19/01/2026
घुटने की फ़ीमर की हड्डी का सफल ऑपरेशन 🙏🏻🙏🏻
यह मरीज़ पिछले १.५-२ महीने से अपना इलाज दलालो के चक्कर में पड़कर किसी जगह पर करा रहा था, जिसके कारण उसका पैर घुटने से टेढ़ा होने के साथ साथ जाम भी हो चुका था ।
फिर पता करते करते वो हमारे पास आया और हमारी (The Bone Clinic) टीम ने मरीज का गहन परीक्षण किया और मरीज की स्थिति के मुताबिक उसको ऑपरेशन करवाने की सलाह दी ।
क्यों की मरीज अत्यंत ग़रीब परिवार से था और उसके पास बड़े शहरों में जाकर इलाज कराने के लिए पर्याप्त व्यवस्था और पैसा ना होने के कारण टीम ने ही पूरा सहयोग करने का ठाना ।
मरी का ऑपरेशन सभी सावधानियों को ध्यान में रखते हुए और डॉ राजेश मिश्रा सुर के कुशल नेतृत्व में किया गया, और ऑपरेशन पूरी तरह से सफल रहा और मरीज अब सकुशल घर भी जाने वाला है ।
इस तरह टीम के सहयोग और डॉ राजेश के नेतृत्व में एक और ग़रीब मरीज के घुटने की हड्डी का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ 👍👍