Dr. Varsha Shekhawat

Dr. Varsha Shekhawat Best Gynecologist & Obstetrician in Bikaner, dedicated to women’s health and wellness.

Offering expert care in pregnancy, childbirth, and women’s reproductive health. Your trusted partner in every phase of life.

14/06/2026

सालों से भारी ब्लीडिंग, दर्द और थकान से जूझ रही इस मरीज की वजह थी Adenomyosis।

सही समय पर सही जांच और उचित सलाह के बाद हमने उनकी सर्जरी की, जो सफल रही। अब मरीज स्वस्थ हैं और अपनी सामान्य जिंदगी की ओर लौट रही हैं। ❤️

हर बार बच्चेदानी निकालना जरूरी नहीं होता, लेकिन जब परिवार पूरा हो चुका हो और लक्षण बहुत ज्यादा हों, तब सर्जरी एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प हो सकती है।

अगर आपको भी लंबे समय से पीरियड्स में अत्यधिक दर्द या भारी ब्लीडिंग की समस्या है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें।

12/06/2026

मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थीं। पहले कहीं और जांच में उन्हें सामान्य गांठ (cyst/mass) बताकर दवाइयाँ दे दी गई थीं। लेकिन उनकी तकलीफ बढ़ती गई।

जब वे हमारे पास पहुंचीं, उनकी Pulse बहुत तेज थी और Blood Pressure काफी कम था। उनकी हालत देखकर तुरंत विस्तृत जांच की गई, जिसमें पता चला कि यह कोई सामान्य गांठ नहीं, बल्कि Fallopian Tube में हुई Ectopic Pregnancy थी।

स्थिति बेहद गंभीर थी। ट्यूब फट चुकी थी और पेट के अंदर लगभग 2.5–3 लीटर खून जमा हो चुका था। मरीज को बिना देर किए ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।

सर्जरी के दौरान जमा हुआ खून निकाला गया, रक्तस्राव को नियंत्रित किया गया और मरीज की जान बचाने के लिए Salpingectomy करनी पड़ी।

ऐसे मामलों में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। अगर सही समय पर सही निदान न हो, तो एक्टोपिक प्रेग्नेंसी जानलेवा साबित हो सकती है।

आज खुशी की बात यह है कि मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और अच्छी तरह रिकवर कर चुकी हैं। ❤️

10/06/2026

डिलीवरी के बाद सिर्फ आराम ही नहीं, सही और संतुलित आहार भी उतना ही ज़रूरी है। 🌸

माँ का शरीर 9 महीनों की यात्रा और प्रसव के बाद रिकवरी के दौर से गुजरता है। प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फल, सब्जियाँ और पर्याप्त पानी शरीर को जल्दी स्वस्थ होने, कमजोरी दूर करने और स्तनपान के लिए आवश्यक ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

याद रखें, स्वस्थ माँ ही स्वस्थ बच्चे की सबसे बड़ी ताकत होती है। ❤️

07/06/2026

शादी को 4 महीने हुए हैं और प्रेग्नेंसी 4.5 महीने की है… क्या ये संभव है?” 🤔

अगर शादी से लगभग 15 दिन पहले पीरियड आया था और शादी के समय ओव्यूलेशन (अंडा बनने) का समय था, तो पहली ही बार में गर्भधारण हो सकता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी की गिनती आखिरी पीरियड (LMP) से की जाती है, न कि शादी की तारीख से।

इसलिए सिर्फ महीनों का हिसाब देखकर अपने पार्टनर पर शक करना सही नहीं है।

प्रेग्नेंसी की उम्र हमेशा मेडिकल साइंस तय करती है, समाज के अनुमान नहीं। ❤️

अपने रिश्ते की नींव भरोसे पर रखें, शक पर नहीं।

05/06/2026

Chai se pyaar theek hai ☕❤️Par pregnancy mein had se zyada chai nahi!

Baby aur mummy dono ke liye moderation zaroori hai. 🤰✨

31/05/2026

50,000 platelets.Previous C-section.Successful normal delivery. 💙

Address

Krishna Multispeciality Hospital
Bikaner

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Dr. Varsha Shekhawat posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category