Blood Donner " Devi Lal"

Blood Donner " Devi Lal" Rakta Dan Maha Dan

01/09/2025

Rakta Dan Maha Dan

25/12/2023
26/08/2023
कल 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस है और मेरा सभी देशवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत अवसर पर मानव धर्म का निर्वाह ...
13/06/2023

कल 14 जून को विश्व रक्त दान दिवस है और मेरा सभी देशवासियों से विनम्र निवेदन है कि इस पुनीत अवसर पर मानव धर्म का निर्वाह करते हुए अधिक से अधिक व्यक्तियों को स्वैछिक रक्त दान करने के लिए प्रेरित करें! अपने क्षेत्र में आयोजित रक्त दान शिविर में जाकर अवश्य रक्त दान करें! दोस्तो आज का यह आर्टिकल बहुत ही खास हैं क्यूकि आपके द्वारा किया गया किसी के जीवन को बचा सकता है. यह महादान रक्तदान है जिससे हमारी जीवनरुपी गाड़ी का पहिया चलता हैं.

जैसा की आप जानते है 14 जून विश्‍व रक्तदान दिवस World Blood Donor Day के रुप मे मनाया जाता है. और यह मानवता के नाम पर सबसे बड़ा पर्व है. और इस महान पर्व को पुरा विश्व एकजुट होकर मनाता है.

इस पुनित पर्व का मुख्य उदेश्य यह है कि बिमार, दुर्घटनाग्रस्त, धायल, व जानलेवा बीमारी से ग्रस्त व्यक्तिओं की आप के द्वारा दिये गये रक्तदान से मदद करना है और उनके जीवन को बचना.

विश्‍व रक्तदान दिवस World Blood Donor Day की शुरुवात विश्व स्वास्थ संघठन World Health Organization (WHO) 14 जून 1997 में की गयी थी.

14 जून 1868 को ही महान वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टाईन का जन्‍म हुआ था. और इन्होने मानव रक्‍त में उपस्थित एग्‍ल्‍युटिनि‍न की मौजूदगी के आधार पर रक्‍तकणों का A, B और O समूह में वर्गीकरण किया. और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र मे अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था और इसी कारण 14 जून का ही दिन विश्‍व रक्तदान दिवस "World Blood Donor Day " के रुप मे रखा गया. जिसमे विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने स्वैच्छिक रक्तदान की शुरूआत की, और इस महादान मे 124 प्रमुख देशों को शामिल किया गया और सभी देशों से स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने की अपील की गई.
मैंने भी स्वयम इस मुहिम में शामिल हो कर जीवन में 49 बार रक्त दान किया है और अनेक प्रकार से लोगों को रक्त दान के लिए प्रेरित किया है!
आपका रक्त वीर मित्र
देवी लाल राठौर
मधुबन चित्तौड़गढ़

Address

Chittorgarh
Chittaurgarh
9669

Telephone

+919414734917

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Blood Donner " Devi Lal" posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Practice

Send a message to Blood Donner " Devi Lal":

Shortcuts

Share

Category