22/07/2026
जनहित में महत्वपूर्ण सूचना
कुछ डिजिटल माध्यमों पर कोठारी हॉस्पिटल, बीकानेर में RGHS सेवाओं के बंद होने संबंधी भ्रामक एवं तथ्यहीन समाचार प्रसारित किए जा रहे हैं। कृपया ऐसी अपुष्ट सूचनाओं पर ध्यान न दें।
कोठारी हॉस्पिटल, बीकानेर में RGHS सेवाएँ पूर्ववत एवं नियमित रूप से संचालित हैं। सभी पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार परामर्श, उपचार एवं अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं।
किसी भी जानकारी या शंका के लिए केवल अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।
सही जानकारी अपनाएँ, अफवाहों से बचें।
#जनहित_सूचना #स्वास्थ्य_सेवा #विश्वसनीय_जानकारी