12/06/2026
*🙏🏻🙏🏻नेत्रदान महादान🙏🏻🙏🏻*
*मरणोपरांत कराया नेत्रदान*
चित्तौड़गढ़ लक्ष्मी नगर,सेन्थी निवासी श्री कन्हैयालाल जी बाडिका (छिपा)की धर्मपत्नी
राकेश की माताजी *श्रीमती उमा देवी छिपा* का आकस्मिक निधन आज दिनांक 10 जून 2026 को हो गया है।जिनका परिजनों ने नेत्रदान कराया #श्रीराम_आई_केयर #, सेतु मार्ग चित्तौड़गढ़ के ऑप्टोमेट्रिस्ट #राहुल_छिपा एवं स्टाफ रेखा राव,शेफाली साहू के सहयोग से निवास स्थान से नेत्र उत्सर्जन सम्पन्न किया ।
प्राप्त नेत्रों को किसी दो दृष्टिहीन के लग सके उस उद्देश्य से नीमच के गोमबाई नेत्रालय भिजवाया जिनसे दो जनों को रोशनी मिल सके
एवं नेत्रदान टीम ने श्रद्धांजलि देते हुए नेत्रदान के लिए परिवार का आभार व्यक्त किया
विश्व नेत्रदान दिवस हर साल 10 जून को मनाया जाता हैं इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मृत्यु के बाद अपनी
आंखें दान करने के लिए प्रेरित करना,
कोर्निया से जुड़ी अंधता को दूर करना
और समाज में फैली भ्रांतियों को समाप्त करना
है।