभी भी सीमित है, जबकि गंभीर मरीजों के उपचार में इसकी आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक स्वस्थ एवं पात्र लोगों को नियमित एसडीपी डोनर बनकर इस सेवा अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को समय पर प्लेटलेट्स के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
समिति की ओर से जय शंकर शर्मा ने चारों रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व मानवता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए बिना किसी स्वार्थ के आगे आकर रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और ऐसे रक्तवीरों का सेवा भाव सदैव अनुकरणीय रहेगा।
समिति ने बताया कि इस सेवा कार्य में शहर अध्यक्ष दीपक सारस्वत, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह (गज्जू बन्ना), मीडिया प्रभारी कपिल दुबे, संदीप शर्मा तथा संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 24 घंटे जरूरतमंद मरीजों को रक्त एवं एसडीपी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं।
समिति ने आमजन से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और नियमित रक्तदाता बनने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। संस्था ने चारों रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की मंगलकामनाएं करते हुए उनके इस प्रेरणादायी योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

एनीमिया और ल्यूकेमिया से पीड़ित दो मरीजों के लिए रक्तवीरों ने किया SDP रक्तदान, बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने जताया आभारबीका...
30/07/2026

एनीमिया और ल्यूकेमिया से पीड़ित दो मरीजों के लिए रक्तवीरों ने किया SDP रक्तदान, बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने जताया आभार
बीकानेर। मानव सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.), बीकानेर के प्रयासों से गुरुवार को दो जरूरतमंद मरीजों को समय पर एसडीपी (Single Donor Platelets) उपलब्ध कराकर उनकी उपचार प्रक्रिया में महत्वपूर्ण सहयोग किया गया। समिति ने दोनों नियमित एसडीपी रक्तदाताओं की सेवा भावना को नमन करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
समिति के अनुसार पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर में भर्ती एनीमिया से ग्रस्त 23 वर्षीय मरीज मौसम कंवर के लिए तत्काल एक यूनिट O पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता थी। सूचना मिलते ही समिति के नियमित एसडीपी रक्तदाता गणेश बिना किसी विलंब के पी.बी.एम. ब्लड सेंटर पहुंचे और एसडीपी रक्तदान कर मरीज की सहायता की।
इसी प्रकार पी.बी.एम. अस्पताल में भर्ती Acute Myeloid Leukemia (AML) से पीड़ित 25 वर्षीय मरीज मंजू के लिए भी तत्काल एक यूनिट O पॉजिटिव एसडीपी की आवश्यकता होने पर समिति के नियमित एसडीपी रक्तदाता नरेश ने आगे आकर एसडीपी रक्तदान किया। समय पर उपलब्ध कराए गए इस रक्तदान से मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।
बीकाणा ब्लड सेवा समिति ने दोनों रक्तवीरों के इस मानवीय एवं निस्वार्थ कार्य के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए आगे आकर रक्तदान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। समिति ने कहा कि गणेश एवं नरेश की सेवा भावना, समर्पण और मानवता के प्रति उनकी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायी है तथा ऐसे रक्तदाता ही मानवता की सच्ची मिसाल हैं।
समिति के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने का सर्वोच्च माध्यम है। उन्होंने बताया कि एसडीपी (Single Donor Platelets) रक्तदान की एक विशेष प्रक्रिया है, जिसमें अत्याधुनिक एफेरेसिस (Apheresis) मशीन की सहायता से रक्तदाता के रक्त से केवल प्लेटलेट्स अलग किए जाते हैं, जबकि शेष रक्त घटकों को वापस उसी रक्तदाता के शरीर में लौटा दिया जाता है। यह प्रक्रिया विशेष रूप से डेंगू, ब्लड कैंसर, ल्यूकेमिया तथा अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के उपचार में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती है।
उन्होंने कहा कि एसडीपी रक्तदाताओं की संख्या अभी भी सीमित है, जबकि गंभीर मरीजों के उपचार में इसकी आवश्यकता लगातार बनी रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक स्वस्थ एवं पात्र लोगों को नियमित एसडीपी डोनर बनकर इस सेवा अभियान से जुड़ना चाहिए, ताकि किसी भी मरीज को समय पर प्लेटलेट्स के अभाव में परेशानी का सामना न करना पड़े।
समिति की ओर से जय शंकर शर्मा ने दोनों रक्तदाताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज में ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व मानवता की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए बिना किसी स्वार्थ के आगे आकर रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और ऐसे रक्तवीरों का सेवा भाव सदैव अनुकरणीय रहेगा।
समिति ने बताया कि इस सेवा कार्य में शहर अध्यक्ष दीपक सारस्वत, उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह (गज्जू बन्ना), मीडिया प्रभारी कपिल दुबे, संदीप शर्मा तथा संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि व्यास पारीक का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 24 घंटे जरूरतमंद मरीजों को रक्त एवं एसडीपी उपलब्ध कराने के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं।
समिति ने आमजन से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होने और नियमित रक्तदाता बनने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद जगा सकता है। संस्था ने दोनों रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा की मंगलकामनाएं करते हुए उनके इस प्रेरणादायी योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के नियमित रक्तदाता भाई मोहित सारस्वत जी ने PBM हॉस्पिटल बीकानेर मे खून की कमी के पेशेंट को ब्लड क...
01/04/2025

