AYUSH Medical Association Chhattisgarh

AYUSH Medical Association Chhattisgarh Ayush( Ayurveda, yoga,Unani,Sidha, Homeopathy) medical association. Is a registered organization of Ayush Doctors.

आयुष चिकित्सा पद्धति के उत्थान हेतु निरंतर अग्रसर।।

11/12/2020

यह पोस्ट कुछ स्वघोषित ज्ञानियों हेतु।।

जिन्हें राजपत्र पढ़ना नही आता और ये अंतर तक नही पता कि नवीन Notification आयुर्वेद UG के लिए नही वरन PG(MS) के लिए है, जो कि पूर्व से संचालित पाठ्यक्रम है उसके कर्माभ्यास के संबंध में विस्तार से परिभाषित किया गया है। खैर इनको क्या समझाएं।।
रही बात इनके विरोध की तो यह नई बात नही है।
आयुष चिकित्सको के माध्यम से स्वम् के अस्पताल संचालित करने वाले सभी आयुष की प्रगति को नही पचा पा रहे हैं।। CG Drug and cosmetic act का नोटिफिकेश हो, MTP act का संसोधन प्रारूप, राडिओडियग्नोसिस का प्रस्ताव हो या नवीन शल्य विधा का आदेश। देश के आयुष चिकित्सा जगत के लिए बनने वाले सब कानून इनको गलत ही लगते हैं। कानून वही सही है जिससे इनको और केवल इनको लाभ हो,
,
आयुष्मा छत्तीसगढ़ नए संसोधन के पूर्ण समर्थन में हैं। और IMA द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक जानकारी का पूर्ण विरोध करता है।
निर्णय स्वम् पर है इनके अस्पतालों को चलाने वाले आयुष चिकित्सक भी अपना विरोध दर्ज करावें।।

CENTRAL COUNCIL OF INDIAN MEDICINE
NOTIFICATION
New Delhi, the 19th November, 2020
F. No. 4-90/2018-P.G. Regulation (Ayurved).—
** Indian Medicine Central
Council (Post Graduate Ayurveda Education) Amendment Regulations, 2020.**

14/11/2020

दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन में नई रोशनी लाए, आयुष मेडिकल एसोसिएशन छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

शुभ दीपावली

26/04/2017

मुल्तानी मिट्टी शैंपू (Multani Mitti Shampoo)

मुल्तानी मिट्टी 100 ग्राम एक कटोरी में लेकर पानी में भिगों दें। जब दो घंटे में यह फूलकर लुगदी सी बन जाए तो हाथ से मसल कर गाढ़ा घोल बना लें। इस गाढ़े घोल को सूखे बालों में ही डाल कर मुलायम हाथों से धीरे-धीरे रगड़ें। पांच मिनट बाद सर्दियों में गुनगुने और गर्मी में ठंडे पानी से धो लें। इस प्रकार साबुन की जगह मुल्तानी मिट्टी से बालों को हफ्ते में दो बार धोने से उसमें जबरदस्त निखार आता है और बाल रेशम के समान मुलायम और लंबे हो जाते हैं।

25/04/2017

व्यायाम कीजिये (Do Exercise)

व्यायाम से हम शरीर में वात का बढ़ना रोक सकते हैं। यही नही, व्यायाम करने से हमारे शरीर के टॉक्सिन्स पसीने के रूप में बहार निकल जाते हैं, जो स्वतः अपने आप में त्वचा की चमक बरकरार रखने में महत्वपूर्ण होता है।

24/04/2017

हरे साग का सेवन करें (Eat green vegetables)
स्किन को एक्ने (मुहांसों) की समस्या से दूर रखने के लिए एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर गहरे रंग की साग-सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, इनके सेवन से स्किन में गुलाबी निखार आयेगा, जो आपको आकर्षक बनायेगा। टमाटर एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो सनबर्न की समस्या के साथ स्किन पर असमय पड़ने वाली झुर्रियों (एंटी-एजिंग) की समस्या का भी समाधान करता है।

15/04/2017

शिकाकाई (Shikakai)

शिकाकाई और सूखे आंवले लेकर को अच्छी तरह से कूट ले। दोनों के टुकड़ों को रात भर पानी में भिगों कर रखें। सुबह इस पानी को कपड़े के साथ मसलकर छान लें और इससे बालों की मालिश करें। मालिश करने के आधा घंटा बाद बाद नहा लें। बालों के सूखने पर नारियल का तेल लगायें। ऐसा करने से बाल काले, लंबे, मुलायम और चमकदार होते हैं। खास बात यह है कि शिकाकाई और आंवले से बाल कभी सफेद नहीं होते व जिनके बाल सफेद हों तो वे भी काले हो जाते हैं.

13/04/2017

बालों के लिए दही कंडीशनर का काम करता है। यह बालों के गंजेपन को दूर करने में काफी काम करता है।

12/04/2017

गंजापन के सामान्य उपचार
मेंथी के बीज को कूट कर पेस्ट बना लें और सिर में जहां बाल नहीं है वहां लगा लें। एक घंटा तक पेस्ट लगा हुआ छोड़ दें। बाद में सिर को पानी से धो लें। काफी असर होगा।

Happy Hanuman Jayanti
11/04/2017

Happy Hanuman Jayanti

10/04/2017

पथरी के मरीज को दिन में कम से कम 5-6 लीटर पानी पीना चाहिये। पथरी होने पर पर्याप्त जल पीयें ताकि 2 से 2.5 लीटर मूत्र रोज बने। अधिक मात्रा में मूत्र बनने पर छोटी पथरी मूत्र के साथ निकल जाती है

Address

राज्य कार्यालय:-/श्रीधरा आयुर्वेद शोध संस्थान, सेंदरी बिलासपुर छत्तीसगढ़ ।
Bilaspur
495001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AYUSH Medical Association Chhattisgarh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share