बीकाणा ब्लड सेवा समिति के नियमित रक्तदाता भाई मोहित सारस्वत जी ने PBM हॉस्पिटल बीकानेर मे खून की कमी के पेशेंट को ब्लड की जरुरत होने पर अपना रक्तदान कर मानवता का धर्म निभाया ❤️
समिति की और से मोहित सारस्वत जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार 🙏

बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के नियमित प्लेटलेट्स (SDP) रक्तदाता महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भाई मदन गोपाल सोनी जी का ...
26/02/2025

बीकाणा ब्लड सेवा समिति (रजि.) के नियमित प्लेटलेट्स (SDP) रक्तदाता महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भाई मदन गोपाल सोनी जी का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार जिन्होंने समिति के अध्यक्ष श्री दीपक सारस्वत ने पी बी एम, होस्पिटल बीकानेर में भर्ती जयनलसर से आई डेंगू से पीड़ित मरीज प्रेम देवी उम्र 43 वर्ष को तत्काल ही एक युनिट प्लेटलेट्स (SDP) की ज़रूरत का बताया तो भाई मदन गोपाल सोनी जी मरीज़ की मदद करने के लिए अपने सारे काम छोड़ कर तुरन्त ही PBM Hospital, Blood Bank Bikaner में पहुँच कर प्लेटलेट्स का रक्तदान किया । आपकी सेवा, समर्पण एवं जज़्बे को बीकाणा ब्लड सेवा समिति की ओर से मैं रवि व्यास पारीक सेल्यूट करता हूँ 🙏
रक्तदान करवाने समिति के शहर अध्यक्ष श्री दीपक सारस्वत जी जो 24x7 रक्तदान की सेवा में जुटे रहते है, साथ रहे । श्री दीपक जी का भी बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार 🙏

रक्तदान को अभियान बनाएं, रक्तदान करके अनजान रोगी की जान बचाएं🩸

बीकाणा ब्लड सेवा समिति(रजि. के  रक्त मित्र श्री दीपक जी शर्मा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए ,...
16/02/2025

बीकाणा ब्लड सेवा समिति(रजि. के रक्त मित्र श्री दीपक जी शर्मा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए , बीकानेर PBM Hospital में आपात ब्लड की आवश्यकता श्रीमती द्रोपती देवी शर्मा पत्नी सुभास चन्द शर्मा (60 वर्ष) निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी, बीकानेर , को अपना रक्तदान करते हुए 🙏
भाई आपके जज्बे को हम सेल्यूट करते हैं और आप एक ही कॉल पर एक ही फोन पर अपना सभी काम छोड़कर रक्तदान करने के लिए तैयार हो जाते हैं आप अपना रक्तदान करते हैं 🙏
बीकाणा ब्लड सेवा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक सारस्वत जी, उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह (गज्जू बन्ना) एवं समस्त समिति की तरफ से आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, आभार एवं हार्दिक शुभकामनाएं 🩸🩸💐🙏🩸🩸❤️

रक्तवीरों की जय हो बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर एवं भतीज बादशाह मयंक पुरोहित ब्लड बैं...
04/02/2025

रक्तवीरों की जय हो
बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर एवं भतीज बादशाह मयंक पुरोहित ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया टीम बीकाणा ब्लड सेवा समिति की तरफ से रक्त वीरो को कोटि-कोटि प्रणाम 🩸🩸
रक्तदान महादान 🩸🩸

रक्तवीरों की जय हो बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर नरेश जी नांगल ब्लड बैंक पहुंचे और जरू...
01/02/2025

रक्तवीरों की जय हो
बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर नरेश जी नांगल ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया टीम बीकाणा ब्लड सेवा समिति की तरफ से रक्त वीरो को कोटि-कोटि प्रणाम
🩸🩸रक्तदान महादान 🩸🩸

रक्तवीरों की जय हो बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर हिमांशु जी नांगल ब्लड बैंक पहुंचे और ...
01/02/2025

रक्तवीरों की जय हो
बीकानेर के PBM अस्पताल में ब्लड की जरूरत होने पर आदरणीय रक्तबीर हिमांशु जी नांगल ब्लड बैंक पहुंचे और जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया टीम बीकाणा ब्लड सेवा समिति की तरफ से रक्त वीरो को कोटि-कोटि प्रणाम
🩸🩸रक्तदान महादान 🩸🩸

Address

Bikaner
334001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when बीकाणा ब्लड सेवा समिति Bikana Blood Sewa Samiti posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category